UP Yogi Cabinet News: भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडे समेत छह बने मंत्री, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म कृष्णावतारम् UP Top News Today Yogi Adityanath Cabinet Expansion Akhilesh Yadav Weather Politics Updates - uttar-pradesh news
More
Hindi Newsउत्तर प्रदेशUP Yogi Cabinet News: भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडे समेत छह बने मंत्री, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म कृष्णावतारम्

UP Yogi Cabinet News: भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडे समेत छह बने मंत्री, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म कृष्णावतारम्

UP Yogi Cabinet News: यूपी में योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार शुरू हो गया है। योगी के मंत्रिमंडल में मनोज पांडे, भूपेंद्र चौधरी समेत छह नए मंत्री शामिल हुए हैं। इसके अलावा दो राज्यमंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है।

UP Yogi Cabinet News: भूपेंद्र चौधरी-मनोज पांडे समेत छह बने मंत्री, यूपी में टैक्स फ्री हुई फिल्म कृष्णावतारम्

यूपी कैबिनेट विस्तार

Srishti Kunj| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ | Sun, 10 May 2026 11:00 PM
हमें फॉलो करें

UP Yogi Cabinet News: यूपी में योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। 2027 विधानसभा चुनाव से पहले हुए इस विस्तार में छह नए मंत्री बनाए गए हैं। इनमें भूपेंद्र चौधरी, मनोज पांडेय, अजीत पाल समेत कई लोग शमािल हैं। इसके अलावा दो राज्यमंत्रियों का प्रमोशन भी हुआ है। वहीं दूसरी ओर सीएम योगी ने मंत्रिमंडल विस्तार के बाद लोकभवन के सभागार में फिल्म कृष्णावतारम् देखी। फिल्म देखने के बाद सीएम योगी ने इसे प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया।

10 May 2026, 11:00:35 PM IST

राज्यपाल औऱ मुख्यमंत्री योगी कल विश्वनाथ धाम आएंगे

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार की सुबह बनारस पहुंच रहे हैं। वे साढ़े तीन घंटे तक यहां रहेंगे। इस दौरान काशी विश्वनाथ धाम में ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इसके बाद लौट जाएंगे। अधिकारियों के मुताबिक, राज्यपाल और मुख्यमंत्री सुबह 9.30 बजे से पुलिस लाइन हेलीपैड पहुंचेंगे। सड़क मार्ग से विश्वनाथ धाम जाकर बाबा विश्वनाथ का दर्शन-पूजन करेंगे। परिसर के त्रयंबकेश्वर बहुउद्देशीय सभागार में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। ‘सोमनाथ संकल्प महोत्सव’ के उपलक्ष्य में धाम में सुबह से विभिन्न कार्यक्रम होंगे। जन समूह द्वारा ॐ जप किया जाएगा। मंदिर के शास्त्रीगण एवं छात्र-छात्राएं शंखनाद करेंगी। सोमनाथ भवन (गोलाकार सभास्थल) में विद्यार्थियों द्वारा निर्मित पार्थिव शिवलिंग स्थापित किया जाएगा, जो सोमनाथ ज्योतिर्लिंग का प्रतीक होगा। राज्यपाल एवं सीएम सोमनाथ को प्रणाम एवं पुष्पांजलि अर्पित करेंगे। सोमनाथ संकल्प का सामूहिक पाठ किया जाएगा।

10 May 2026, 10:06:44 PM IST

सीएम योगी ने कृष्णावतारम् फिल्म को टैक्स फ्री करने की घोषणा की

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फिल्म कृष्णावतारम् को उत्तर प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। रविवार को मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद राज्यपाल आनंदीबेन व सीएम योगी ने दोनों उप मुख्यमंत्री, मंत्रियों और जनप्रतिनिधियों ने एक साथ यह फिल्म देखी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने इसे टैक्स फ्री करने को घोषणा की। राजधानी स्थित लोकभवन सभागार उस समय पूरी तरह भक्तिमय वातावरण में डूब गया, जब फिल्म ‘कृष्णावतारम्’ की विशेष स्क्रीनिंग के दौरान कृष्णा कृष्णा, राधे राधे के जयघोष से पूरा सभागार गूंज उठा। इस दौरान सभागार खचाखच भरा रहा और फिल्म को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंच पर कलाकारों का सम्मान भी किया।

