up weather 28 december rain alert chances of lightning and hailstorm imd forecast cold waves mausam ki khabar UP Weather Update: लखनऊ और आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, गिर सकते हैं ओले, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Weather Update: लखनऊ और आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, गिर सकते हैं ओले

  • अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे जिनकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Sat, 28 Dec 2024 02:43 PMAjay Singh हिन्दुस्तान, संवाददाता, लखनऊ
share
UP Weather Update: लखनऊ और आसपास के जिलों में आज बारिश के आसार, गिर सकते हैं ओले

UP Weather Update: नए पश्चिमी विक्षोभ की वजह से मौसम का मिजाज बदल गया है। इसके असर से चली नम हवा ने दिन और रात का तापमान बढ़ा दिया। मौसम विभाग के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है जिसकी वजह से तापमान बढ़ा है। दिन के तापमान में 5.4 और रात के न्‍यूनतम तापमान में 5.0 डिग्री की बढ़ोत्‍तरी हुई है। इसी पश्चिमी विक्षोभ की वजह से नोएडा, दिल्‍ली समेत कई शहरों में शुक्रवार को बारिश हुई। अब यह मध्‍य और पूर्वी उत्‍तर प्रदेश की ओर बढ़ रहा है। इसकी वजह से शनिवार और रविवार को लखनऊ समेत आसपास के जिलों में बारिश का पूर्वानुमान है।

अमौसी स्थित मौसम केंद्र के अनुसार कुछ स्‍थानों पर बिजली गिरने और ओले पड़ने की भी संभावना है। साथ ही तेज हवा के झोंके भी चलेंगे जिनकी रफ्तार 30 किलोमीटर प्रतिघंटा या इससे अधिक हो सकती है। वहीं, शुक्रवार को तापमान बढ़ने से जो लोग छत या बालकनी में धूप के लिए आए उनको जल्‍दी ही वापस भीतर जाना पड़ गया। मौसम केंद्र के अनुसार लखनऊ में अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यहां घना कोहरा

आईएमडी ने कहा कि 30 दिसंबर तक यूपी, राजस्थान, हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, झारखंड, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा के अलग-अलग इलाकों में घने कोहरे के आसार हैं।

यूपी के कई जिलों में बढ़ा पारा

शुक्रवार को यूपी के कई जिलों में अधिकतम तापमान काफी बढ़ गया। प्रयागराज में दिन का पारा सर्वाधिक 29 डिग्री रहा तो लखनऊ में 26.5 डिग्री। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक था। इसी तरह रात भी पांच डिग्री अधिक 12 डिग्री तक गर्म रही। मौसम विशेषज्ञ डॉ. एसएन सुनील पांडेय का कहना है कि प्रदेश में कहीं घने तो कहीं हल्के बादल छाए हुए हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।