up weather after rain westerly winds increased the chill what will weather be like in the future imd prediction has been UP Weather: यूपी में बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई ठिठुरन, आगे कैसा रहेगा मौसम; हुई ये भविष्यवाणी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई ठिठुरन, आगे कैसा रहेगा मौसम; हुई ये भविष्यवाणी

आसमान साफ होते ही पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा दी है। रविवार को यूपी के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में सुबह और रात की ठंड काफी तेज हो गई है।

Sun, 25 Jan 2026 09:55 PMAjay Singh प्रमुख संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather: यूपी में बारिश के बाद पछुआ ने बढ़ाई ठिठुरन, आगे कैसा रहेगा मौसम; हुई ये भविष्यवाणी

UP Weather Update: उत्तर प्रदेश में एक दिन पहले बारिश की वजह से नमी बढ़ने और बादलों की ओट में बढ़ा पारा नीचे आने लगा है। आसमान साफ होते ही पहाड़ों से आ रही सर्द पछुआ हवाओं ने मैदानी इलाकों में कनकनी बढ़ा दी है। रविवार को प्रदेश के अधिकतर जिलों में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। खासकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश और तराई के इलाकों में सुबह और रात की ठंड काफी तेज हो गई है। मौसम विभाग के अनुसार 26 जनवरी को पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। दोनों संभाग के तराई क्षेत्र में कहीं-कहीं घना कोहरा होने की संभावना है।

27 जनवरी को पश्चिमी यूपी में अनेक स्थानों पर और 28 जनवरी के संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 27 जनवरी को पश्चिमी संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात, झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 जनवरी को कहीं-कहीं पर और 28 जनवरी को संभाग में कुछ स्थानों पर बारिश, गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है। 27 और 28 जनवरी को संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन के साथ वज्रपात, झोंकेदार हवा (गति 30-40 किमी/घंटा) की संभावना है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:फरवरी तक तैयार करें गंगा एक्सप्रेसवे, हाई लेवल मीटिंग में CM योगी का आदेश

पछुआ हवाओं के चलते वेस्ट यूपी में सामान्य से नीचे गया पारा

पछुआ हवाओं के चलते पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में न्यूनतम तापमान सामान्य से नीचे चला गया है। नजीबाबाद में न्यूनतम तापमान 6.0 डिग्री दर्ज किया गया, जो प्रदेश के सबसे ठंडे इलाकों में से एक रहा। मुजफ्फरनगर और अलीगढ़ में पारा 6.6 तक गिर गया है। मेरठ में न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रहा। आगरा में भी रात का पारा 7.3 डिग्री रहा, जो सामान्य से 2.2 डिग्री कम है। बुंदेलखंड और पूर्वी यूपी में तापमान का उतार-चढ़ाव दिखा।

झांसी में अधिकतम तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो सामान्य से 3.3 डिग्री कम है। यहां रात का पारा 9.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। प्रयागराज और वाराणसी में रात का तापमान 13 से 14 डिग्री के बीच रहा, जो सामान्य से 4 से 5 डिग्री तक अधिक है, लेकिन ठंडी हवाओं ने यहां भी राहत नहीं दी। बहराइच और अयोध्या में न्यूनतम तापमान क्रमश: 10.8 और 14.0 डिग्री दर्ज किया गया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।