10 May 2026, 08:57:31 PM IST

सपा 2047 तक प्रदेश की राजनीति से बाहर: केशव प्रसाद

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सभी नवनियुक्त मंत्रियों को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि सपा वर्ष 2047 तक प्रदेश की राजनीति से बाहर हो गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में गरीब, किसान, युवा और महिलाओं के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। विकास और सुशासन के बल पर भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है। केशव प्रसाद ने कहा कि विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि विपक्ष पूरी तरह मुद्दाविहीन हो चुका है। जनता के बीच उसकी स्वीकार्यता लगातार घट रही है, इसलिए विपक्ष केवल डबल इंजन सरकार की बुराई कर मीडिया में बने रहने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता अब जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति को नकार चुकी है तथा विकास, सुरक्षा और राष्ट्रहित की राजनीति को समर्थन दे रही है।

10 May 2026, 07:47:33 PM IST

महोबा में प्रतियोगी छात्रा के अपहरण पर अजय राय की सीएम योगी को चिट्ठी

महोबा में प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रही एमपी की छात्रा का अपहरण के मामले में यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने यूपी की कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया है। इस संबंध में अजय राय ने सीएम योगी को चिट्ठी लिखी है। अजय राय ने छात्रा की बरामदगी और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा छात्रा पहले से नामजद आरोपियों द्वारा लगातार उतपीड़न और धमकियों का सामना कर रही थी। आरोपियों ने पहले भी छेड़खानी की घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया गया था। आरोपी लगातार मुकदमे में समझौता का दबाव बना रहे थे, इसको लेकर लगातार धमकियां दे रहे थे।

10 May 2026, 05:53:52 PM IST

बृजभूषण सिंह की पोस्ट ने सियासत में मचाई खलबली

यूपी में रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। लेकिन इससे कुछ घंटे पहले कैसरगंज से पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट डाल दी। बृजभूषण शरण सिंह की इस पोस्ट ने सियासत में खलबली मचा दी। अपने एक्स एकाउंट पर बृजभूषण शरण सिंह ने लिखा-शोहरत की बुलंदी भी पल भर का तमाशा है, जिस डाल पर बैठे हो वो टूट भी सकती है। हालांकि बृजभूषण शरण सिंह की इस पोस्ट का सियासत में कई मायने निकाले जा रहे हैं।

10 May 2026, 03:57:33 PM IST

अजीत पाल का भी प्रमोशन, राज्यपाल ने दिलाई शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राज्य मंत्री अजीत पाल का ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री की शपथ लेने वाले दूसरे मंत्री अजीत सिंह पाल को बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र में पिछड़े वर्ग का एक प्रमुख चेहरा माना जाता है। गड़ेरिया बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले पाल कानपुर देहात जिले की सिकंदरा सीट से विधायक हैं। ओहदा बढ़ाये जाने से पहले तक वह विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री के पद पर थे।

10 May 2026, 03:44:25 PM IST

राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर का प्रमोशन, राजभवन में ली मंत्रीपद की शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर का ओहदा बढ़ाते हुए उन्हें स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में तोमर और पाल को स्वतंत्र प्रभार के राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई। गुर्जर बिरादरी से ताल्लुक रखने वाले तोमर मेरठ दक्षिण सीट से दूसरी बार के विधायक हैं। दर्जा बढ़ाये जाने से पहले तक वह ऊर्जा राज्य मंत्री के पद पर थे। तोमर वर्ष 2017 में पहली बार मेरठ दक्षिण सीट से विधायक चुने गये थे। उसके बाद साल 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने इसी सीट से जीत हासिल की थी।

10 May 2026, 03:44:04 PM IST

हंसराज विश्वकर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ

विधान परिषद सदस्य हंसराज विश्वकर्मा ने ली मंत्री पद की शपथ। दो बार से भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा पिछले 34 वर्षों से पिछड़ों की राजनीति कर रहे हैं। पार्टी ने इसी समीकरण की वजह से 2023 में विधान परिषद के लिए मनोनीत की। अब योगी मंत्रिमंडल में नाम आने की सूचना पर शनिवार शाम हंसराज लखनऊ पहुंच गए थे। हंसराज ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए इसे सभी कार्यकर्ताओं का आशीर्वाद बताया।

10 May 2026, 03:42:02 PM IST

कैलाश सिंह राजपूत ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक कैलाश सिंह राजपूत को राज्य मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में राजपूत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) समुदाय के शीर्ष नेताओं में गिने जाने वाले राजपूत वर्तमान में कन्नौज की तिर्वा सीट से विधायक हैं। उन्होंने वर्ष 1996 में पहली बार इसी सीट से भाजपा उम्मीदवार के रूप में जीत हासिल की थी। उसके बाद वह साल 2007 में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के टिकट पर तिर्वा से ही विधायक चुने गये थे। साल 2017 में वह एक बार फिर भाजपा से जुड़े और चुनाव जीतकर तीसरी बार और फिर 2022 में भी इसी सीट से चौथी दफा विधायक बने। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से लंबे समय से जुड़े रहे राजपूत पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के करीबी सहयोगी माने जाते हैं।

