Samajwadi Party national president Akhilesh Yadav addresses a press conference at party office, in Lucknow on Wednesday. (ANI Photo)
UP Top News: सीतापुर में चचेरे भाई ने 12 साल के अल्तमश की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर पुलिस चचेरे भाई की तलाश में दबिश दे रही है। संभल की 24 कोसी परिक्रमा मार्ग के विकास के लिए 303 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं। प्रशासन ने परिक्रमा मार्ग का संभावित नक्शा भी तैयार कर लिया है, जिसे जल्द पीडब्ल्यूडी द्वारा सार्वजनिक किया जाएगा। यह परिक्रमा मार्ग जिले के 38 गांवों से होकर गुजरेगा। वहीं दूसरी ओर एक बार फिर सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ईवीएम में गड़बड़ी को लेकर सवाल उठाए। अखिलेश ने भाजपा पर भी जोरदार प्रहार किया। वहीं यूजीसी के नए नियम लागू करने की मांग को लेकर सिराथू से विधायक पल्लवी पटेल ने लखनऊ में प्रदर्शन किया। इस दौरान वह ट्रेन के इंजन पर चढ़ गईं।
9 May 2026, 09:57:54 PM IST
प्रेमी ने शादी से बचने को प्रेमिका की ली जान, रेलवे ट्रैक किनारे फेंका शव
अमरोहा में जिले में रेलवे ट्रैक किनारे झाड़ियों में मिले महिला के शव की गुत्थी पुलिस ने 72 घंटे के भीतर सुलझा ली है। मृतका की पहचान हरियाणा के फरीदाबाद (बल्लभगढ़) निवासी तनु (32) के रूप में हुई है। पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि तनु की हत्या उसके प्रेमी कामिल ने ही की थी। शादी का वादा कर मुकरने और फिर बढ़ते दबाव से पीछा छुड़ाने के लिए प्रेमी ने उसे मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और फरार हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस के मुताबिक फरीदाबाद के बल्लभगढ़ स्थित शिव विहार कॉलोनी निवासी तनु का अपने पति सुनील से विवाद चल रहा था, जिसके कारण वह अलग रह रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात अमरोहा के नौगावां सादात निवासी कामिल से हुई, जो फरीदाबाद में फूलों की सजावट का काम करता था। करीब दो साल से चल रहे प्रेम प्रसंग में कामिल ने तनु से शादी का वादा किया था।
9 May 2026, 09:15:07 PM IST
योगी मंत्रिमंडल विस्तार से पहले अखिलेश यादव ने चला महिला आरक्षण दांव, कसा तीखा तंज
सीएम योगी ने शनिवार शाम जनभवन पहुंचकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से मुलाकात की। इसके थोड़ी देर बाद खबर आई कि रविवार की शाम तीन बजे योगी मंत्रिमंडल विस्तार होगा। चर्चा है कि छह नए चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है। इनमें पूजा पाल और मनोज पांडेय का भी नाम लिया जा रहा है।
पूरी खबर यहां पढ़ें
9 May 2026, 09:13:34 PM IST
मेरी मौत का जिम्मेदार लेखपाल…शर्ट पर लिखा और दे दी जान ; बाग में लटकती मिली किसान की लाश
भतीजे श्याम शिव ने बताया कि चाचा रणवीर एक साल से जमीन संबंधी मामले में राजस्व विभाग में चक्कर लगा रहे थे। चाचा बताते थे कि चकबंदी निरस्त होने के बाद कुछ गाटा नंबरों में गड़बड़ी हो गई है। लेखपाल से बार-बार कहने के बावजूद यह गड़बड़ी ठीक नहीं की जा रही थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें
9 May 2026, 06:49:47 PM IST
स्वस्थ होने के बाद अजय राय ने हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चना, कांग्रेस दफ्तर पहुंचे
उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय ने पूर्ण रूप से स्वस्थ होने के बाद शनिवार को सबसे पहले लखनऊ के हजरतगंज स्थित दक्षिणमुखी हनुमान मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। मंदिर में दर्शन-पूजन के बाद राय कांग्रेस कार्यालय पहुंचे, जहां पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की। कांग्रेस की ओर से जारी एक बयान के अनुसार अजय राय ने कार्यकर्ताओं और शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि बीमारी के दौरान शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए दी गई शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं से उन्हें नयी ऊर्जा मिली।
9 May 2026, 06:28:46 PM IST
पल्लवी पटेल का लखनऊ में हल्ला बोल, इंजन पर चढ़कर रोकी ट्रेन; UGC नियम लागू करने की मांग
आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग कर बनाया सुरक्षा घेरा तोड़ दिया। वे रेलवे स्टेशन के प्लेफार्म नंबर एक पर पहुंच गए। यूजीसी सिक्योरिटी रेगुलेशन तुरंत लागू करने की मांग करते हुए पल्लवी पटेल और उनके समर्थकों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें
9 May 2026, 06:04:09 PM IST
अखिलेश यादव ने मतपत्र से चुनाव कराने की मांग की
समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रमुख अखिलेश यादव ने एक बार फिर देश में मतपत्र के जरिए चुनाव कराने की मांग उठाई और ब्रिटेन में हाल में हुए चुनावों का हवाला देते हुए शनिवार को कहा कि भारत में भी मतपत्र से मतदान होना चाहिए। लखनऊ स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत में यादव ने कहा, कल एक विकसित देश में चुनाव हुए। इंग्लैंड और ब्रिटेन में गुप्त मतदान मतपत्र के जरिए हुआ। जब अमेरिका, जापान, जर्मनी और ब्रिटेन जैसे देश मतपत्र से चुनाव करा सकते हैं, तो भारत में भी यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। यह समाजवादियों की पुरानी मांग है। उन्होंने कहा, आपने (भारतीय जनता पार्टी की ओर इशारा करते हुए) हमें सिर्फ ईवीएम से हराया है। लेकिन हम उन्हें ईवीएम से ही फिर हराएंगे और सत्ता से हटाएंगे। अखिलेश यादव का यह बयान ऐसे समय में आया है जब ब्रिटेन में स्थानीय परिषदों तथा स्कॉटलैंड और वेल्स की संसदों के चुनावों में मतगणना जारी है। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री केअर स्टॉर्मर ने शुक्रवार को स्थानीय चुनावों में लेबर पार्टी के खराब प्रदर्शन की जिम्मेदारी स्वीकार की थी।
9 May 2026, 06:01:10 PM IST
बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर निर्माण के लिए डीएम ने भेजा प्रस्ताव
अयोध्या। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं के लिए आधुनिक सुविधायुक्त बहुमंजिला चैंबर निर्माण के लिए जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने न्याय विभाग के प्रमुख सचिव को प्रस्ताव भेजा है। पूर्व में भी जिलाधिकारी ने चैंबर निर्माण के लिए प्रस्ताव प्रमुख सचिव नियोजन को भेजा गया था। जिलाधिकारी की ओर से भेजे गए पत्र में वर्तमान में कलेक्ट्रेट परिसर में अधिवक्ताओं को बैठने के लिए पर्याप्त व्यवस्था उपलब्ध नहीं होने के कारण कुछ प्रतिकूल परिस्थितियों में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। अधिवक्ताओं की लंबे समय से चली आ रही इस समस्या के समाधान के उद्देश्य से दो बहुमंजिला अधिवक्ता चैंबर भवनों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा है। प्रस्तावित योजना के अनुसार कलेक्ट्रेट परिसर में दो ब्लॉक के निर्माण जी प्लस सिक्स मॉडल पर आधारित होंगे। जिलाधिकारी ने बताया कि इस परियोजना का उद्देश्य अधिवक्ताओं को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना तथा न्यायिक कार्यों को अधिक व्यवस्थित, सुगम एवं प्रभावी बनाना है।
9 May 2026, 05:59:13 PM IST
गोंडा की बिसुही नदी में नहाने गया युवक डूबा, मौत
