UP Weather Amazing weather in UP mercury crosses 45 in five districts thunderstorm rain and hail around Kushinagar UP Weather: यूपी में गजब मौसम, बांदा देश का सबसे गर्म शहर, कुशीनगर आसपास आंधी-बारिश व ओले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में गजब मौसम, बांदा देश का सबसे गर्म शहर, कुशीनगर आसपास आंधी-बारिश व ओले

यूपी में मौसम ने दो रूपों में शुक्रवार को कहर बरपाया। बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा और पांच जिलों में पारा 45 के पार चला गया। दूसरी तरफ कुशीनगर समेत कई जिलों में आंधी-पानी और ओले गिरे। इससे दो लोगों की मौत हो गई।

Fri, 16 May 2025 10:30 PMYogesh Yadav लखनऊ, प्रमुख संवाददाता
share
UP Weather: यूपी में गजब मौसम, बांदा देश का सबसे गर्म शहर, कुशीनगर आसपास आंधी-बारिश व ओले

यूपी में शुक्रवार को मौसम ने दो रूपों में कहर बरपाया। बांदा देश का सबसे गर्म शहर रहा। प्रयागराज, कानपुर, वाराणसी और हमीरपुर में पारा 45 के पार चला गया और लू ने लोगों को झुलसा दिया। वहीं, कुशीनगर और आसपास आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। इससे दो लोगों की मौत हो गई। एक तरफ कुल 12 शहरों में भीषण गर्मी रही तो कई शहरों में बदली के बीच बूंदाबांदी या बौछार पड़ी है। लखनऊ में बादलों की आवाजाही की वजह से अधिकतम तापमान 40.1 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में सबसे गर्म बांदा रहा। यहां तापमान 46.2 डिग्री दर्ज किया गया। कानपुर (आईएफ) में 45.2, वाराणसी में 45, प्रयागराज में 45.4, हमीरपुर में 45.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।

ब्रज में हीटवेव के बीच चंद सेकंड की बारिश ने लोगों को भिगोया। यहां आगरा का अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 26.1 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम विभाग के अनुसार 19 से 21 मई के बीच बारिश और बादल छाए रहने के आसार हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:प्रेमी ने शादी से किया इंकार, प्रेमिका ने थाने में खाया जहर, FB पर हुई थी दोस्ती

कानपुर में सीजन का सबसे गर्म दिन

तेज लू और धूप से कानपुर में दिन बेहद गर्म रहा। अधिकतम तापमान 43.4 डिग्री पहुंच गया जो सीजन का सर्वाधिक तापमान है। 20-25 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। रात का पारा 28 डिग्री रहा।

कुशीनगर में आंधी-पानी के साथ बिजली गिरी

कुशीनगर में शाम को आंधी-पानी के साथ ओले भी गिरे। इस दौरान बिजली गिरने से एक महिला की मौत हो गई, जबकि आंधी में पेड़ की डाल गिरने से दबकर साइकिल सवार ने दम तोड़ दिया। गोरखपुर और आसपास के अन्य जिलों में हल्के बादल की वजह से तापमान में 1.6 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई। यहां दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और रात का 27 डिग्री सेल्सियस रहा। यह सामान्य से दो-दो डिग्री सेल्सियस अधिक है।

दूसरा सबसे गर्म शहर रहा प्रयागराज

प्रयागराज सूबे का दूसरा सबसे गर्म शहर रहा। यहां का अधिकतम तापमान 45.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया तो न्यूनतम तापमान भी 28.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह आठ बजे ही सूरज के तेवर तल्ख दिखाई देने लगे। 10 बजे तक सड़कें तपने लगीं। शनिवार को भी गर्म हवाएं चलने की संभावना है।

मुरादाबाद में बूंदाबांदी से बदला मौसम

मुरादाबाद में सुबह 7:30 बजे आसमान में अचानक घने बादल छाए और थोड़ी देर में गरज के साथ बारिश शुरू हो गई। कुछ इलाकों में अच्छी बारिश हुई जबकि शहर के कई इलाकों में थोड़ी बूंदाबांदी हुई। घंटे भर बाद आसमान साफ होते ही चिलचिलाती धूप निकली। दोपहर में फिर तपिश का एहसास हुआ। अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।