UP Weather Mercury rises amid dense fog in UP chances of rain and hail again in the next two days UP Weather: यूपी में घने कोहरे के बीच चढ़ा पारा, अगले दो दिन फिर बारिश और ओला के आसार, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में घने कोहरे के बीच चढ़ा पारा, अगले दो दिन फिर बारिश और ओला के आसार

पश्चिमी विक्षोभों की शृंखला के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह कानपुर में अब तक का सबसे भीषण कोहरा रहा। दृश्यता कहीं-कहीं शून्य तो कहीं 20 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोहरा बना रहेगा।

Tue, 14 Jan 2025 09:48 PMYogesh Yadav हिन्दुस्तान, कानपुर वरिष्ठ संवाददाता
share
UP Weather: यूपी में घने कोहरे के बीच चढ़ा पारा, अगले दो दिन फिर बारिश और ओला के आसार

पश्चिमी विक्षोभों की शृंखला के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव जारी है। पूरे प्रदेश में घना कोहरा छाया रहा। मंगलवार सुबह कानपुर में अब तक का सबसे भीषण कोहरा रहा। दृश्यता कहीं-कहीं शून्य तो कहीं 20 मीटर रही। मौसम विभाग के मुताबिक फिलहाल कोहरा बना रहेगा। बुधवार और गुरुवार को बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है। कोहरे की मोटी चादर बन जाने से रात के तापमान में वृद्धि हो गई। न्यूनतम पारा 7.8 से तापमान बढ़ कर 9.1 डिग्री सेल्सियस हो गया। अधिकतम 15.8 से 20.4 हो गया, इसमें 5.4 डिग्री की वृद्धि हो गई। 24 घंटे पहले यह पांच डिग्री घट गया था। जनवरी में पहली बार अधिकतम तापमान और न्यूनतम पारा सामान्य से अधिक रहा।

प्रदेश में सबसे कम तापमान इटावा व मुजफ्फरनगर का रहा। यहां पारा 7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। अधिकतम पारा सबसे कम गाजीपुर 14.5 और फतेहपुर 14.8 डिग्री रहा। तापमान के उतार-चढ़ाव और विक्षोभों के कारण नमी का प्रतिशत बढ़ गया। अधिकतम नमी 97 फीसदी तक और न्यूनतम 67 रही। कोहरा अधिक होने का यह बड़ा कारण रहा। विशेष बात यह भी रही कि बादल तो नहीं रहे लेकिन ऊपर कोहरे की मोटी लेयर बादलों की शक्ल में बन गई। इससे रात के तापमान में वृद्धि हो गई।

तेज धूप खिलने के कारण अधिकतम तापमान में तेजी से वृद्धि हुई। इसके बाद भी सर्दी में किसी तरह की कोई खास कमी नहीं हुई। तेज हवाएं चलती रहीं। हवा की दिक्षा उत्तर-पश्चिमी न होने से पूरी तरह बर्फीली नहीं रहीं। हवा दक्षिण-पश्चिमी रही। हवा बीच-बीच 25-30 किमी प्रति घंटा रही। हवा की औसत गति ही 4.4 किमी प्रति घंटा रही।

मौसम विभाग के मुताबिक अभी आधा दर्जन पश्चिमी विक्षोभ आते रहेंगे। इससे कम से कम 25 जनवरी तक सर्दी बनी रहेगी। इस दौरान कभी धुंध बढ़ेगी तो कभी राहत मिलेगी। विक्षोभ के समय बर्फबारी व बारिश से मैदानों में मौसम सामान्य रहेगा जबकि इसके गुजरने के बाद बर्फीली हवाएं सर्दी बढ़ाएंगी।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि विक्षोभ के कारण बुधवार और गुरुवार को बादल आएंगे और हल्की से मध्यम बारिश की संभावना भी है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। ओलावृष्टि की भी संभावना है। पश्चिमी विक्षोभों के कारण फिलहाल यह दौर जारी रहेगा। बुधवार को भी कोहरा छाया रहेगा। यदि बदली रात से होती है तो तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा। बादल छंटे तो रात का पारा गिरेगा। बदली होने पर दिन का पारा कम होगा।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।