Weather Deteriorate Delhi Sardhana MLA Atul Pradhan Stranded on Aircraft for 45 Minutes Passengers Panic दिल्ली में बिगड़ा मौसम तो हवाई जहाज में 45 फंसे रहे विधायक अतुल प्रधान, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

दिल्ली में बिगड़ा मौसम तो हवाई जहाज में 45 फंसे रहे विधायक अतुल प्रधान, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

मेरठ में शनिवार सुबह दिल्ली में मौसम बिगड़ा तो विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने के कारण लखनऊ से दिल्ली पहुंचा विमान लैंड नहीं कर पाया। करीब 45 मिनट दिल्ली में ही ऊपर आसमान में ही चक्कर काटता था।

Sat, 23 May 2026 10:41 PMDinesh Rathour मेरठ, प्रमुख संवाददाता
share
दिल्ली में बिगड़ा मौसम तो हवाई जहाज में 45 फंसे रहे विधायक अतुल प्रधान, आसमान में चक्कर काटता रहा विमान

Atul Pradhan News: यूपी के मेरठ में शनिवार सुबह दिल्ली में मौसम बिगड़ा तो विजिबिलिटी बेहद कम हो जाने के कारण लखनऊ से दिल्ली पहुंचा विमान लैंड नहीं कर पाया। करीब 45 मिनट दिल्ली में ही ऊपर आसमान में ही चक्कर काटता था। इस विमान में सरधना विधायक अतुल प्रधान भी थे। विमान में सवार यात्री चिंतित हो उठे थे और चीख-पुकार मच गई थी। बाद में विमान की सुरक्षित लैंडिंग होने पर ही यात्रियों की सांस में सांस आई।

विधायक अतुल प्रधान को शनिवार पूर्वाह्न 11:30 बजे ऊर्जा भवन पहुंचकर एमडी पीवीवीएनएल रवीश गुप्ता से बिजली समस्याओं को लेकर वार्ता करनी थी। कार्यकर्ता समय से पहुंच गए, लेकिन विधायक अतुल प्रधान के आने में विलंब को देखते हुए समय 12:30 बजे तय किया। बाद में जानकारी हुई कि जिस विमान से वह लखनऊ से दिल्ली पहुंचे थे। वह खराब मौसम में फंस गया था। इसी में विधायक अतुल प्रधान भी थे। करीब 45 मिनट तक विमान आसमान में दिल्ली में ऊपर ही चक्कर लगाता था। मौसम खराब होता जा रहा था, ऐसे में विमान में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई थी। करीब 45 मिनट बाद विमान की सुरक्षित लैंडिंग हुई।

दिल्ली के कुछ हिस्सों में हुई थी बारिश

भीषण गर्मी से जूझ रहे दिल्लीवासियों को कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चलने और बारिश के कारण थोड़ी राहत मिली। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने शुरुआत में 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया था, लेकिन बाद में इसे बदलकर 'येलो अलर्ट' कर दिया गया तथा लोगों को हल्की बारिश होने तथा तेज झोंकों वाली हवाएं चलने को लेकर आगाह किया गया। यह राहत हालांकि, थोड़े समय के लिए ही प्रतीत होती है क्योंकि रविवार और उसके बाद लगातार पांच दिनों तक ऊष्ण लहर की आशंका को लेकर 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि क्षेत्र में आंधी-तूफान संबंधी गतिविधियों के कारण दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ सहित उत्तर-पश्चिम भारत में ऊष्ण लहर की स्थिति से अस्थायी राहत मिलने की संभावना है लेकिन रविवार से तापमान फिर बढ़ने का पूर्वानुमान है। आईएमडी के अनुसार, धूल भरी आंधी और गरज के साथ बारिश होने के दौरान हवा की गति पूसा रोड पर 81 किलोमीटर प्रति घंटा, पालम में 56 किलोमीटर प्रति घंटा और प्रगति मैदान में 35 किलोमीटर प्रति घंटा तक दर्ज की गई। पालम हवाई अड्डे पर दृश्यता में भी काफी कमी दर्ज की गई, जहां एक घंटे के भीतर दृश्यता 3,500 मीटर से घटकर 1,500 मीटर रह गई।

एनसीआर में चलीं तेज हवाएं

मौसम विभाग ने कहा कि दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) में तेज हवाएं चल रही हैं और उसने लोगों को मौसम की स्थिति में सुधार होने तथा हवाओं के थमने तक घरों के अंदर रहने की सलाह दी। शहर के विभिन्न हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश भी दर्ज की गई। आईएमडी के शनिवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के आंकड़ों के अनुसार, रिज में शुक्रवार रात साढ़े 11 बजे से देर रात ढाई बजे के बीच 0.2 मिलीमीटर बारिश हुई। पूसा में शनिवार सुबह साढ़े पांच बजे से साढ़े आठ बजे के बीच दो मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई। इस अवधि के दौरान किसी अन्य मौसम केंद्र में उल्लेखनीय बारिश दर्ज नहीं की गई। हालांकि, आईएमडी ने बाद में बताया कि हवाएं दिल्ली से दूर दक्षिण-पूर्व की ओर बढ़ गयी हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।