When girlfriend refused to have sexthe teenager was raped a female inspector arrived wearing a burqa गर्ल फ्रेंड ने रमजान के कारण सेक्स से किया इनकार तो किशोर से कुकर्म, बुर्का पहनकर महिला दारोगा ने दबोचा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

गर्ल फ्रेंड ने रमजान के कारण सेक्स से किया इनकार तो किशोर से कुकर्म, बुर्का पहनकर महिला दारोगा ने दबोचा

कानपुर में किशोर की कुकर्म और हत्या के पीछे चौंकाने वाले कारण सामने आए हैं। गर्ल फ्रेंड और दोस्त की पत्नी ने रमजान के कारण संबंध बनाने से इनकार कर दिया तो किशोर के साथ दरिंदगी की गई। उसे दबोचने के लिए महिला दारोगा ने बुर्का पहन लिया।

Mon, 10 March 2025 06:23 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, कानपुर
share
गर्ल फ्रेंड ने रमजान के कारण सेक्स से किया इनकार तो किशोर से कुकर्म, बुर्का पहनकर महिला दारोगा ने दबोचा

कानपुर में बिल्हौर के मकनपुर में प्रॉपर्टी डीलर के 13 वर्षीय बेटे के कत्ल का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी प्रधान के भांजे को गिरफ्तार भी कर लिया है। किशोर की हत्या के पीछे जो कारण सामने आ रहे हैं वह बेहद चौंकाने वाले हैं। रमजान के चलते अज्जू की पत्नी और हुसैनी की गर्ल फ्रेंड ने संबंध बनाने से इनकार कर दिया था। हवस इतनी उठी कि किशोर से ही कुकर्म और हत्या की साजिश रच डाली। किशोर को भी एक महिला मित्र से सेक्स करने के बहाने बुलाया। दोनों ने किशोर से कुकर्म किया और रस्सी से गला कसकर हत्या कर दी।

पुलिस के मुताबिक आरोपी इतना शातिर है कि अपनी पत्नी और कुछ वकीलों के संपर्क में रह कर कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। उसे दबोचने के लिए महिला दारोगा बुर्का पहनकर तीन दिनों तक मुस्लिम बहुल्य इलाके में घूमती रही। राज मिस्त्री का काम करने वाले अज्जू ने तीन निकाह किए हैं। इसमें दो पत्नियों से उसका तलाक हो चुका है और तीसरी पत्नी से उसके दो बच्चे है। घटना के बाद अज्जू अपनी पत्नी व दो बच्चों के साथ मकनपुर से फरार हो गया था।

कुकर्म और हत्या से पहले दरिंदगी

13 वर्षीय किशोर से कुकर्म और उसकी हत्या से पहले दरिंदगी भी की गई थीं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसके शरीर पर 23 जख्म मिले हैं। इसमें 18 इतने गंभीर हैं कि देखने वाले की रूह कांप जाए। दो डॉक्टरों के पैनल ने पोस्टमार्टम किया और स्लाइड बनाई है। पुलिस के मुताबिक आरोपित युवक हत्या की पूर्व योजना बनाकर किशोर को अपने साथ ले गए थे। हत्यारोपित ग्राम प्रधान का भांजा अज्जू पेट में रस्सी बांधकर गया था। इसी रस्सी से किशोर का गला कसकर हत्या कर दी और शव कुएं में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में सिर और चेहरे पर कुछ चोटें गिरने से लगने की बात सामने आईहै। हत्या के बाद आरोपियों की योजना 10 लाख रुपये फिरौती मांगने की थी जिसके लिए परिजनों को मैसेज भेजा गया।

हत्या के दौरान काफी देर तक भिड़ा

किशोर की हत्या होने से पहले उसने संघर्ष किया। इस दौरान उसके पूरे शरीर में 23 चोटों के निशान मिले हैं। पोस्टमार्टम के दौरान डाक्टरों को उसके पैंट में पेशाब मिली है। इससे डाक्टरों ने अंदाजा लगाया कि किशोर ने बचने के लिए खूब जद्दोजहद की पर बच नहीं सका।

किशोर से फोन से भाई को मैसेज

घटना को दूसरी दिशा में घुमाने के लिए आरोपियों ने किशोर के फोन से उसके भाई के मैसेज भेज कर अपहरण की बात कही और उसे छोड़ने के एवज में 10 लाख की फिरौती मांगी। वारदात के बाद पुलिस ने छानबीन शुरू की। सर्विलांस टीम और परिजनों की मदद से पुलिस ने गुरुवार को हुसैनी को धर-दबोचा। उसके पास से किशोर का मोबाइल बरामद किया गया। इस दौरान अजहर अली उर्फ अज्जू पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया था।

महिला दारोगा ने पहना बुर्का

इंस्पेक्टर अरौल जनार्दन यादव के मुताबिक अज्जू वारदात करने के बाद गुरुवार को फर्रुखाबाद भाग गया था। पुलिस के मुताबिक वह छह नंबर बदल-बदल कर चला रहा था। उसने अपना चलता हुआ नंबर और मोबाइल घर पर ही छोड़ दिया था। एक मोबाइल और कई दिन पुराना सिम लेकर फर्रुखाबाद चला गया। इंस्पेक्टर ने सर्विलांस टीम की मदद से नंबर की पहचान की और लोकेशन फर्रुखाबाद में मिलने पर रात में ही पुलिस रवाना कर दी।

तीन दिनों तक फर्रुखाबाद के मुस्लिम बाहुल्य इलाके में एक महिला दरोगा को बुर्का पहनाकर अज्जू की तलाश शुरू की गई। अज्जू अपने परिजनों से फोन पर पैसे मांग रहा था। वकीलों के संपर्क में आकर कोर्ट में सरेंडर करने की फिराक में था। एक बार वह फर्रुखाबाद से भी उसने भागने का प्रयास किया था। वह ट्रेन में बैठा पर पकड़े जाने के डर से फिर उतर गया। तब तक इंस्पेक्टर ने बुर्का पहने महिला पुलिस के साथ धर-दबोचा।

पुलिस ने उसके पास से किशोर की हत्या में प्रयुक्त रस्सी के अलावा तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है। इंस्पेक्टर अरौल के मुताबिक अज्जू बहुत शातिर किस्म का है, उसको पकड़ने में महिला दरोगा ने तीन दिन बुर्का पहनकर तलाश की, आरोपी को कड़ी मशक्कत कर गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।