VIP treatment will not be given Banke Bihari temple Goswami Vrindavan made announcement बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, वृंदावन में गोस्वामियों ने किया ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, वृंदावन में गोस्वामियों ने किया ऐलान

मथुरा के वृंदावन स्थित ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं को अब न तो पहनने को प्रसादी माला दी जाएगी और न पटुका ओढ़ाया जाएगा। प्रसाद की डलिया और ठाकुरजी की बांसुरी भी भेंट स्वरूप नहीं मिलेगी।

Wed, 9 July 2025 10:39 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, वृंदावन
share
बांके बिहारी मंदिर में नहीं मिलेगा वीआईपी ट्रीटमेंट, वृंदावन में गोस्वामियों ने किया ऐलान

मथुरा के वृंदावन स्थित बांकेबिहारी मंदिर में आने वाले वीआईपी श्रद्धालुओं को अब न तो पहनने को प्रसादी माला दी जाएगी और न पटुका ओढ़ाया जाएगा। प्रसाद की डलिया और ठाकुरजी की बांसुरी भी भेंट स्वरूप नहीं मिलेगी। मंदिर कॉरिडोर और न्यास का विरोध कर रहे गोस्वामियों ने यह निर्णय लिया है कि मंदिर में अब किसी को वीआईपी ट्रीटमेंट नहीं देंगे।

बांकेबिहारी मंदिर कॉरिडोर और न्यास का गोस्वामियों द्वारा विरोध किया जा रहा है। मंदिर में दर्शन करने वीआईपी आते रहते हैं। सेवायत गोस्वामियों द्वारा मंदिर आने पर वीआईपी की आवभगत की जाती है। मंदिर के गेट से अंदर तक ले जाने और फिर वीआईपी कठघरा में पूजा कराने के बाद ठाकुरजी की माला, पटुका, बांसुरी, प्रसाद की डलिया आदि दी जाती हैं। शीतकालीन दर्शन के दौरान ठाकुरजी के गर्भ गृह में जाने पर जगमोहन में वीआईपी को बुलाकर इसी तरह आदर किया जाता है, लेकिन अब गोस्वामियों ने इस पर रोक लगाने का फैसला लिया है।

हिमांशु गोस्वामी ने बताया कि ठाकुर बांकेबिहारी ने उन्हें यह प्रेरणा दी है कि जो सरकार, अफसर, नेता, उद्योगपति व अन्य वीआईपी उनके (ठाकुरजी के) खिलाफ काम कर रहे हैं, गोस्वामी समाज के हितों को अनदेखा कर रहे हैं, उनकी (ठाकुरजी) सेवा में व्यवधान डाल रहे हैं, ऐसे लोगों का स्वागत सम्मान नहीं किया जाए। गोस्वामी समाज ऐसे लोगों का आदर नहीं करेगा, अनादर भी नहीं करेगा। बताया कि दो दिन पहले राजस्थान के गृह मंत्री आये थे। कल डीएम, एसएसपी आये। किसी का स्वागत सम्मान नहीं किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।