नदी में नहाने गया युवक डूब गया किसी तरह निकाल कर लोग अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत दत्त नगर के मजरा सिरिया पुरवा निवासी युवक सरबजीत चौहान उर्फ लालू (18) शनिवार को पूर्वाह्न में गांव के कुछ लड़कों के साथ गांव से करीब एक किमी दूर बिसुही नदी में नहाने गया था। बताया जा रहा है कि वह नहाने के दौरान डूब गया। किसी तरह लोग घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद नदी से बाहर निकाल कर अस्पताल ले गए जहां पर डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद घर परिवार में कोहराम मच गया, माता-पिता, बाबा- दादी छोटे भाई का रो रोकर हाल बेहाल है। पिता रामकरन चौहान ने आरोप लगाया है कि उसके बेटे के साथ अनहोनी हुई है। उनका बेटा तैरना नहीं जानता था इस पर गांव के लड़के जानबूझ बुलाकर ले गए और उसके साथ घटना कारित किया गया है। आरोप लगाया है लड़के की मौत के बाद साथ गये लड़के उसके घर पर सामने नहीं आ रहे हैं। ऐसे में बेटे की डूबने से मौत संदिग्ध प्रतीत होती है। उन्होंने घटना की जांच की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद यादव ने बताया कि नदी में डूबने से सरबजीत चौहान मौत का मामला सामने आया है। उसका शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति साफ हो जायेगी।
9 May 2026, 02:13:55 PM IST
रसोई गैस सिलेंडर को लेकर उपभोक्ताओं का प्रदर्शन
बलरामपुर में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की नाराजगी को लेकर शनिवार को उपभोक्ताओं ने बालाजी गैस गोदाम के सामने सड़क जाम कर दिया। सड़क जाम होने से बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग करीब आधा घंटे जम रहा। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस गोदाम के कर्मचारी उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं तथा गैस की कालाबाजारी करते हैं।
उनका कहना है कि गैस एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर गैस होम डिलीवरी वितरण न करेके। गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगवाते हैं तथा इसी बीच कला बाजारियों को गैस दे देते हैं। लोगों का आप है कि गैस एजेंसी कर्मचारी ढाई हजार रुपए में गैस की कालाबाजारी करते हैं। इसी व्यवस्था से नाराज लोगों ने एनएच मार्ग जाम कर दिया।
9 May 2026, 02:04:25 PM IST
गंगा एक्सप्रेस वे के पास दिनदहाड़े लूट से मचा हड़कंप
रायबरेली के ऊंचाहार में तमंचा दिखाकर दिन दहाड़े बाईक सवार के साथ लूट होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। ऊंचाहार और सलोन कोतवाली क्षेत्र के बॉर्डर स्थित गंगा एक्सप्रेसवे के पास बेखौफ बदमाशों ने लूट की एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। सूचना पर पहुंची डायल पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।
गंगश्री निवासी आशिष पांडेय (राज), पुत्र श्रीकांत पांडेय, अपने घर से दूसरे निवास उमरन की ओर जा रहे थे, तभी आरोप है। कि तीन अज्ञात बदमाशों ने उन्हें रास्ते में घेर लिया।
बदमाशों ने असलहे और ताकत के दम पर आशीष से 10 हजार रुपये नकद और सोने की चेन लूट ली। विरोध करने पर पीड़ित को जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की गंभीरता को देखते हुए पीड़ित ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी।
9 May 2026, 01:42:21 PM IST
धानेपुर में बड़े भाई को डंडे से पीट कर मार डाला, घटना के बाद मौके पर बैठा रहा आरोपी
गोंडा के धानेपुर इलाके के महतवडीह में छोटे भाई ने बड़े भाई की डंडा से पीट पीटकर हत्या कर दी है।सनसनीखेज घटना के बाद आरोपी मौके पर ही बैठा रहा। घरवालों ने उसे बांधकर पुलिस को सूचना पर दी। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के बाद विधिक कार्रवाई में जुटी हुई है।
धानेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत पृथ्वीपाल गंज ग्रंट के मजरा महतवडीह में शनिवार को सुबह विराट तिवारी ( 26) वर्ष ने अपने बड़े भाई सुमित तिवारी (39) की डंडा से पीट पीट कर मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद वहीं पर बैठा रहा, हालांकि घर वालों ने आरोपी को बांध कर पुलिस को सूचना दी जिस पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजने की कार्रवाई में जुटी है। सीओ सदर शिल्पा वर्मा ने घटनास्थल पर पहुंच कर जायजा लिया है। फिलहाल घटना की वजह साफ नहीं हुई है।
9 May 2026, 01:34:28 PM IST
पिता के साथ जा रही बेटी से छिनैती की कोशिश
बहराइच में युवती अपने पिता के साथ स्कूटी पर ननिहाल आ रही थी। रास्ते में गोलवा घाट के पास अपाची बाइक सवार ने गंदे इशारे कर मोबाइल छीनने की कोशिश पर बेटी ने हाथ पर मुक्का जड़ दिया। हमलावर ने युवती का हाथ पकड़ छेड़छाड़ की। पिता ने पकड़ने की कोशिश पर हमलावर फरार हो गया। लोगो से उसकी पहचान हुई। नामजद एफआईआर दर्ज होने के दो घंटे बाद कोतवाल दद्दन सिंह व नगर कोतवाल प्रदीप सिंह ने उसे धर दबोचा है।
9 May 2026, 01:18:46 PM IST
शिक्षामित्रों ने किया खंड शिक्षा अधिकारी का स्वागत
अयोध्या में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा शिक्षामित्र के मानदेय में वृद्धि किए जाने पर शिक्षामित्र ने खुशी का इजहार किया है, शिक्षामित्र ने मिल्कीपुर ब्लाक संसाधन केंद्र पर आदर्श शिक्षामित्र वेलफेयर एसोसिएशन ब्लॉक अध्यक्ष प्रेम द्विवेदी और संगठन के संरक्षक प्राथमिक शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष मुकेश सिंह के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी अजय त्रिपाठी का स्वागत किया और बीईओ को स्मृति चिन्ह देकर योगी सरकार का आभार जताया।
9 May 2026, 01:10:54 PM IST
आपसी सौहार्द से बनी बात, और मुकदमा खत्म
बलरामपुर जनपद में शनिवार को दीवानी न्यायालय परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत लोगों के लिए राहत और सुकून लेकर आई। वर्षों से अदालतों के चक्कर काट रहे फरियादियों के मामलों का जब आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण हुआ तो उनके चेहरों पर संतोष और खुशी साफ झलकने लगी।
राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश उत्कर्ष चतुर्वेदी ने मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इसके बाद विभिन्न न्यायालयों में लंबित मामलों की सुनवाई शुरू हुई। बैंक ऋण, पारिवारिक विवाद, राजस्व, दीवानी एवं अन्य छोटे-बड़े मामलों को आपसी सहमति से निपटाने का प्रयास किया गया।
9 May 2026, 01:04:45 PM IST
चचेरे भाई ने गला रेत कर की हत्या, शव बेड के नीचे छिपाया
बिसवां के शहरी सराय में चचेरे भाई ने अल्तमश (12) की गला रेत कर हत्या कर दी। इसके बाद शव बेड के नीचे डाल कर दो बक्शा लगाकर छिपा दिया। इसके बाद घर पर ताला लगाकर वह भाग गया। पीड़ित के पिता की तहरीर पर बिसवां पुलिस चचेरे भाई के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश में दबिश दे रही है।
बिसवा के शहरी सरायं निवासी हमीद का बेटा अल्तमश (12) कक्षा चार में पढ़ता था। अल्तमश शुक्रवार शाम को अचानक घर से लापता हो गया। आसपास व रिश्तेदारों के यहां खोजबीन की पर अल्तमश का कुछ पता नहीं चला।
9 May 2026, 12:36:05 PM IST
पोते ने पैसे के लिए बुजुर्ग रिटायर्ड को शिक्षक को फरसे से लहूलुहान कर डाला
