who was shahrukh pathan who killed in an encounter by up stf know detail about link with sanjeev jeeva mukhtar ansari कौन था शाहरुख पठान? जिसे यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

कौन था शाहरुख पठान? जिसे यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया

जेल में रहने के दौरान शाहरुख पठान कुख्यात अपराधी संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आ गया। एक बार संजीव जीवा से संपर्क होने के बाद शाहरुख पठान ने उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। 2016 में वह जेल से फरार हो गया था। उसके खिलाफ हत्या और रंगदारी मांगने जैसे आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

Mon, 14 July 2025 10:11 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
कौन था शाहरुख पठान? जिसे यूपी एसटीएफ ने एनकाउंटर में मार गिराया

यूपी एसटीएफ की मेरठ यूनिट ने सोमवार तड़के वेस्ट यूपी के कुख्यात अपरााधी शाहरुख पठान को एक एनकाउंटर में मार गिराया। मुजफ्फरनगर जिले का रहने वाला शाहरुख पठान को बेहद खतरनाक और शातिर अपराधी माना जाता था। वह एक शार्प शूटर था। कुख्यात संजीव जीवा गैंग के अलावा पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी गैंग से उसके संबंध रहे हैं। शाहरुख पठान के खिलाफ हत्या और रंगदारी मांगने जैसे आधा दर्जन गंभीर मुकदमे दर्ज थे।

अपराधी शाहरुख पठान के बारे में मिली जानकारी के अनुसार साल-2015 में उसने मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन पर पुलिस हिरासत में आसिफ जायदा नामक एक शख्स की हत्या कर दी थी। जेल में रहने के दौरान वह कुख्यात अपराधी संजीव जीवा और मुख्तार अंसारी के संपर्क में आ गया। एक बार संजीव जीवा से संपर्क होने के बाद शाहरुख पठान ने उसके लिए काम करना शुरू कर दिया। 2016 में वह जेल से फरार हो गया था।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:UP एनकाउंटर में जीवा और मुख्तार गैंग का शूटर शाहरुख ढेर, 50 हजार का था इनामी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संजीव जीवा के कहने पर 2017 में उसने हरिद्वार में कंबल व्यापारी गोल्डी और आसिफ जायदा हत्याकांड में गवाह रहे आसिफ जायदा के पिता की हत्या कर दी थी। इन हत्याओं के बाद शाहरुख पठान के सिर पर पुलिस ने 50 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। कुछ समय बाद शाहरुख एक बार फिर गिरफ्तार हुआ और जेल चला गया। मिली जानकारी के अनुसार गोल्डी हत्याकांड में संजीव जीवा के साथ उसे भी उम्र कैद हुई थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में मौसम बना आफत, आकाशीय बिजली-डूबने और सांप काटने से 14 की मौत

जमानत पर छह महीने पहले आया था बाहर

मिली जानकारी के अनुसार शाहरुख पठान करीब छह महीने पहले ही जमानत पर बाहर आया था। इसके बाद एक बार फिर उस पर हत्या के मुकदमों के गवाहों को धमकी देने और मारने की कोशिश के आरोप लगे थे। यूपी के संभल जिले में उसके खिलाफ हत्या के प्रयास और धमकी देने का केस दर्ज किया गया था। उसी मुकदमे में वह फरार चल रहा था। सोमवार को यूपी एसटीएफ की मेरठ फील्ड यूनिट के साथ एनकाउंटर में वह मारा गया। एनकाउंटर में मारे जाने के बाद शाहरुख के पास से एक बरेटा पिस्टल, ऑर्डिनेंस फैक्ट्री की एक रिवॉल्वर और देशी पिस्टल बरामद हुई है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।