UP Weather Alert Cold Wave with Chills and heavy fog IMD Issue Warning for one week UP Weather: जनवरी में सताएगी भीषण सर्दी, IMD का अलर्ट- एक हफ्ते तक ठिठुरेगा यूपी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: जनवरी में सताएगी भीषण सर्दी, IMD का अलर्ट- एक हफ्ते तक ठिठुरेगा यूपी

देश के पहाड़ी इलाकों के साथ यूपी समेत उत्तर-पूर्व भारत के मैदानी हिस्सों में भी एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। 

Sat, 3 Jan 2026 08:15 AMSrishti Kunj संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: जनवरी में सताएगी भीषण सर्दी, IMD का अलर्ट- एक हफ्ते तक ठिठुरेगा यूपी

देश के पहाड़ी इलाकों के साथ यूपी समेत उत्तर-पूर्व भारत के मैदानी हिस्सों में भी एक सप्ताह तक कड़ाके की सर्दी पड़ने की संभावना है। सभी जिलों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निर्देश दिए हैं। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र और उत्तर-पश्चिम भारत में शीतलहर रहेगी।

हिमाचल-उत्तराखंड में शीतलहर के साथ ऊंचाई वाले इलाकों में पारा शून्य के नीचे रहने की स्थिति बन सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में सर्द हवाओं, तापमान में गिरावट के रूप में दिखाई देगा। विभाग के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे गिरावट आ सकती है। कई राज्यों में बहुत घना कोहरा रह सकता है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:लापरवाही मंजूर नहीं, वाराणसी-प्रयाग समेत इन जिलों के अफसरों को योगी की चेतावनी

जनवरी में सताएगी भीषण सर्दी

यूपी में जनवरी के दौरान सर्दी का सितम और बढ़ेगा। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां ऐसी हैं कि शीत लहर के दिन 1 से 3 तक कम से कम बढ़ सकते हैं। इस माह कोहरा,दिन-रात के तापमान में गिरावट अधिक रहेगी। अमौसी मौसम मुख्यालय के अनुसार प्रशांत महासागर में ला-नीना परिस्थितियां नहीं हैं।

विक्षोभों की सक्रियता और ध्रुवीय भंवर की भी नगण्यता है। इस स्थिति में शुष्क मौसम से वायुमंडलीय स्थिरता बढ़ेगी। इससे घने कोहरे के दिन बढ़ रहे हैं। दिसम्बर में 22 दिन घना कोहरा रहा। दूसरे पखवारे में शीत दिन 12 हो गए। नतीजतन औसत मासिक अधिकतम तापमान सामान्य से 2-4 डिग्री कम रहा।

छह दिनों तक घना कोहरा

यूपी में ठंड का प्रकोप जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 2.6 डिग्री लुढ़क गया। हालांकि दिन में धूप निकली, लेकिन गलन से राहत नहीं मिली। जबकि नए साल के पहले दिन धूप की वजह से अधिकतम तापमान 20.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं आज पौष पूर्णिमा से लेकर आठ जनवरी तक घना कोहरा छाया रहेगा। मौसम विभाग ने तीन जनवरी को न्यूनतम तापमान सात डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जारी किया है।

नए साल के पहले सप्ताह में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। शुक्रवार को देर शाम हवा चलने से गलन बढ़ गई। वहीं घने कोहरे से किसानों की चिंता बढ़ गई है। अरहर, सरसों, मटर, चना व आलू सहित कई फसलों पर घने कोहरा का असर पड़ सकता है। विशेषज्ञों ने फसलों की नियमित निगरानी करने और रोगों के लक्षण दिखते ही दवा का छिड़काव करने की सलाह दी है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।