up weather thunderstorm rain hail forecast in west up on holi alert for 2 days UP Weather: होली पर यूपी में आंधी-बारिश-ओले डाल सकते हैं रंग में भंग, 2 दिन के लिए अलर्ट, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: होली पर यूपी में आंधी-बारिश-ओले डाल सकते हैं रंग में भंग, 2 दिन के लिए अलर्ट

  • मौसम विभाग ने 2 दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में जहां मौसम शुष्‍क रहेगा वहीं वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है।

Thu, 13 March 2025 11:26 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, आगरा/ कानपुर
share
UP Weather: होली पर यूपी में आंधी-बारिश-ओले डाल सकते हैं रंग में भंग, 2 दिन के लिए अलर्ट

UP Weather Update: होली पर मौसम के तेवर रंग में भंग डाल सकते हैं। त्योहार पर पश्चिमी यूपी में तेज अंधड़, बारिश, ओले गिरने के आसार हैं। मौसम विभाग ने दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। विभाग के मुताबिक 14 और 15 मार्च को यह बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार पूर्वी उत्‍तर प्रदेश में जहां मौसम शुष्‍क रहेगा वहीं वेस्‍ट यूपी के कई जिलों में गरज-चमक के साथ हल्‍की बारिश और वज्रपात की आशंका जताई है।

मौसम विभाग ने बुधवार से बदलाव के आसार जताए थे। दो दिन सतही हवाएं चलने के संकेत दिए थे। बुधवार को सुबह से सतही हवाएं चलीं, हालांकि इनकी रफ्तार अधिक नहीं थी। फिर भी हल्की हवाओं के बाद तापमान में कमी आई है। ताजनगरी आगरा में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.3 ज्यादा होकर 34.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इसके विपरीत न्यूनतम तापमान में बढ़ोत्तरी हुई है। यह सामान्य से 2.9 डिग्री अधिक होकर 18.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस कारण रात को भी गर्मी का एहसास हो रहा है। आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत 91 दर्ज किया गया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असद की कब्र पर पुलिस रख रही नजर, सामने आई चौंकाने वाली वजह

आज से दिखेगा मौसम का उतार-चढ़ाव

वहीं मौसम विज्ञानियों का यह भी कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के कारण प्रदेश में गर्मी लगातार बढ़ती जा रही है। उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने के बावजूद कानपुर में रात का पारा 16 डिग्री पहुंच गया। दिन का 33.4 डिग्री रहा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से मौसम में उतार-चढ़ाव अधिक दिखेगा जो शनिवार तक जारी रहेगा। पश्चिमी यूपी समेत पूर्वी के शुरुआती नगर कानपुर तक यलो अलर्ट बना हुआ है।

सीजन में देर से आ रहे पश्चिमी विक्षोभों ने मुश्किल में डाल दिया है। पहाड़ों पर बारिश और बर्फबारी का दौर पूरी तरह थम नहीं पा रहा है। विक्षोभ की रेखा नीचे होने के कारण मैदानी इलाके भी प्रभावित हो रहे हैं। इसमें दिल्ली के बाद पश्चिमी उत्तर प्रदेश में 13 से लेकर 15 मार्च तक यलो अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसका हल्का असर कानपुर पर भी पड़ेगा।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्‍नी ने नौकरानी की गर्दन पर चाकू रखा, पति ने किया रेप; दंपती पर इनाम

आठ मार्च को अधिकतम तापमान 30 डिग्री से अधिक था। इसके बाद से लगातार तापमान अधिक बना हुआ है। बुधवार को अधिकतम पारा 33.6 से गिरकर 33.4 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से 3.6 डिग्री अधिक है। रात का पारा 13 से बढ़कर 16 डिग्री हो गया। यह भी सामान्य से 02.6 डिग्री अधिक है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय के मुताबिक नए विक्षोभ का असर मैदानी इलाकों पर भी पड़ेगा। इसमें मुख्य रूप से पश्चिमी उत्तर प्रदेश शामिल है लेकिन इसका प्रभाव कानपुर तक संभावित है। इस दौरान तेज हवाएं चलेंगी। कानपुर में ओलावृष्टि की संभावनाएं कम हैं। तेज हवाएं चल सकती हैं और बूंदाबांदी संभव है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।