up weather changed again it may rain for 2 days fog in night and morning UP Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, 2 दिन हो सकती है बारिश; रात और सुबह छाएगा कोहरा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, 2 दिन हो सकती है बारिश; रात और सुबह छाएगा कोहरा

  • आगरा में सोमवार की शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद नमी का स्तर बढ़ गया। हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। मंगलवार को भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। सोमवार को यहां अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होकर 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

Tue, 4 Feb 2025 11:29 AMAjay Singh हिन्दुस्तान, हिन्‍दुस्‍तान, आगरा/ कानपुर/ अलीगढ़
share
UP Weather Update: यूपी में फिर बदला मौसम, 2 दिन हो सकती है बारिश; रात और सुबह छाएगा कोहरा

UP Weather Update: उत्‍तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम बदला है। कुछ स्‍थानों पर सोमवार की रात बूंदाबांदी हुई। इसके साथ ठंडी हवाएं चलीं। बदले मौसम ने बढ़ते तापमान पर ब्रेक लगा दिया। लोगों को एक बार फिर ठंड लौटने का अहसास होने लगा। मौसम विभाग का अनुमान है कि मंगलवार को भी बादल छाए रह सकते हैं। हल्‍की बारिश भी हो सकती है। कल यानी 5 फरवरी को भी कहीं-कहीं हल्‍की बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के अनुसार देर रात और सुबह के समय कहीं-कहीं छिछला से मध्‍यम कोहरा छाए रहने की संभावना है।

ताजनगरी आगरा में सोमवार की शाम कुछ इलाकों में बूंदाबांदी हुई। इसके बाद नमी का स्तर बढ़ गया। हालांकि दोपहर में तेज धूप के कारण गर्मी का एहसास हुआ। मंगलवार को भी हल्की बारिश के आसार जताए गए हैं। सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 3 डिग्री अधिक होकर 27.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री बढ़कर 11.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसी कारण दिन में सर्दी, गलन और नमी का एहसास नहीं रह गया है। तड़के और देर रात इसका एहसास होता है। इसके पीछे आर्द्रता का अधिकतम प्रतिशत का 96 तक होना है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को भी हल्की बारिश हो सकती है। इसके बाद आसमान पूरी तरह खुल जाएगा। धीरे-धीरे तापमान में बढ़ोत्तरी होगी। आगे बारिश या अंधड़ के संकेत नहीं हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:बनारस में भड़के नाविक, कल से हैं हड़ताल पर; पुलिस-प्रशासन से क्‍यों हैं नाराज?

उधर, कानपुर में पश्चिमी विक्षोभों के बिखराव के कारण फिलहाल मौसम अब एक समान रहने की संभावना है। दिन में तेज गर्म हवाएं और रात में सर्द हवाएं चलेंगी। सोमवार को हल्की बदली के चलते तेज सर्द हवाओं के कारण दिन का तापमान तीन डिग्री गिर गया। रात का पारा दो डिग्री गिर गया। फिलहाल, रात-दिन तेज हवाएं चलती रहेंगी।

29 जनवरी, 31 जनवरी, 01 और 03 फरवरी को आए विक्षोभों के बाद पहाड़ों पर न तो अधिक बर्फबारी हो रही है और न ही बारिश हो रही है। इस कारण बर्फीली हवाएं नहीं चल पा रही हैं। सोमवार को विक्षोभ के प्रभाव के कारण हल्के बादल छा गए। इससे रात का पारा चढ़ गया लेकिन दिन का तापमान गिर गया। जब तक हल्के बादल रहेंगे तब तक दिन का पारा कम और रात का ज्यादा रहेगा।

सोमवार को कानपुर में दिन का पारा 29.4 से घटकर 26.4 डिग्री सेल्सियस हो गया। इसके बाद भी पारा सामान्य से 04.1 डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम पारा 09.8 से बढ़कर 11.8 डिग्री सेल्सियस हो गया। तापमान में दो डिग्री की वृद्धि हो गई। हवा की दिशा में बदलाव हो गया। हवाएं उत्तर पश्चिमी से दक्षिण पश्चिमी हो गईं। दिन में हवा की रफ्तार 25-30 किमी प्रति घंटे रही। अपेक्षाकृत हवाएं सर्द रहीं। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय ने बताया कि लगातार आ रहे कमजोर विक्षोभों के कारण सर्दी समय से पहले कम हो गई है। फिलहाल 10 फरवरी से पहले उत्तर पश्चिमी हवाएं अगर चलेंगी तो सर्द नहीं होंगी। तेज धूप के कारण यह गर्म हो सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यमुना डूब क्षेत्र तय, बढ़ीं धड़कनें; बड़ी-‍बड़ी बिल्डिंगों पर हो सकता ऐक्‍शन

लोगों की सेहत बिगाड़ रहा मौसम का बदलता मिजाज

फरवरी की शुरुआत में मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की सेहत पर असर डालना शुरू कर दिया है। सुबह और शाम ठंडी हवाएं सिहरन पैदा कर रही हैं जबकि, दोपहर में चुभती धूप गर्मी का एहसास कराती है। तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है, जिससे दिनभर लोगों को तापमान के उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ रहा है। पिछले 24 घंटे में अलीगढ़ में तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस गिर गया।

सोमवार को दिन की शुरुआत सर्द हवाओं के बीच हुई। जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, धूप का मिजाज तल्ख होने लगा। दोपहर तक हवा में भी गर्माहट महसूस हो रही थी। दिन ढलते ही मौसम ने फिर करवट ली और ठिठुरन बढ़ गई। इस बदलते मौसम का असर लोगों की सेहत पर भी पड़ रहा है। अस्पतालों और क्लीनिकों में सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या पहले कुछ बढ़ी है। दीनदयाल अस्पताल की ओपीडी में सोमवार को 1200 से अधिक मरीज पहुंचे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।