UP Weather Today Temperature to decrease due to coldwave IMD Alerts for Increasing cold UP Weather: 48 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बढ़ेगी गलन-ठिठुरन, हवा गिराएगी तापमान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: 48 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बढ़ेगी गलन-ठिठुरन, हवा गिराएगी तापमान

  • मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे सर्दी का सितम जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ का असर चार या पांच जनवरी से दिखेगा। उत्तर पश्चिमी हवा बर्फबारी वाले पहाड़ों से हो कर मैदानी इलाकों में आने की वजह से बेहद ठंडी है।

Thu, 2 Jan 2025 09:01 AMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: 48 घंटे के लिए मौसम विभाग का अलर्ट जारी, बढ़ेगी गलन-ठिठुरन, हवा गिराएगी तापमान

दो दिन बाद आसमान साफ हुआ तो रात का पारा मंगलवार के मुकाबले चार डिग्री नीचे आ गया। रात बेहद सर्द रही। न्यूनतम तापमान 09.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से फिर कोहरा छा गया जो कि दोपहर तक बना रहा। नए साल पर लोग ठिठुर गए। मौसम विभाग के अनुसार अगले 48 घंटे सर्दी का सितम जारी रहेगा। राजधानी लकनऊ के अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के निदेशक आरएम रानाल्कर के अनुसार आसमान में छाई कोहरे की घनी परत तेज पछुआ से छंट गई। इस वजह से लखनऊ समेत यूपी के अन्य जिलों में रात के तापमान में गिरावट शुरू हुई है। पश्चिमी विक्षोभ का असर चार या पांच जनवरी से दिखेगा।

तापमान इसके पहले तक 20 से पहल 22 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से चल रही पछुआ मैदानी इलाकों में तापमान गिराएगी। गलन बढ़ेगी जिससे दिन का तापमान भी ज्यादा ऊपर नहीं जाएगा। वहीं, दिन का तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 16.2 दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी हुई है। उत्तर पश्चिमी हवा इन्हीं पहाड़ों से हो कर मैदानी इलाकों में आने की वजह से बेहद ठंडी है। अमौसी स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार गुरुवार को सुबह शाम मध्यम कोहरा रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:मुंबई-जयपुर में तैयार होते थे नकली नंबर प्लेट, पुलिस ने खोजा असली सरगना

ये है अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार यूपी में अगले दो दिन सर्दी का सितम जारी रहेगा। आज का न्यूनतम तापमान 9.1 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 16.3 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

आईएमडी का कहना है कि आज, 2 जनवरी को न्यूनतम तापमान 10 से 9 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार 3 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस, 4 जनवरी को न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस और 5 जनवरी को न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस तक रहेगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।