UP Weather 3 February alert: Rain, hailstorms and strong winds expected in these districts UP Weather: यूपी में कल इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं भी चलेंगी; अलर्ट जारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather: यूपी में कल इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं भी चलेंगी; अलर्ट जारी

UP Weather 3 February alert: यूपी में मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग के मुताबिक, इटावा, औरैया समेत कई जिले में बारिश के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है।

Mon, 2 Feb 2026 08:01 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Weather: यूपी में कल इन जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि, तेज हवाएं भी चलेंगी; अलर्ट जारी

UP Weather 3 February alert: पूरे प्रदेश में कहीं सर्दी तो कहीं बारिश-बूंदाबांदी और कहीं पर सामान्य से अधिक तापमान की स्थिति है। सुबह कई शहरों में बेहद घना कोहरा रहा। मौसम विभाग ने बुंदेलखंड और मध्य यूपी के जिलों में बारिश के साथ ओलावृष्टि और झोंकेदार हवा का अलर्ट जारी किया है।

सोमवार सुबह प्रदेश के कई जिले घने कोहरे में डूबे रहे। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को कई जगह बेहद घना कोहरा छाया। अलीगढ़, सरसांवा आईएएफ, आगरा आईएएफ, हिंडन आईएएफ में दृश्यता शून्य रही। आगरा में 20, अलीगढ़ में 30 और मुरादाबाद में 40 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। मुजफ्फरनगर और मेरठ में 50 मीटर, बरेली में 60 मीटर दृश्यता रही। इसके अलावा अयोध्या, कुशीनगर, फुर्सतगंज, आजमगढ़ में 50 मीटर और चित्रकूट में 100 मीटर दृश्यता रही। इनके अलावा कानपुर, लखनऊ, बाराबंकी, बलिया, वाराणसी में हल्का कोहरा रहा।

वहीं बीते 24 घंटों में ललितपुर जिले के महरोनी में सर्वाधिक 13 मिमी और मड़ावरा में 10 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा अमरोहा में 4 मिमी, नौगांवा सादात (अमरोहा) में 3 मिमी, गुन्नौर (संभल) में 1.2 मिमी, लोनी (गाजियाबाद) में 1 मिमी, दादरी (गौतम बुद्ध नगर) में 1 मिमी और कुलपहाड़ (महोबा) में 1 मिमी बारिश दर्ज की गई। मुरादाबाद वेधशाला में 0.8 मिमी, आगरा वेधशाला में 0.7 मिमी, पाली (ललितपुर) में 0.6 मिमी और झांसी में 0.2 मिमी बारिश हुई। वहीं, आगरा के खेरागढ़ व एत्मादपुर, अलीगढ़ के इगलास, बुलंदशहर के स्याना, हाथरस के सादाबाद, ललितपुर शहर और महोबा के चरखारी में नाममात्र वर्षा दर्ज की गई।

अलीगढ़ में सबसे कम अधिकतम तापमान

तापमान के आंकड़ों के अनुसार, मेरठ में दिन का तापमान सामान्य से 4.1 डिग्री नीचे गिरकर 17.7 रहा, जबकि अलीगढ़ में यह सामान्य से -5.3 डिग्री कम (16.2डिग्री) दर्ज किया गया। बहराइच, लखनऊ और बाराबंकी में अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस के ऊपर निकल गया।

ओलावृष्टि और मेघगर्जन का ‘येलो अलर्ट’

आगामी घंटों में मौसम विभाग ने कुछ क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी जारी की है। अमौसी स्थित मौसम मुख्यालय के अनुसार इटावा, औरैया, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झांसी और ललितपुर में बारिश के साथ ओले गिरने की प्रबल संभावना है। बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, फतेहपुर, कानपुर, उन्नाव और रायबरेली में मेघगर्जन के साथ वज्रपात का खतरा है। जालौन, हमीरपुर और झांसी के आसपास 40-50 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:रिश्वत लेने में दरोगा और हेड कांस्टेबल पर आईजी ने लिया तगड़ा ऐक्शन

इन शहरों में कोहरे का अलर्ट

देवरिया, गोरखपुर, बस्ती, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मेरठ, बिजनौर और मुरादाबाद बेल्ट में देर रात से सुबह तक बेहद घना कोहरा छाएगा। लखनऊ, कानपुर, उन्नाव, अयोध्या, गाजियाबाद, नोएडा, बुलंदशहर, अलीगढ़, आगरा और मथुरा में भी दृश्यता काफी कम रहने के आसार हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।