बहराइच जिले के हरदी थाने के वीर सहायपुर गांव में शुक्रवार देर रात रिश्तों को शर्मसार करने वाले एक हौलनाक वारदात में नशे की हालत में पौत्र ने धन न दिए जाने पर अपने सगे बुजुर्ग बाबा पर फरसे से ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर फरार हो गया। खून से लहुलुहान घायल बुजुर्ग को छोटा पौत्र आनन फानन में घायल को सीएचसी लेकर आया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की तहकीकात की। चिकित्सकों ने घायल की हालत नाजुक बनी हुई देख प्राथमिक इलाज कर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया है। इस वारदात से गांव में अफरातफरी फैल गई।
9 May 2026, 12:06:18 PM IST
भिनगा-बहराइच मार्ग पर खून से लथपथ मिला युवक, अस्पताल में मृत घोषित
श्रावस्ती जनपद में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। भिनगा-बहराइच मार्ग पर बरदेहरा मोड़ के पास डिवाइडर किनारे एक युवक खून से लथपथ हालत में पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवक को एम्बुलेंस से अस्पताल भिजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
मृतक की पहचान नारायन पुत्र बीरजा (42) निवासी सच्चा आश्रम टेपरा, पोस्ट सेक्दहीर देहात, कोतवाली बहराइच के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि सोनवा थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव निवासी विनोद कुमार की बहन रीता देवी की शादी में वह बाराती बनकर आया था। मृतक की ससुराल भी दुर्गापुर गांव में मनऊं राम के यहां बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है तथा हादसा या अन्य किसी कारण से मौत होने की संभावना को लेकर पड़ताल कर रही है।
9 May 2026, 11:39:15 AM IST
राप्ती में डूबे दो किशोरों में एक का शव बरामद
श्रावस्ती गुरुवार को राप्ती नदी में नहाने गए पांच किशोर डूब गए थे। जिसमें से तीन को बचा लिया गया था जबकि दो किशोर डूबकर लापता हो गए थे। शनिवार को तीसरे दिन एक किशोर का शव बरामद किया गया, जबकि दूसरे की खोज की जा रही है।
गिलौला थाना क्षेत्र के घोरमा परसिया निवासी अभी (15) पुत्र राम प्रसाद व अभिषेक (16) पुत्र गुड्डू गुरुवार को भिनगा कोतवाली क्षेत्र के भाखला घाट के पास राप्ती नदी में नहाने आए थे। उनके साथ उनके रिस्तेदार बहराइच जिले के मरौचा गांव निवासी प्रेम प्रकाश (16) पुत्र शिव पूजन, राहुल (17) पुत्र श्यामू व गोण्डा जिले के भगवानपुर निवासी विनय (16) पुत्र नकछेद भी मौजूद थे। पांचों नहाते समय गहरे पानी में जाकर डूबने लगे। जिसमें से राहुल, अभिषेक व विनय किसी तरह बाहर निकल आए थे।
9 May 2026, 11:11:22 AM IST
श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर भक्तिमय हुआ जिहुरा मरौचा
बहराइच में बौंडी थाना क्षेत्र के जिहुरा मरौचा गांव में तिवारी परिवार द्वारा आयोजित सप्त दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पंचम दिवस पर देर रात श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा, उल्लास और भक्ति भाव के साथ धूमधाम से मनाया गया। कथा स्थल भगवान श्रीकृष्ण के जयघोष, भजन-कीर्तन और श्रद्धालुओं की भारी भीड़ से देर रात तक डटी रही।
अयोध्या धाम से आए कथाव्यास पं. दुर्गेश पाठक ने श्रीकृष्ण जन्म, बाल लीलाओं, जरासंध के जन्म तथा वध की कथा का अत्यंत मार्मिक एवं ओजपूर्ण वर्णन किया। कथा के दौरान श्रद्धालु नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की के जयघोष के साथ भक्ति रस में सराबोर नजर आए। वहीं संगीत मंडली द्वारा प्रस्तुत सुमधुर भजनों और आकर्षक झांकियों ने माहौल को और अधिक भक्तिमय बना दिया।
9 May 2026, 10:55:35 AM IST
तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से युवक गंभीर घायल, जिला अस्पताल रेफर
सुलतानपुर के दोस्तपुर थाना क्षेत्र के प्रतापपुर गांव में शुक्रवार रात करीब साढ़े आठ बजे तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की चपेट में आने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहन और चालक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
