UP Weather: हो जाइए तैयार, अभी और सताएगी सर्द; 57 जिलों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट
UP Weather: तैयार हो जाइए अभी और ठंड और सताएगी। 57 जिलों को लेकर मौसम विभाग का अलर्ट जारी हुआ है। वहीं प्राइमरी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है।
उत्तर प्रदेश में कड़ाके की सर्दी, बर्फीली हवाओं के कारण कई जिलों में दिन का तापमान सामान्य से काफी नीचे बना हुआ है, जिससे ‘शीत दिवस’ जैसे हालात हो गए हैं। प्रदेश में सर्द अभी और सताएगी। प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। कुल मिलाकर 57 जिलों व आसपास के क्षेत्रों को कोहरे के घेरे में है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार, को बहराइच में दिन का पारा 12.8 डिग्री से ऊपर नहीं बढ़ा। सूबे के 13 शहरों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। पश्चिम यूपी में घने कोहरे ने कहर बरपाया। सिकंदराबाद क्षेत्र में नेशनल हाईवे 34 पर प्राइवेट बस ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गई जिसमें 10 लोग घायल हो गए।
आज प्रदेश में दिन के समय सबसे ज्यादा ठिठुरन बहराइच में दर्ज की गई, जहां अधिकतम तापमान गिरकर मात्र 12.8 डिग्री सेल्सियस रह गया। यह प्रदेश का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया है। वहीं, अगर रात की ठंड की बात करें तो बाराबंकी और फतेहपुर प्रदेश में सबसे ठंडे रहे, जहां न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा अलीगढ़ (13.8° डिग्री सेल्सियस) और नजीबाबाद (14.0° डिग्री सेल्सियस) में भी दिन भर लोग भीषण सर्दी से बेहाल रहे।
स्कूलों में 14 तक छुट्टियां
वहीं प्राइमरी स्कूल अब 15 जनवरी को खुलेंगे। बेसिक शिक्षा परिषद की ओर से प्राइमरी स्कूलों में 31 दिसम्बर से 14 जनवरी तक शीतकालीन और गर्मियों में 15 दिन का अवकाश निर्धारित है। इसके चलते प्राइमरी स्कूलों में 14 जनवरी तक छुट्टी रहेगी। इस दौरान बच्चों के साथ शिक्षकों की भी छुट्टी रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश भर में शीतलहर व कड़ाके की सर्दी के चलते 29 दिसम्बर से एक जनवरी तक पहली से 12 वीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।
इन 13 शहरों में दर्ज हुई जमा देने वाली ठंड
प्रदेश के 13 प्रमुख शहरों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े के नीचे पहुंच गया है। इन शहरों में बाराबंकी (8.0 °डिग्री सेल्सियस), फतेहपुर (8.0 °डिग्री सेल्सियस), हरदोई (8.5° डिग्री सेल्सियस), बुलंदशहर (8.5 °डिग्री सेल्सियस), मुजफ्फरनगर (8.6 °डिग्री सेल्सियस), इटावा (8.8° डिग्री सेल्सियस), लखीमपुर खीरी (9.0 °डिग्री सेल्सियस), फतेहगढ़ (9.0 °डिग्री सेल्सियस), बस्ती (9.0° डिग्री सेल्सियस), कानपुर सिटी (9.4 °डिग्री सेल्सियस), झांसी (9.5 °डिग्री सेल्सियस), चुर्क (9.6° डिग्री सेल्सियस) और कानपुर आईएएफ (9.8°डिग्री सेल्सियस) शामिल हैं। इन इलाकों में रात और सुबह के समय हाड़ कपाने वाली ठंड पड़ रही है। कानपुर एयरपोर्ट स्टेशन पर दृश्यता शून्य तक पहुंच गई।
कोहरे का अलर्ट: 57 जिलों में चेतावनी जारी
मौसम विभाग ने प्रदेश के लगभग सभी हिस्सों में घने कोहरे की चेतावनी दी है। कुल मिलाकर 57 जिलों व आसपास के क्षेत्रों को कोहरे के घेरे में रखा गया है। देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थ नगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत और शाहजहांपुर सहित 19 क्षेत्रों में अत्यंत घने कोहरे की संभावना जताई गई है। इनके अलावा लखनऊ, कानपुर, मेरठ, आगरा, वाराणसी, अयोध्या, गाजियाबाद और नोएडा सहित 38 जिलों में घने कोहरे का असर रहेगा।




साइन इन