up weather update winter not leaving uttar pradesh chill increases at night weather forecast UP Weather Update: यूपी में पीछा छोड़ने को तैयार नहीं सर्दी, रात में बढ़ी ठिठुरन; 14 से बदलेगा मौसम, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather Update: यूपी में पीछा छोड़ने को तैयार नहीं सर्दी, रात में बढ़ी ठिठुरन; 14 से बदलेगा मौसम

  • मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवा का 2 दिन से चल रहा सिलसिला रविवार से थम जाएगा। पछुआ फिर अपनी सामान्य गति से चलेगी। इसी तेज हवा की वजह से सर्दी की वापसी हुई है। अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। शनिवार को भी शाम तक हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही।

Sun, 9 Feb 2025 06:10 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather Update: यूपी में पीछा छोड़ने को तैयार नहीं सर्दी, रात में बढ़ी ठिठुरन; 14 से बदलेगा मौसम

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में मौसम ने यू टर्न ले लिया है। सर्द मौसम पीछा छोड़ने को तैयार नहीं है। शनिवार को सामान्य के मुकाबले दिन-रात का पारा नीचे रहा। सुबह हल्की धुंध रही इसके बाद धूप निकली। रात का तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे दर्ज हुआ। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन से चार दिन मौसम शुष्क रहेगा। इस बीच सुबह और शाम को हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है। इसके बाद 14 से 15 फरवरी के बीच एक बार फिर बदलाव के संकेत हैं। धुंध का प्रकोप बढ़ेगा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि तेज हवा का दो दिन से चल रहा सिलसिला रविवार से थम जाएगा। पछुआ फिर अपनी सामान्य गति से चलेगी। इसी तेज हवा की वजह से सर्दी की वापसी हुई है। अब तापमान में हल्की बढ़ोतरी शुरू हो जाएगी। शनिवार को भी शाम तक हवा की गति 15 से 25 किलोमीटर प्रति घंटा के बीच रही। नतीजतन सर्दी का असर बना रहा। इस बीच न्यूनतम तापमान 8.2 डिग्री दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री सेल्सियस रहा। शुक्रवार के मुकाबले अधिकतम तापमान में दो डिग्री की बढ़ातरी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी के सटीक जातीय गणित से जीते मिल्‍कीपुर, फैजाबाद में मिली हार का दंश भी दूर

पूर्वी यूपी में आज से चढ़ेगा पारा, दिन और रात होंगे गरम

अफगानिस्तान और सटे हुए ईरान में बना पश्चिमी विक्षोभ तिब्बत की तरफ शिफ्ट हो रहा है। इसको कारण पूर्वी यूपी के मौसम में तेजी से बदलाव हो रहा है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, रविवार से दिन व रात के तापमान में इजाफा हो सकता है। दिन और रात के तापमान में करीब 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोत्तरी होने की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:भाजपा ने अयोध्‍या का 'बदला' चुकाया, योगी ने 8 महीने में पलटी अखिलेश की बाजी

शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9.9 डिग्री सेल्सियस रहा। तापमान में उतार-चढ़ाव और ठंडी हवा के चलते लोग सर्दी-जुकाम की चपेट में आ गए। शनिवार से हिमालय क्षेत्र में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार इसकी वजह से हिमालय की तरफ से चल रही ठंडी हवाओं की रफ्तार कम होगी। जिससे मौसम शुष्क होगा। रविवार को करीब तीन डिग्री तापमान बढ़ने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।