घायल की पहचान राम आशीष यादव पुत्र संतराम यादव निवासी दौलताबाद थाना जैतपुर जनपद अंबेडकर नगर के रूप में हुई है। बताया गया कि वह अपने रिश्तेदार विजय बहादुर निवासी प्रतापपुर, दोस्तपुर के यहां निमंत्रण में आए थे। कार्यक्रम से वापस लौटने के लिए जैसे ही बाइक से निकले, तभी एक तेज रफ्तार चार पहिया गाड़ी ने उन्हें टक्कर मार दी।
9 May 2026, 10:34:30 AM IST
बृजेन्द्र मिश्रा नए नगर कोतवाल, प्रदीप खैरीघाट गए
बहराइच जिले के थानेदारों की कार्यशैली को लेकर पुलिस अधीक्षक सक्रिय हो गए हैं। सभी का रिपोर्ट कार्ड तैयार किया जा रहा है। इसी कड़ी में खैरीघाट के थानाध्यक्ष को हटाकर लाइन भेजा गया है उन पर गम्भीर विभागीय शिथिलता के आरोप हैं। खाली हुए खैरीघाट थाने को नगर कोतवाली के इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार को सौंपा गया है। वहीं यातायात निरीक्षक द्वितीय पद पर रहे बृजेन्द्र मिश्रा को नगर कोतवाली का प्रभार दिया गया है।
थानेदारों की कार्यशैली को परखने के लिए पुलिस अधीक्षक विश्वजीत श्रीवास्तव थानों का ताबड़तोड़ निरीक्षण कर रहे। उसी कड़ी में हुजूरपुर, बार्डर से सअे थानों, जरवलरोड समेत अन्य थानों का भी निरीक्षण कर चुके हैं।
9 May 2026, 10:13:45 AM IST
नवाबगंज में नाबालिग लड़की हुई लापता, अपहरण की रिपोर्ट दर्ज
गोंडा के नवाबगंज में घर से निकली किशोरी लापता हो गई।पिता की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण का मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने बताया कि उनकी 16 वर्षीय बेटी मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे घर से निकली थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी। परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश की लेकिन कहीं भी कोई सुराग नहीं मिल सका।
बताया कि एक अज्ञात युवक, जो मोबाइल फोन के माध्यम से उनकी बेटी से संपर्क में रहता था, वही शादी की नीयत से किशोरी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है।थानाध्यक्ष अभय सिंह ने बताया कि पीड़ित पिता की तहरीर के आधार पर अज्ञात युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस टीम किशोरी की तलाश में जुटी हुई है।
9 May 2026, 09:55:25 AM IST
नशे की हालत में कुएं में गिरने से अधेड़ की मौत
रायबरेली के महाराजगंज कोतवाली क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव में बीते शुक्रवार देर रात नशे की हालत में अधेड़ की कुएं में गिरने से मौत हो गई। घटना के बाद गांव में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकाला गया। पुलिस ने शव का पंचायतमां भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी।
क्षेत्र के बावन बुजुर्ग बल्ला गांव के रहने वाले 48 वर्षीय रामखेलावन पुत्र गंगाराम शुक्रवार देर रात नशे की हालत में घर के पास स्थित पुराने कुएं के पास पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि वह कुएं की दीवार पर बैठने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन नशे की वजह से उनका संतुलन बिगड़ गया और वह अचानक कुएं में गिर गए। कुएं में गिरते ही आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
9 May 2026, 09:44:03 AM IST
महिलाओं से अपराधों में सजा देने में यूपी सबसे आगे, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
यूपी महिलाओं के खिलाफ अपराधों में सजा दिलाने के मामले में सबसे आगे रहा है। एनसीआरबी के ताजा आंकड़ों के अनुसार, प्रदेश की कन्विक्शन रेट 76.6% दर्ज की गई, जबकि 21,169 अपराधियों को दोषी ठहराया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: महिलाओं से अपराधों में सजा देने में यूपी सबसे आगे, इस रिपोर्ट में हुआ खुलासा