10 May 2026, 03:40:24 PM IST

दलित वर्ग की नेता कृष्णा पासवान ने ली राज्य मंत्री पद की शपथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के मंत्रिमंडल विस्तार के तहत रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की विधायक कृष्णा पासवान ने राज्य मंत्री मंत्री पद की शपथ ली। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में कृष्णा को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। फतेहपुर जिले की खागा सीट से भाजपा विधायक कृष्णा पासवान की गिनती क्षेत्र की प्रमुख दलित नेताओं में की जाती है। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता के रूप में समाज में बदलाव के लिये संघर्ष से राजनीति में कदम रखने वाली कृष्णा वर्ष 2022 में चौथी बार विधायक चुनी गई हैं। कृष्णा पासवान वर्ष 2007 में भाजपा के टिकट पर किशुनपुर सीट से पहली बार विधायक बनी थीं। उसके बाद वह वर्ष 2012, 2017 और 2022 में लगातार तीन बार खागा सीट से विधायक चुनी गईं। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में कृष्णा पासवान को शामिल किये जाने को दलितों को पार्टी से जोड़ने के मकसद से जोड़कर देखा जा रहा है।

10 May 2026, 03:39:24 PM IST

सुरेंद्र दिलेर ने ली मंत्री पद की शपथ

रविवार को योगी मंत्रिमंडल का विस्तार हो गया है। राजभवन में राज्यपाल ने सुरेंद्र दिलेर को मंत्री पद की शपथ दिलाई। भाजपा ने तीसरी पीढ़ी पर भरोसा जताते हुए सुरेंद्र दिलेर को खैर उपचुनाव में अनूप प्रधान की जगह मैदान में उतारा था। उन्होंने सपा प्रत्याशी चारू कैन को 38,393 मतों से हराकर पहली बार विधानसभा पहुंचने में कामयाबी पाई थी। सुरेंद्र दिलेर के जरिए BJP ने दलित और पिछड़े वर्ग को एक साथ साधने की कोशिश की है।

10 May 2026, 03:39:06 PM IST

सपा से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय ने ली मंत्री पद की शपथ

यूपी में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में पांडेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। पांडेय रायबरेली की ऊंचाहार विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह वर्ष 2012-17 में सपा सरकार में भी कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। अवध क्षेत्र में ब्राह्मण समाज के बड़े नेता माने जाने वाले पांडेय वर्ष 2022 में सपा के टिकट पर विधायक चुने गए थे और वह विधानसभा में सपा के मुख्य सचेतक भी रहे। वर्ष 2024 में उन्होंने पार्टी नेतृत्व की नीतियों से नाराज होकर मुख्य सचेतक के पद से इस्तीफा दे दिया और राज्यसभा चुनाव में क्रॉस वोटिंग की, जिसके बाद साल 2025 में उन्हें सपा से निष्कासित कर दिया गया था।

10 May 2026, 03:38:44 PM IST

भूपेंद्र चौधरी ने ली मंत्री पद की शपथ

पूर्व यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने मंत्री पद की शपथ ले ली है। 14 दिसंबर 2025 को प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी पंकज चौधरी को सौंपे जाने के बाद से ही भूपेंद्र चौधरी की भूमिका को लेकर कयासों का बाजार गर्म था। जाटलैंड की सियासत पर मजबूत पकड़ और संगठन के भीतर सर्वमान्य छवि वाले चौधरी को सरकार में शामिल करना भाजपा की सोची-समझी रणनीति है।

10 May 2026, 02:10:41 PM IST

Yogi Cabinet Expansion: मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरे कौन? इन मंत्रियों का प्रमोशन

योगी कैबिनेट का विस्तार आज दोपहर साढ़े तीन बजे जनभवन में होगा। इस बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले नामों में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, ⁠सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इनके अलावा दो मंत्रियों का प्रमोशन भी होगा।

यहां पढ़ें पूरी खबर: Yogi Cabinet Expansion: मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरे कौन? इन मंत्रियों का प्रमोशन

10 May 2026, 01:59:07 PM IST

योगी मंत्रिमंडल विस्तार का मामला फाइनल, ये हैं नाम

योगी मंत्रिमंडल विस्तार का मामला फाइनल हो गया है। राज्यपाल के पास फाइनल सूची पहुंच गई है। इनमें आठ नाम शामिल हैं। भूपेंद्र चौधरी , मनोज पांडेय कैबिनेट मंत्री बनेंगे। प्रोमोशन पाकर सोमेंद्र तोमर, अजीत पाल स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनेंगे। बाक़ी चार हंसराज विश्वकर्मा , कृष्णा पासवान , सुरेंद्र दिलेर , कैलाश राजपूत राज्य मंत्री बनेंगे।

