कोडीन कफ सिरप तस्कर शुभम के परिजनों की और संपत्ति जब्त, पिता के शिवपुर-पिंडरा में प्लॉट
कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और परिजनों की 5.77 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को जब्त किया। इसमें शिवपुर और पिंडरा क्षेत्र में प्लॉट के अलावा वाहन भी शामिल हैं।

कोडीनयुक्त कफ सिरप की तस्करी मामले में सरगना शुभम जायसवाल के पिता भोला प्रसाद और परिजनों की 5.77 करोड़ से अधिक की संपत्तियां सोनभद्र पुलिस ने शनिवार को जब्त किया। इसमें शिवपुर और पिंडरा क्षेत्र में प्लॉट के अलावा वाहन भी शामिल हैं। कफ सिरप मामले में सोनभद्र के राबर्ट्सगंज कोतवाली में केस दर्ज है। इन संपत्तियों को सफेमा ट्रिब्यूनल के आदेश पर रोहनिया पुलिस ने भी पिछले दिनों जब्त किया था।
सोनभद्र पुलिस ने धारा 107 के तहत कोर्ट के आदेश पर मंडुवाडीह क्षेत्र के मड़ौली, भरलाई (तहसील सदर) तथा जगदीशपुर (पिंडरा) में भाला प्रसाद, उसके परिजनों की कुल सात अचल संपत्तियां (कीमत 4 लाख 55 हजार 02 हजार 762 रुपये), 4 वाहन (कीमत 51 लाख 16 हजार) तथा 70 लाख 99 हजार 228 रुपये का बैंक बैलेंस शामिल है। इस तरह रविवार की कार्रवाई में 5 करोड़ 77 लाख 17 हजार 990 रुपये की की संपत्ति जब्त की गई।
ये संपत्तियां हुईं जब्त
भोला की पत्नी शारदा जायसवाल के नाम से मड़ौली में प्लॉट, शिवपुर के भरलाई में भोला प्रसाद के नाम से एक प्लॉट, पिंडरा क्षेत्र के जगदीशपुर में भोला प्रसाद एवं मनोज यादव के नाम से खरीदे गए पांच प्लॉट पर कार्रवाई हुई।
ये वाहन भी जब्त
भोला प्रसाद के नाम पर फॉर्च्यूनर सिग्मा, हुंडई आई-20 कार, भोला और शुभम की पत्नी के नाम पर खरीदी गई स्कूटी को भी सोनभद्र पुलिस ने जब्त कर लिया है।
22 के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
जौनपुर तस्करी के 22 आरोपियों के खिलाफ शनिवार को गैर जमानती वारंट जारी किया गया। रांची स्थित फर्म शैली ट्रेडर्स और सहारनपुर के अशोक बिहार निवासी विशाल उपाध्याय की फर्म वान्या इंटर प्राइजेज के माध्यम से जौनपुर की डेढ़ दर्जन फर्मों ने कोडीनयुक्त कफ सिरप का कारोबार किया। सीओ सिटी ने कहा कि अगर आरोपी हाजिर नहीं होते तो उनकी संपत्तियों को जब्त किया जाएगा।
तस्करी का नेटवर्क होगा ध्वस्त: एसपी
सोनभद्र एसपी सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने कहा कि कफ तस्करी तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त किया जाएगा। आरोपी भोला प्रसाद जायसवाल की 23 जनवरी को 28.50 करोड़ की संपत्ति पहले जब्त की जा चुकी है। अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार और क्षेत्राधिकारी नगर रणधीर कुमार मिश्र ने कहा कि कफ सिरप के अवैध कारोबार से जुड़े एक-एक आरोपी के खिलाफ कार्रवाई होगी।




साइन इन