Madhya Pradesh CM Dr Mohan Yadav Enjoys Local Delicacies in Varanasi एमपी के सीएम ने परिवार संग कचौड़ी-सब्जी का उठाया आनंद, Varanasi Hindi News - Hindustan
More

एमपी के सीएम ने परिवार संग कचौड़ी-सब्जी का उठाया आनंद

Varanasi News - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने वाराणसी में दो दिनी दौरे के बाद शनिवार को बाबतपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए प्रस्थान किया। उन्होंने मिंट हाउस में कचौड़ी-सब्जी का आनंद लिया और आम लोगों के साथ बैठकर दही और जलेबी का स्वाद भी चखा। उन्होंने सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य का शुभारम्भ किया।

Sat, 4 April 2026 12:27 PMNewswrap हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
एमपी के सीएम ने परिवार संग कचौड़ी-सब्जी का उठाया आनंद
वाराणसी। मध्यप्रदेश मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दो दिनी दौरा समाप्त कर शनिवार की सुबह 11 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से भोपाल के लिए रवाना हो गए। इससे पूर्व उन्होंने पत्नी सहित परिवार के अन्य सदस्यों संग मिंट हाउस स्थित श्रीराम स्वीट्स भंडार पर कचौड़ी-सब्जी का आनंद उठाया। उन्होंने आमजन की तरह ही लोगों के बीच में बैठकर दही और जलेबी का भी स्वाद चखा। दुकान पर मौजूद लोगों से संवादभी किया। स्वयं काउंटर पर पहुंचे और भुगतान भी किया। इस दौरान उनके साथ कुछ लोगों ने सेल्फी और फोटोग्राफी भी कराई। डॉ. मोहन यादव शुक्रवार शाम बनारस पहुंचे थे। उन्होंने बरेका मैदान में मध्य प्रदेश शासन की ओऱ से सम्राट विक्रमादित्य के जीवन पर आधारित महानाट्य रूपांतरण मंचन का सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में शुभारम्भ किया। यह महानाट्य मंचन पांच अप्रैल तक शाम 7 बजे से दो घंटे के लिए किया जा रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।