10 May 2026, 01:55:18 PM IST

वाहन में टक्कर मारने का विरोध करने पर ईरिक्शा चालक ने किया हमला

अयोध्या में ईरिक्शा चालको के द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने के मामले सामने आते रहते है। जिससे लोग चोटिल होते रहे है। सहादतगंज गद्दौपुर मार्ग पर एक ईरिक्शा चालक ने अधिवक्ता के वाहन को टक्कर मार दिया। जब अधिवक्ता ने इसका विरोध किया तो ईरिक्शा चालक ने धारदार हथियार से उसके उपर हमला बोल दिया। मामलें में थाना कैंट में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

ग्राम गद्दौपुर के रहने वाले अधिवक्ता आशुतोष सिंह ने अपनी तहरीर में कहा है कि वे अपने परिवार के साथ निजी वाहन से घर वापस आ रहे थे। जैसे वे सहादतगंज गद्दौपुर मार्ग पर पहुंचे, एक बैट्री रिक्शा ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उनके वाहन को बाएं तरफ से टक्कर मार दिया। जब वाहन की स्थिति जानने के लिए वह नीचे उतरे तो पीछे से अचानक वह हाथ में धारदार हथियार लेकर आया तथा वार कर दिया।

10 May 2026, 01:27:05 PM IST

योगी कैबिनेट विस्तार के बीच काशी दौरा छोड़ लखनऊ लौटे असीम अरुण; समाज कल्याण राज्यमंत्री हैं

योगी कैबिनेट विस्तार के बीच समाज कल्याण राज्यमंत्री असीम अरुण ने काशी के अपने प्रस्तावित कार्यक्रम को अचानक निरस्त कर दिया है और वे लखनऊ लौट रहे हैं। जिसके बाद सियासी गलियारों में चर्चा तेज हो गई है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: योगी कैबिनेट विस्तार के बीच काशी दौरा छोड़ लखनऊ लौटे असीम अरुण; समाज कल्याण राज्यमंत्री हैं

10 May 2026, 01:26:20 PM IST

फेसबुक आईडी के माध्यम से 95 हजार की हुई साइबर ठगी

अयोध्या में एक युवक साइबर ठगों जाल में फंस गया। उसने साइबर ठग की नकली रसीद पर विश्वास कर लिया। जिस कारण उससे 95 हजार की ठगी हो गई। मामले में कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।

निराला नगर खोजनपुर थाना कोतवाली नगर के रहने वाले नीरज गौड़ ने अपनी तहरीर में कहा है कि उसकी फेसबुक आईडी पर उसके दोस्त जुड़े है। उसके दोस्त से मिलती जुलती आईडी पर कोई अंबि यादव नाम का व्यक्ति फेसबुक आईडी के माध्यम से चैट करने लगा। उसने उससे मुसीबत में होने पर मद्द करने के लिए कहा।

उसने चैट के माध्यम से कहा कि कुछ रुपया आपके एकाउंट में देना चाहता हूं। इसके बाद 6,15000 की नकली रसीद भेजकर उसने 95 हजार रुपये एजेन्ट को देने लिए उससे मांगा। जिसके बाद नीरज ने उसे 75 हजार अपने जीजा के खाते तथा 20 हजार अपनी पत्नी के खाते से भेज दिया। जिसके बाद उसे अपने साथ आनलाइन फ्राड होने की जानकारी मिली।

10 May 2026, 01:25:45 PM IST

मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरे कौन? इन मंत्रियों का प्रमोशन संभव

योगी कैबिनेट का विस्तार आज दोपहर साढ़े तीन बजे जनभवन में होगा। इस बार मंत्री पद की शपथ लेने वाले संभावित नामों में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, ⁠सुरेन्द्र दिलेर, हंसराज विश्वकर्मा, कृष्णा पासवान और कैलाश राजपूत शामिल हैं। इनके अलावा तीन मंत्रियों का प्रमोशन भी संभव माना जा रहा है।

पूरी खबर यहां पढ़ें: मंत्री पद की शपथ लेने वाले नए चेहरे कौन? इन मंत्रियों का प्रमोशन संभव

10 May 2026, 01:25:11 PM IST

संदिग्ध परिस्थितियों में जंगल में लटकता मिला युवक का शव

हैदरगंज थाना क्षेत्र के सीहीपुर ग्राम पंचायत के मजरे गोठिया दुबे का पूरा में रविवार की सुबह एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक की पहचान रोहित चैहान पुत्र बालक राम निवासी सराय मुगल थाना कोतवाली रुदौली के रूप में हुई है।

