UP Rain: यूपी में अगले तीन दिन तक मौसम रहेगा सुहाना, कई जिलों में बारिश की चेतावनी
यूपी के कई जिलों में अगले मौसम सुहाना रहने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। मौसम वैज्ञानिकों की मानें तो 11, 12, 15 और 16 सितंबर को पूरे प्रदेश के कुछ हिस्सों में बारिश होगी।

यूपी के कई जिलों में अगले तीन दिन तक मौसम सुहाना रहेने के आसार हैं। हालांकि इस दौरान गरज-चमक के साथ बारिश की भी संभावना है। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानित स्रुती बी सिंह ने भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार बताया कि आगामी पांच दिन अधिकतम तापमान 32 से 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 26 से 27 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है।
सुबह और शाम के समय सापेक्षिक आर्द्रता 94 से 97 प्रतिशत और 65 से 72 प्रतिशत के बीच रहने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान 1 से 10 किमी प्रति घंटे की गति से पूर्वी हवा चलने की संभावना है। पूर्वानुमानित अवधि के दौरान घने बादल छाए रहने की संभावना है। 11, 12 व 13 सितंबर को जिले के कई अलग-अलग स्थानों पर गरज, बिजली और तेज हवाओं के साथ भारी वर्षा होने की संभावना है।
लखनऊ स्थित मौसम विभाग की मानें तो 11 और 12 सितंबर को प्रदेश में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात की संभावना है। वहीं, 15 और 16 सितंबर को पूर्वी यूपी के संभाग के उत्तरी क्षेत्र में भारी बारिश के आसार हैं। हालांकि राहत की बात यह है कि वैज्ञानिकों ने येलो या ऑरेंज अलर्ट अभी तक नहीं जारी किया है।
साथ ही किसानों को सुझाव दिया है कि वह बेल को बांस के बने स्टैंड पर ज़मीन से ऊपर उठाएं। उच्च आर्द्रता को देखते हुए किसानों को सलाह दी जाती है कि वह भंडारित अनाज को कीटों से बचाएं। रोपाई की गई धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण को प्राथमिकता दें। जल्दी बोई गई धान की फसल में तना छेदक और पत्ती मोड़क कीट की निगरानी करें। भिंडी, उड़द और मूंग की फसलों में पीला मोजेक वायरस रोग की निगरानी करें। यह रोग सफेद मक्खी द्वारा फैलता है।




साइन इन