use paataal se bhi dhoondh layegi police bjp mp ravi kishan roared at the person who threatened to shoot him उसे पाताल से भी खोज लाएगी पुलिस और फिर..., गोली मारने की धमकी देने वाले पर गरजे रविकिशन, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

उसे पाताल से भी खोज लाएगी पुलिस और फिर..., गोली मारने की धमकी देने वाले पर गरजे रविकिशन

रविकिशन ने कहा कि ये जो धमकी है उससे साफ पता चलता है कि सनातन विरोधी ताकतें कितनी ऐक्टिव हैं। इसके पीछे कोई बड़ा हाथ होगा। एक सांसद को,  एक सुपर स्टार को कोई ऐसे धमकाएगा नहीं। बहुत बड़ी कोई बात होगी। बहुत लोग होंगे इसके पीछे। पकड़े जरूर जाएंगे। कड़ी सजा भी मिलेगी।

Sat, 1 Nov 2025 12:57 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
उसे पाताल से भी खोज लाएगी पुलिस और फिर..., गोली मारने की धमकी देने वाले पर गरजे रविकिशन

गोरखपुर से भाजपा के सांसद और अभिनेता रवि किशन शुक्ला को जान से मारने की धमकी मिली है। फोन पर धमकी देने वाले ने खुद को बिहार के आरा जिले के जवनिया गांव का रहने वाला अजय कुमार यादव बताया है। उसने सांसद के निजी सचिव शिवम द्विवेदी को फोन कर यह धमकी दी है। निजी सचिव ने ऑडियो के साथ पुलिस को तहरीर दी है। रामगढ़ताल थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस बीच सांसद रविकिशन ने शनिवार की सुबह मीडिया से बातचीत में कहा कि जिसने भी धमकी दी है पुलिस उसे पाताल से भी ढूंढ लाएगी। पकड़े जाने के बाद उसे कानून का सामना करना होगा।

रविकिशन ने कहा कि ये जो धमकी है उससे साफ पता चलता है कि सनातन विरोधी ताकतें कितनी ऐक्टिव हैं। इसके पीछे कोई बड़ा हाथ होगा। एक सांसद को, देश-दुनिया में जाने-पहचाने एक सुपर स्टार को ऐसे धमकाएगा नहीं। बहुत बड़ी कोई बात होगी। बहुत लोग होंगे इसके पीछे। एफआईआर कर दी है हमने। पकड़े जाएंगे जरूर। कानून के हाथों से बचेंगे तो नहीं। कड़ी सजा भी होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यादवों पर टिप्पणी की तो गोली मार दूंगा, रवि किशन को फोन पर जान से मारने की धमकी

लेकिन मुझे जो दिखाई दे रहा है कि बिहार के प्रचार के बाद विरोधी दल बिहार में जान चुका है कि बहुत बुरी हार का सामना वो कर रहा है। उससे कुंठित होकर जान से मारने की धमकी देने जैसे फोन कॉल पीड़ा दायक भी हैं। लेकिन मैं उन सब धमकाने वालों को कहना चाहता हूं कि मैं रविकिशन हूं। कुछ सोच कर ही राजनीति में आया हूं। मैं अपने परिवार के साथ खुश था। प्रधानमंत्री मोदी जी की सनातन की विचारधारा और इस देश की तरक्की की विचारधारा को सीने से लगाकर आया हूं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में हिस्ट्रीशीटर ने खुद को गोली से उड़ाया, दो दिन पहले लौटा था घर

मैं ऐसा कमजोर तो नहीं हूं कि इन धमकियों से डरकर, या मारने या ये गोली चला भी देंगे तो हम रुक जाएंगे। युवा पीढी 2014 के बाद जाग चुकी है। आप एक रविकिशन को चुप करा देना चाहते हैं लेकिन यह संभव नहीं है। मोदी जी की आवाज को नहीं दबा सकते हैं। हम उनकी सेना हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।