ग्रामीणों के अनुसार रोहित अपने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने पांच मई को गांव आया था। शादी के बाद भी वह यहीं रुका हुआ था और उसरा चैराहे पर मजदूरी कर रहा था। परिजनों ने बताया कि रोहित की अपनी पत्नी से अनबन चल रही थी। शुक्रवार की रात खाना खाने के बाद सभी लोग सोने चले गए थे। रविवार की भोर में ग्रामीणों ने जंगल में युवक का शव देखा और पुलिस को सूचना दी।

10 May 2026, 01:18:00 PM IST

जीत की हैट्रिक और अब मंत्री पद; कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिल रही जगह

योगी सरकार का मंत्रिमंडल विस्तार आज है। 6 नए चेहरे टीम योगी में शामिल होंगे। इसमें खागा विधायक कृष्णा पासवान भी हैं जो मंत्री पद की शपथ लेंगी। खास बात यह है कि दोआबा के राजनीतिक इतिहास में वह पहली महिला विधायक होंगी, जिन्हें मंत्री बनने का गौरव प्राप्त होगा।

पूरी खबर यहां पढ़ें: जीत की हैट्रिक और अब मंत्री पद; कौन हैं कृष्णा पासवान? जिन्हें योगी कैबिनेट में मिल रही जगह

10 May 2026, 01:16:41 PM IST

रसोई गैस सिलेंडर को लेकर दूसरे दिन भी हुआ चक्का जाम

बलरामपुर में गैस सिलेंडर वितरण व्यवस्था की नाराजगी को लेकर लगातार दूसरे दिन रविवार को भी उपभोक्ताओं ने बालाजी गैस गोदाम के सामने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। सड़क जाम होने से बलरामपुर तुलसीपुर मार्ग करीब एक घंटे तक जाम रहा। उपभोक्ताओं का आरोप था कि गैस गोदाम के कर्मचारी उपभोक्ताओं को परेशान करते हैं तथा गैस की कालाबाजारी करते हैं।

उनका कहना है कि गैस एजेंसी कर्मचारी सिलेंडर गैस होम डिलीवरी वितरण न करेके। गोदाम पर उपभोक्ताओं की लंबी लाइन लगवाते हैं तथा इसी बीच कला बाजारियों को गैस दे देते हैं। लोगों का आप है कि गैस एजेंसी कर्मचारी ढाई हजार रुपए में गैस की कालाबाजारी करते हैं। इसी व्यवस्था से नाराज लोगों ने एनएच मार्ग जाम कर दिया।

10 May 2026, 12:57:45 PM IST

आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे? योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज, पूछे 12 सवाल

योगी 2.0 का आज दूसरा कैबिनेट विस्तार है। 6 नए मंत्री आज शपथ लेंगे। इस मौके पर सपा अध्यक्ष अखिलेश तंज कसते हुए कहा कि 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे? जब 9 साल में ये सरकार कुछ न कर सकी। साथ ही 12 सवाल भी पूछे हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: आखिरी 9 महीनों में ये मंत्री क्या कर लेंगे? योगी कैबिनेट विस्तार पर अखिलेश का तंज, पूछे 12 सवाल

10 May 2026, 12:56:54 PM IST

तेज रफ्तार रोडवेज की बस ने पिकअप में मारी ठोकर एक की मौत

बाराबंकी में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर हुई सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गई। वही तीन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसा रविवार को सुबह 6:00 बजे पूर्वांचल एक्सप्रेस वे पर कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के सराय चौबे गांव के नजदीक हुआ।

कानपुर से माल लादकर सुल्तानपुर जा रही पिकप में तेजरफ्तार रोडवेज की बस ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त रही कि पिकप पलटकर 100 मीटर तक बस घसीटते हुए लेकर चली गई। पिकअप में सो रहे जिला सुल्तानपुर थाना लभुंआ गांव भिटारे निवासी 30 वर्षीय राजेश यादव गंभीर रूप से चोटिल हो गए । घटना के बाद राजेश यादव को नाजुक हालत मे सीएचसी हैदरगढ़ लाया गया। जहाँ डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया।

10 May 2026, 12:56:16 PM IST

रात में कांस्टेबल सुनील शुक्ला के घर पहुंची पुलिस, मां और बहन को परेशान करने का आरोप

लखनऊ कमिश्नरेट में तैनात कांस्टेबल सुनील शुक्ला द्वारा पुलिस विभाग पर लगाए गए आरोपों के बाद अमेठी में गौरीगंज कोतवाली क्षेत्र के पूरे रामसेवक गांव स्थित उनके घर पर रात में पुलिस पहुंचने का मामला सामने आया है। इसको लेकर कांस्टेबल ने वीडियो जारी कर पुलिस पर उनकी मां और बहन को परेशान करने का आरोप लगाया है।

