मेडिसिन और टेक्नोलॉजी का हुआ मिलन, IIT-BHU में गूंजा ‘मेड-टेक संवाद’
Varanasi News - वाराणसी में आईआईटी बीएचयू के एनी बेसेंट लेक्चर थिएटर में 'मेड-टेक संवाद' का आयोजन हुआ। इस कार्यक्रम में बीएचयू और आईआईटी (बीएचयू) के शिक्षाविदों ने भाग लिया। प्रो. राजेश कुमार ने चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के एकीकरण पर जोर दिया, जबकि कुलपति…
चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के समन्वय पर केंद्रित एक उच्चस्तरीय शैक्षणिक एवं शोध संवाद ‘मेड-टेक संवाद’ का सफल आयोजन शुक्रवार को एनी बेसेंट लेक्चर थिएटर (ABLT), आईआईटी बीएचयू में किया गया। इस कार्यक्रम में आईएमएस–काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) एवं आईआईटी (बीएचयू) के प्रतिष्ठित शिक्षाविदों और संकाय सदस्यों ने सहभागिता की।
अतिथियों का स्वागत करते हुए प्रो. राजेश कुमार, अधिष्ठाता (अनुसंधान एवं विकास), आईआईटी (बीएचयू) ने अंतर्विषयक अनुसंधान के बढ़ते महत्व तथा सामाजिक चुनौतियों के समाधान के लिए चिकित्सा विज्ञान और उन्नत प्रौद्योगिकियों के एकीकरण पर बल दिया। अपने उद्घाटन वक्तव्य (ऑनलाइन ) में काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत कुमार चतुर्वेदी ने बीएचयू और आईआईटी (बीएचयू) के बीच सुदृढ़ सहयोगात्मक ढांचे को रेखांकित किया।
उन्होंने कहा कि और अधिक विभागों को इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने चाहिए तथा यह भी उल्लेख किया कि चिकित्सा विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में दोनों संस्थानों के संयुक्त शैक्षणिक एवं शोध प्रयास न केवल अकादमिक रूप से समृद्ध हैं, बल्कि समाज और राष्ट्र पर सकारात्मक प्रभाव डालने की अपार क्षमता रखते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




साइन इन