UP Yamuna Expressway Over speeding Challan deduction From fastag with camera increased यमुना एक्सप्रेसवे पर किया ये काम तो फास्टटैग से कटेगा चालान, कैमरों की संख्या बढ़ेगी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यमुना एक्सप्रेसवे पर किया ये काम तो फास्टटैग से कटेगा चालान, कैमरों की संख्या बढ़ेगी

एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर अब ओवर स्पीड में वाहन चलाने का चालान टोल टैक्स के साथ ही फास्टटैग के जरिए कट जाएगा। जी हां, यमुना एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवे पर हादसों में कमी लाने के लिए एडीजी जोन ने इस संबंध में निर्देश दिए है।

Wed, 14 Jan 2026 12:20 PMSrishti Kunj सत्येन्द्र कुलश्रेष्ठ, अलीगढ़
share
यमुना एक्सप्रेसवे पर किया ये काम तो फास्टटैग से कटेगा चालान, कैमरों की संख्या बढ़ेगी

एक्सप्रेस-वे, हाईवे पर अब ओवर स्पीड में वाहन चलाने का चालान टोल टैक्स के साथ ही फास्टटैग के जरिए कट जाएगा। जी हां, यमुना एक्सप्रेस-वे व अन्य हाईवे पर हादसों में कमी लाने के लिए एडीजी जोन ने इस संबंध में निर्देश दिए है। साथ ही सड़क दुर्घटना के पीड़ितों को आर्थिक सहायता भी भविष्य में दी जा सकती है।

एडीजी जोन अनुपम कुलश्रेष्ठ की अध्यक्षता में यमुना एक्सप्रेस-वे पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ किये जाने के लिए बीते दिनों बैठक का आयोजन किया गया। जीएम यीडा द्वारा एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं को रोकने के लिए की गयी कार्यवाही एवं वाहन स्वामियों को दी जाने वाली सुविधाओं के सम्बन्ध में प्रेजेंटेशन दिया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में अपना घर का सपना होगा पूरा, काशी में शुरू हो रहीं 5 नई आवासीय परियोजनाएं

एडीजी जोन ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे अथॉरिटी फॉग स्टडी आईआईटी दिल्ली के माध्यम से फॉग पीरिएड में ही शीघ्र करवा ले। सड़क दुर्घटनाओं में पीड़ितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए सामूहिक बीमा खुलवाने पर विचार किया जा सकता है। वहीं वाहन के ओवर स्पीडिंग सम्बन्धी चालान की कटौती फास्ट टैग से प्रावधानित किया जाए। ऐसा प्रावधान किया जाए कि बिना भुगतान किये कोई बस/वाहन अगला टोल पार न कर सके।

एक्सप्रेस-वे पर ट्रॉमा सेंटर बनेगा ट्रामा सेंटर

एडीजी जोन ने कहा कि एक्सप्रेस-वे पर ट्रामा सेंटर बनवाया जाए। वहीं बल्देव पर कट बनाने पर विचार किया जाए, जिससे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध करायी जा सके। एक्सप्रेस-वे पर दुर्घनाग्रस्त व जब्त वाहनों को सुरक्षित खड़ा करने के लिए यार्ड का प्रावधान किया जाए। एक्सप्रेस-वे पर सीसीटीवी कैमरे और अधिक लगवाये जाने की आवश्यकता है। पीआरवी/एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन व गश्ती वाहनों को खड़ा करने के लिए सुरक्षित स्थान एक्सप्रेस-वे पर उपलब्ध कराया जाये।

वीआरडीएस कैमरों की संख्या बढ़ेगी

यमुना एक्सप्रेस-वे पर लगे वीआरडीएस कैमरों की संख्या 15 है। यह वर्तमान में तीनों लेन को कवर नहीं कर पा रहे हैं। इनकी संख्या बढ़ाई जाएगी। आगरा, एडीजी जोन, अनुपम कुलश्रेष्ठ ने कहा कि यमुना एक्सप्रेस-वे, हाईवों पर हादसों में कमी लाने के लिए यीडा, परिवहन सहित अन्य विभागों को निर्देशित किया या है। निश्चित ही यमुना एक्सप्रेस-वे पर दुर्घटनाओं में आशातीत कमी आयेगी और यात्रीगण अपने स्थान पर सुरक्षित पहुंच सकेंगे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।