सुनील शुक्ला ने बताया कि पुलिस नोटिस देने के नाम पर देर रात उनके घर पहुंची, जबकि घर में केवल उनकी बीमार मां और बहन मौजूद थीं। उन्होंने आरोप लगाया कि रात में छह से सात पुलिसकर्मी घर पहुंचे और दबिश देकर परिवार को मानसिक रूप से परेशान किया गया। सुनील ने कहा कि उनके पिता का पहले ही निधन हो चुका है और उनकी मां लगातार बीमार रहती हैं, इसके बावजूद पुलिस द्वारा ऐसा व्यवहार किया गया।

10 May 2026, 12:34:37 PM IST

कटियाबाज लिखे होर्डिंग्स लगाए; लखनऊ में अखिलेश के पोस्टरों पर सियासी उबाल, सपाईयों ने फाड़े

लखनऊ में सपा अध्यक्ष के पोस्टरों पर सियासी बवाल खड़ा हो गया है। जिसमें अखिलेश फोटो के साथ कटियाबाज लिखा है। पोस्टरों में ‘रमजान में बिजली फुल, दिवाली पर बिजली गुल’ जैसे पुराने नारों का जिक्र करते हुए सपा शासनकाल पर निशाना साधा गया है। हालांकि बाद में सपाईयों ने पोस्टर फाड़ दिए हैं।

पूरी खबर यहां पढ़ें: कटियाबाज लिखे होर्डिंग्स लगाए; लखनऊ में अखिलेश के पोस्टरों पर सियासी उबाल, सपाईयों ने फाड़े

10 May 2026, 12:33:18 PM IST

सालारपुर बीओपी पर दो नेपाली तस्कर गिरफ्तार

बहराइच में कतर्नियाघाट जंगल क्षेत्र से सटी भारत नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) 59वीं वाहिनी नानपारा को बड़ी सफलता मिली है। कर्तनिया के घने जंगलो के बीच नेपाल सीमा पर स्थित सालारपुर सीमा चौकी क्षेत्र में एसएसबी जवानों ने कार्रवाई करते हुए दो नेपाली तस्करों को गिरफ्तार कर भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद किया है।

एसएसबी सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई खुफिया शाखा से मिली सूचना के आधार पर की गई। उप निरीक्षक चमन सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष नाका टीम ने सीमा स्तंभ संख्या 680 के निकट भारतीय सीमा क्षेत्र में घेराबंदी कर निगरानी शुरू की।

10 May 2026, 12:32:55 PM IST

जानलेवा हमले मामले में फरार युवक गिरफ्तार, फरसा बरामद

बहराइच जिले के हरदी थाने में तैनात दरोगा गोविंद यादव, सिपाही अलाउद्दीन, रामेन्द्र सिंह, महिला सिपाही सोनाक्षी श्रीवास्तव ने वीर सहाय पुर नहर पुलिया के पास शनिवार शाम दबिश दी। पुलिस ने इसी गांव निवासी विनीत मिश्रा को धर दबोचा है। उससे गहन पूछताछ की गई। जिस पर उसने झाड़ियों में छिपाए गए उस फरसे को बरामद कराया। जिस फरसे से उसने अपने सगे दादा पर प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

दरअसल खून के सगे रिश्तों को शर्मसार करने वाली यह वारदात शुक्रवार शाम घटित हुई थी। नशे के आदी विनीत मिश्रा ने अपने दादा मूल चंद्र मिश्रा (79) पुत्र सिद्ध नाथ से शुक्रवार रात नाजायज तरीके से धन मांगने पर न दिए जाने पर ताबड़तोड़ प्रहार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब तक परिवार के अन्य लोग दौड़े। हमलावर फरार हो गया था।

10 May 2026, 12:32:17 PM IST

सार्वजनिक स्थानों पर नशेबाजी एवं ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध चला सघन अभियान

श्रावस्ती में सार्वजनिक स्थलों, खुले में शराब पीने वालों तथा ड्रिंक एंड ड्राइव करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी इकौना/यातायात आलोक कुमार सिंह के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर वाहनों की सघन चेकिंग की गई। अभियान के दौरान वाहन चालकों को शराब पीकर वाहन न चलाने एवं यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया।

साथ ही कार को बार बनाकर नशेबाजी करने एवं नियमों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की गई। पुलिस की ओर से आमजन से अपील की गई कि स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के लिए नशे की हालत में वाहन न चलाएं और यातायात नियमों का पालन करें।

10 May 2026, 12:31:57 PM IST

विवाह उत्सव में हंगामा व मारपीट दो पर मुकदमा दर्ज

अम्बेडकरनगर के अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में शनिवार की रात में एक विवाह उत्सव में जयमाल कार्यक्रम के दौरान हुए विवाद में काफी हंगामा ही नहीं हुआ,बल्कि मारपीट की घटना भी हो गई। मारपीट और जान से मारने की धमकी देने के मामले में दो लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है।

