virat kohli reached sant premananda s ashram after retiring from test cricket wife anushka sharma is also with him विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे, पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे, पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ

मंगलवार को विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी हैं। दोनों वृंदावन के श्री राधाकेलीकुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद से उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की।

Tue, 13 May 2025 10:31 AMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद संत प्रेमानंद के आश्रम पहुंचे, पत्नी अनुष्का शर्मा भी साथ

Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटविराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करके सोमवार को देश और दुनिया भर में फैले अपने फैन्स को चौंका दिया। इसके अगले ही दिन यानी मंगलवार को वह वृंदावन के संत प्रेमानंद का आशीर्वाद लेने पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा भी रहीं। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा वृंदावन के श्री हित राधा केली कुंज आश्रम में साढ़े तीन घंटे से भी अधिक समय तक रहे। इस दौरान संत प्रेमानंद से उन्होंने आध्यात्मिक चर्चा की। विराट कोहली और अनुष्का शर्मा पहले भी संत प्रेमानंद से मिलते रहे हैं।

विराट कोहली, सबसे पहले चार जनवरी 2023 को संत प्रेमानंद से मिले थे। इसके बाद इस साल 10 जनवरी को उन्होंने अनुष्का शर्मा के साथ वृंदावन पहुंचकर संत प्रेमानंद से मुलाकात की थी। विराट कोहली ने सोमवार को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। मंगलवार को वह तीसरी बार पत्नी अनुष्का के संग प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे और उनके दर्शन किए। इसके बाद दोनों प्रेमानंद महाराज के गुरु से भी मिले और उनका आशीर्वाद लिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:Virat Kohli Retirement: विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से लिया संन्यास

भारत और पाकिस्तान के बीच संघर्ष बढ़ने से स्थगित हुए आईपीएल लीग और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद विराट कोहली पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ श्री हित राधा केली कुंज आश्रम पहुंचे। दोनों ने आध्यात्मिक चर्चा की। प्रेमानन्द महाराज ने उनके द्वारा पूछे गये सवालों का जवाब देकर मन शांत किया। इसके पहले हुई मुलाकातों में विराट कोहली ने संत प्रेमानंद से पूछा था की असफलता से बाहर कैसे निकलें। संत प्रेमानंद ने कहा था कि अभ्यास जारी रखें।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:'वो आंसू याद...' विराट के टेस्ट से संन्यास पर आया अनुष्का का पहला रिएक्शन

प्रेमानंद महाराज अपने निवास स्थान श्री कृष्ण शरणम् चले गये जिसके बाद विराट और अनुष्का बाराहघाट से सुनरख रोड स्थित आश्रम पहुंचे। वहां उन्होंने संत प्रेमानन्द महाराज के गुरु संत गौरांगीशरण महाराज के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान दोनों ने मीडिया से दूरी बनाये रखी। बता दें कि इससे पहले विराट और अनुष्का दो बार अपने बच्चों के साथ संत प्रेमानन्द महाराज के दर्शन करने आ चुके हैं। चार जनवरी 2023 और 10 जनवरी 2025 को आश्रम आये थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।