9 May 2026, 09:21:02 AM IST
UP Weather: यूपी में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह-रात का तापमान होगा कम
इस वर्ष मई की शुरुआत ने लोगों को भीषण गर्मी से बड़ी राहत दी है। जहां अप्रैल के अंतिम सप्ताह तक सूरज की तपिश और बढ़ते तापमान से लोग बेहाल थे, वहीं मई के पहले सप्ताह में हुई बारिश और ठंडी हवाओं ने मौसम खुशनुमा बना दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में फिर आंधी-बारिश का अलर्ट, सुबह-रात का तापमान होगा कम
9 May 2026, 09:01:17 AM IST
मृत समझ ट्रॉमा सेंटर के बाहर छोड़ गए परिजन, 98 दिन बाद जिंदा लौटी युवती
कुशीनगर की एक युवती ने कीटनाशक खा लिया था, जिसके बाद स्थानीय डॉक्टरों ने जवाब दे दिया। परिजन उसे मृत समझकर एम्स गोरखपुर के ट्रॉमा सेंटर में छोड़कर भाग गए। हालांकि, डॉक्टरों ने 98 दिनों की जद्दोजहद के बाद उसकी जान बचा ली। इस दौरान 48 दिन तक युवती वेंटिलेटर पर रही और 2 बार उसे दिल का भी दौरा पड़ा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मृत समझ ट्रॉमा सेंटर के बाहर छोड़ गए परिजन, 98 दिन बाद जिंदा लौटी युवती
9 May 2026, 08:49:28 AM IST
आमने-सामने बाइक की भिड़ंत में दो की मौत, दो गंभीर रूप से घायल
अमेठी में जगदीशपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम कस्बा स्थित आर एल ढाबे के पास दो बाइकों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
मिली जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के पूरे अमृत लाल पंडित का पुरवा मजरे मुबारकपुर निवासी गौतम (40 वर्ष) की पुत्री मनीषा की शुक्रवार को बारात आनी थी। गौतम अपने गांव के ही आसाराम (35 वर्ष) के साथ बाइक से शादी का सामान लेने जगदीशपुर कस्बा जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक आर एल ढाबा के पास पहुंची, सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई।
9 May 2026, 08:33:56 AM IST
यूपी में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा इन दो नए कॉरिडोर का काम
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा घोषित उत्तर-दक्षिण कॉरिडोर में से दो का काम जल्द शुरू हो जाएगा। भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जल्द शुरू होने की उम्मीद है। दोनों कॉरिडोर तकरीबन दो साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में उत्तर-दक्षिण कनेक्टिविटी को मिलेगी रफ्तार, जल्द शुरू होगा इन दो नए कॉरिडोर का काम
9 May 2026, 08:18:11 AM IST
मुख्यमंत्री योगी शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण में कोलकाता जाएंगे
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता जाएंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के अलावा डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए कोलकाता जाएंगे।
9 May 2026, 08:18:08 AM IST
यूपी कैबिनेट विस्तार: न कोई हटेगा, न विभाग बदलेंगे; 6 नए चेहरों के साथ बढ़ेगा योगी का कुनबा
योगी मंत्रिमंडल विस्तार की उलटी गिनती शुरू हो चुकी है।12 मई के बाद कभी भी टीम योगी का आकार बढ़ सकता है। खास बात यह है कि यह केवल विस्तार होगा, बदलाव नहीं। मतलब ये कि मंत्रिमंडल में सिर्फ छह नये चेहरे शामिल होंगे। विधानसभा चुनाव नजदीक होने के चलते किसी बड़े बदलाव पर सहमति नहीं बन सकी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी कैबिनेट विस्तार: न कोई हटेगा, न विभाग बदलेंगे; 6 नए चेहरों के साथ बढ़ेगा योगी का कुनबा