इब्राहिमपुर थाना क्षेत्र के हसिमापुर निवासी राज कुमार पुत्र हरिश्चंद्र ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह अलीगंज थाना क्षेत्र के ममरेजपुर गांव में एक विवाह उत्सव कार्यक्रम में शामिल होने गया था। जयमाल कार्यक्रम के समय किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि सम्मनपुर थाना क्षेत्र के दौनापुर निवासी रक्षा राम व मौजा सोनहन थाना हसंवर के निवासी नागेंद्र ने गाली-गलौज करते हुए उसके साथ मारपीट की।

10 May 2026, 12:11:59 PM IST

लापता बालक का शव तालाब किनारे झाड़ियों में मिला, गांव में सनसनी

बलरामपुर जनपद के थाना गौरा चौराहा क्षेत्र के त्रिलोकपुर गांव में लापता 12 वर्षीय बालक का शव घर के पीछे तालाब किनारे झाड़ियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस व फील्ड यूनिट टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।

पुलिस के अनुसार त्रिलोकपुर निवासी सावित्री देवी पत्नी नानबाबू का पुत्र राजकुमार (12) सात मई को घर के पास खेलते समय अचानक लापता हो गया था। काफी खोजबीन के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लगा। इस मामले में परिजनों की तहरीर पर आठ मई को थाना गौरा चौराहा में अज्ञात के खिलाफ गुमशुदगी से संबंधित मुकदमा दर्ज किया गया था।

10 May 2026, 11:59:36 AM IST

सपा से निष्कासित होकर भगवा खेमे में आईं, अब मंत्री बनेंगी; कौन हैं पूजा पाल?

योगी मंत्रिमंडल के प्रस्तावित विस्तार में प्रयागराज की चर्चित नेता और कौशाम्बी की चायल सीट से विधायक पूजा पाल को शामिल किया जाएगा। पूजा पाल पहली बार योगी सरकार के मंत्रिमंडल का हिस्सा बनेंगी। लगातार दो बार विधायक रहीं पूजा पाल को 2017 में भाजपा लहर के बीच हार का सामना करना पड़ा था।

पूरी खबर यहां पढ़ें: सपा से निष्कासित होकर भगवा खेमे में आईं, अब मंत्री बनेंगी; कौन हैं पूजा पाल?

10 May 2026, 11:59:08 AM IST

​बकाया रुपये मांगने पर युवक पर हमला, दो भाइयों पर केस दर्ज

​बलरामपुर में उतरौला कोतवाली क्षेत्र में बकाया पैसे को लेकर हुए विवाद में एक युवक पर जानलेवा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाइयों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

​मोहल्ला गांधीनगर निवासी नजर मोहम्मद पुत्र नूर मोहम्मद ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया कि 8 मई 2026 की शाम करीब 7:30 बजे वह अपने घर जा रहे थे। आरोप है कि रास्ते में शाबान अली और पप्पन अली पुत्रगण मोहर्रम अली ने उन्हें रोक लिया और कथित बकाया रुपये की मांग करने लगे।

10 May 2026, 11:58:01 AM IST

दर्दनाक सड़क हादसे में ससुराल जाते समय युवक की मौत, घर पहुंचने से पहले उजड़ गई जिंदगी

बलरामपुर में खुशियों से भरा सफर कुछ ही पलों में मातम में बदल गया। अपाचे बाइक से अपनी ससुराल जा रहे एक युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे की खबर जैसे ही गांव पहुंची, परिवार में चीख-पुकार मच गई। मां-बाप बदहवास हो उठे, जबकि पत्नी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई।

थाना श्रीदत्तगंज क्षेत्र के ग्राम शिवरहवा (नरायनपुर) निवासी मुकेश पुत्र नानबाबू शनिवार को अपनी अपाचे बाइक से ससुराल पिपरा याकूब जा रहे थे। बताया जा रहा है कि वह परिवार से मिलकर कुछ जरूरी काम से ससुराल जाने निकले थे।

10 May 2026, 11:41:32 AM IST

अवैध रूप से देशी शराब बेच रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया

अम्बेडकरनगर के मालीपुर थाना क्षेत्र के हासिमपुर गांव में अवैध असलहा व कारतूस के साथ दो लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का तमंचा, जिंदा कारतूस व मिस कारतूस बरामद किया गया। पुलिस ने दोनों के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार शुक्रवार देर रात पीआरवी को सूचना मिली थी कि हासिमपुर गांव में कुछ लोग शराब के नशे में राहगीरों को परेशान कर रहे हैं तथा तमंचा दिखाकर धमका रहे हैं। सूचना पर पीआरवी कर्मी मौके पर पहुंचे, जहां कालर अनुभव दुबे ने दो संदिग्ध व्यक्तियों की ओर इशारा करते हुए बताया कि यही लोग आए दिन क्षेत्र में उत्पात मचाते हैं।

