wedding procession of real brothers arrived for marriage of two sisters then things went wrong over car fierce fight दो बहनों से शादी के लिए सगे भाइयों की पहुंची बारात, फिर कार को लेकर बिगड़ी बात, जमकर मारपीट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दो बहनों से शादी के लिए सगे भाइयों की पहुंची बारात, फिर कार को लेकर बिगड़ी बात, जमकर मारपीट

मथुरा में कस्बा बाजना में दो सगी बहनों से शादी के लिए दो सगे भाइयों की बारात में बवाल हो गया। दूल्हे व परिजनों ने वरमाला के समय कार देने की डिमांग कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने नई डिमांग पूरी करने से इनकार कर दिया गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया।

Thu, 23 Jan 2025 05:24 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान, बाजना ¸(मथुरा)। हिन्दुस्तान संवाद
share
दो बहनों से शादी के लिए सगे भाइयों की पहुंची बारात, फिर कार को लेकर बिगड़ी बात, जमकर मारपीट

मथुरा में कस्बा बाजना में दो सगी बहनों से शादी के लिए दो सगे भाइयों की बारात में बवाल हो गया। दूल्हे व परिजनों ने वरमाला के समय कार देने की डिमांग कर दी। दुल्हन पक्ष के लोगों ने नई डिमांग पूरी करने से इनकार कर दिया गया। इस पर दोनों पक्षों में विवाद शुरू हो गया। दूल्हे व बारातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों से मारपीट शुरू की तो अफरातफरी मच गई। दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना के बाद से पंचायत का दौर बुधवार शाम तक चला, मगर पंचायत में कोई हल न होने पर दुल्हा बिन दुल्हन विदा कराए बैरंग बारात लेकर वापस चले गए। दुल्हन के पिता ने दोनों दूल्हों और पिता आदि के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। तहरीर मिलने पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार दाऊजी नगर, बाजना निवासी पिता ने बताया कि उनकी दो बेटियों की शादी हसनपुर, पलवल, हरियाणा निवासी एक व्यक्ति के दो पुत्रों के साथ तय हुई थी। घर में शादी की खुशियां छाई हुई थीं। 19 जनवरी को लग्न सगाई लेकर डराना हसनपुर गांव पहुंचे। 21 जनवरी मंगलवार को बारात लेकर दूल्हा पक्ष के लोग तय स्थान एनएल फार्म हाउस बाजना पर आये। हंसी-खुशी के माहौल के बीच बारातियों की खातिरदारी की गई और बारात चढ़ने के बाद बारातियों ने खाना-पीना खाया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:महाकुंभ आने वालों की संख्या 10 करोड़ के पार, संगम में डुबकी लगाने वालों का रेला
ये भी पढ़ें:सर्राफ के बेटे को अगवा कर दस करोड़ की फिरौती में नया मोड़, रैपिडो से खेल खराब
ये भी पढ़ें:2500000 युवाओं को योगी सरकार देगी स्मार्ट फोन, 2493 करोड़ पर कैबिनेट की मुहर

दूल्हों की बारौठी रश्म चल रही थी। जयमाला की तैयारियां चल रही थीं। जयमाला के लिये दूल्हों को बुलाया गया। आरोप है कि दूल्हों व परिजनों ने काफी देर तक आना-कानी की और बाद में अतिरिक्त दहेज में क्रेटा गाड़ी की मांग की गई। जिस पर दुल्हन पक्ष के पैरों तले जमीन खिसक गयी।

मान मनुहार की गयी लेकिन दूल्हा पक्ष मानने को तैयार न हुआ। वहीं दुल्हन पक्ष ने गाड़ी देने में असमर्थता जताई तो आरोप है कि दूल्हों ने शादी करने से मना कर दिया। दुल्हन पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया तो आरोप है कि दूल्हे, उसके परिजनों व बारातियों ने दुल्हन पक्ष के लोगों के साथ मारपीट कर दी।

दुल्हन पक्ष द्वारा सूचना इलाका पुलिस को दी गई। सूचना पर थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह, बाजना चौकी प्रभारी अरविंद सिवाल पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और मामले को शांत कराया। उसके बाद दोनों पक्षों में पंचों द्वारा बुधवार शाम तक सुलहनामा का प्रयास किया गया मगर दूल्हा पक्ष बारात लौटाकर ले गये। पीड़ित पिता द्वारा अतिरिक्त दहेज में गाड़ी की मांग को लेकर चार नामजदों दूल्हे, पिता और अन्य के खिलाफ तहरीर इलाका पुलिस को दी गई है। थाना प्रभारी शैलेन्द्र सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर मिली है। जांच पड़ताल कर आवश्यक कार्रवाई की जायेगी।

शादी के घर में छाया मातम

दुल्हनों को लिये बगैर बारात वापस चले जाने पर दुल्हन पक्ष के परिवार में हड़कंप मचा हुआ है। दुल्हनों के हल्दी व मेंहदी लगी रह गई। दुल्हनों को रोता देख भावुक माता-पिता व परिजन परेशान हैं।

दुल्हनों के भाई की थी आज शादी

दोनों दुल्हनों के भाई की भी बुधवार को शादी थी। अलीगढ़ जनपद के खैर के गांव भमरौला निवासी बलवीर सिंह की पुत्री शिवानी से उसकी शादी तय हुई थी। इस शादी की खुशियां को भी ग्रहण लग गया था। कम लोगों की उपस्थिति में फेरे डलवाकर उसकी जल्दी शादी कर दी गई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।