10 May 2026, 11:41:16 AM IST

​जमीन कब्जाने का विरोध करने पर युवती की पिटाई, तीन नामजद पर मुकदमा दर्ज

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सुभागपुर शेखरपुर में जमीन कब्जाने के विरोध को लेकर मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित कृपाराम दुबे ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि 8 मई 2026 की शाम करीब पांच बजे वह घर पर मौजूद नहीं थे। इसी दौरान गांव के ही स्वामीनाथ मौर्या, उनके पुत्र हीरालाल तथा जगदम्बा मौर्या कथित रूप से उनकी जमीन पर पहुंच गए और बांस गाड़कर कब्जा करने का प्रयास करने लगे। आरोप है कि जब कृपाराम दुबे की पुत्री साधना देवी ने इसका विरोध किया तो आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी।

10 May 2026, 11:37:23 AM IST

पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर कार-ट्रक से टकराई, एक घायल

सुलतानपुर में पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के माइलस्टोन 153.300 पर दोस्तपुर थाना क्षेत्र में रविवार तड़के खड़े ट्रक कंटेनर में पीछे से कार घुस जाने से एक व्यक्ति घायल हो गया। सूचना मिलते ही यूपीडा पेट्रोलिंग, कोरल एंबुलेंस और 112 पुलिस मौके पर पहुंची और राहत बचाव कार्य किया।

यूपीडा के अनुसार ट्रक कंटेनर का चालक संजीव कुमार यादव निवासी इटावा खाली ट्रक लेकर आजमगढ़ से गुरुग्राम जा रहा था। इसी दौरान वाहन में खराबी आने पर उसने ट्रक को पीली पट्टी के अंदर खड़ा कर दिया। तभी पीछे से आ रही कार, जो अतरौलिया आजमगढ़ से लखनऊ जा रही थी, अनियंत्रित होकर ट्रक में पीछे से जा घुसी।

10 May 2026, 11:37:08 AM IST

पुरानी रंजिश को लेकर घर में घुसकर पीटा, महिला समेत कई घायल

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बेलवा सुल्तानजोत में पुरानी रंजिश को लेकर एक ही परिवार पर हमला किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। आरोप है कि दबंगों ने घर में घुसकर लाठी-डंडों से पीटा, जिसमें महिला समेत कई लोग घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी गई तहरीर के अनुसार, घटना 8 मई 2026 की शाम करीब 6:30 बजे की बताई जा रही है। पीड़ित आमिर हसन के मुताबिक, उनके पोते मोहल्ले में किसी कार्य से गए थे। इसी दौरान पुरानी रंजिश को लेकर आरोपी पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।

10 May 2026, 11:36:44 AM IST

​शौच के लिए निकली किशोरी लापता, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा

बलरामपुर देहात कोतवाली क्षेत्र में एक 17 वर्षीय किशोरी के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला सामने आया है। घर से शौच के लिए निकली किशोरी देर रात तक वापस नहीं लौटी, जिसके बाद परिजनों में हड़कंप मच गया। काफी खोजबीन के बाद भी कोई जानकारी न मिलने पर पिता ने पुलिस में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।

​शाम पांच बजे घर से निकली थी किशोरी

कोतवाली देहात क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उनकी 17 वर्षीय बेटी बीती 9 मई की शाम करीब पांच बजे घर से शौच के लिए बाहर गई थी। काफी देर तक वापस न लौटने पर परिजनों ने आसपास तथा रिश्तेदारी में उसकी तलाश की, लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चल सका।

10 May 2026, 11:24:53 AM IST

ईओ व दलित सफाई नायक को धमकाने पर एफआईआर दर्ज

बहराइच में सदर नगर पालिका परिषद में तैनात दलित सफाई नायक मनीष कुमार वाल्मीकि ने ईओ सदर व उन्हे धमकाने के मामले में नगर कोतवाली में तीन को नामजद कर एफआईआर दर्ज कराई गई है। इस मामले में तीन को नामजद कराया गया है। दर असल एक नजूल की बंजर भूमि को सामान्य भूमि की आख्या नियत प्राधिकारी को भेजे जाने को दवाब बनाए जाने का मामला है। इस एफआईआर से हड़कंप मच गया है।

नगर कोतवाली के सदर नगर पालिका परिषद में तैनात दलित सफाई नायक मनीष कुमार वाल्मीकि ने नगर कोतवाली में दी गई तहरीर में उल्लेख किया है कि यह प्रकरण 24 अप्रैल को दोपहर 3:30 बजे का है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।