UP Top News Today: गोरखपुर में जनता दरबार में सीएम योगी ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए। रायबरेली में एक भैंस ने बच्चा दिया था। गांव में एक रस्म है कि भैंस के बच्चा देने पर पहली बार उसके दूध से बना मट्ठा छोटे बच्चों को पिलाया जाता है। इसी के चलते गांव के दो दर्जन से ज्यादा छोटे बच्चों को मट्ठा पिलाया गया था। इसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई।
2 Apr 2026, 02:09:59 PM IST
मट्ठा पीने से 24 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत; 4 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, गांव में हड़कंप
ग्रामीणों ने बताया कि रामशंकर के घर कुछ दिन पहले भैंस ने बच्चा दिया था। गांव में एक रस्म है कि भैंस के बच्चा देने पर पहली बार उसके दूध से बना मट्ठा छोटे बच्चों को पिलाया जाता है। इसी के चलते गांव के दो दर्जन से ज्यादा छोटे बच्चों को मट्ठा पिलाया गया था। इसके बाद बच्चों की हालत बिगड़ गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: मट्ठा पीने से 24 से ज्यादा बच्चों की बिगड़ी तबीयत; 4 एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया, गांव में हड़कंप
2 Apr 2026, 02:02:58 PM IST
पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज; जनता दरबार में बोले सीएम योगी, बच्चों को दी चॉकलेट
गोरखपुर में जनता दरबार में सीएम योगी ने भरोसा दिया कि धन के अभाव में किसी का इलाज नहीं रुकेगा। उन्होंने अफसरों को निर्देश दिया कि जो भी जरूरतमंद हैं, प्रशासन उनके उच्च स्तरीय इलाज का इस्टीमेट शीघ्रता से बनवाकर उपलब्ध कराए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पैसों के अभाव में नहीं रुकेगा इलाज; जनता दरबार में बोले सीएम योगी, बच्चों को दी चॉकलेट
2 Apr 2026, 01:58:10 PM IST
लखनऊ में 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फंसे लोग; मची चीख पुकार
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में 3 मंजिला मकान में भीषण आग लग गई। दूसरे तल पर रह रहें कारोबारी उनकी पत्नी और बच्चों समेत सात लोग फंस गए। इससे चीख पुकार मच गई।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ में 3 मंजिला मकान में लगी भीषण आग, विकराल लपटों के बीच फंसे लोग; मची चीख पुकार
2 Apr 2026, 01:57:30 PM IST
गौतम अदाणी ने राम मंदिर में किया दर्शन
अदाणी ग्रुप के चैयरमैन गौतम अदाणी ने अयोध्या पहुंचकर राम लला के दर्शन किए।परिवार समेत दर्शन पूजन कर वह लखनऊ के लिए हुए रवाना हो गए। दर्शन पूजन कर उन्होंने कहा कि आज जो मुझे और मेरे परिवार को प्रभु श्री राम का दर्शन पूजन करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है मेरे लिए बहुत ही गौरवपूर्ण क्षण है। यह मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं बल्कि भारत की संस्कृति और आत्मविश्वास का प्रतीक है। भगवान श्री राम के आदर्श हमें सत्य, सेवा और कर्तव्य के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देते हैं। मैं प्रार्थना करता हूं कि प्रभु श्री राम का आशीर्वाद हम सब पर ऐसे ही बना रहे। और हमारा देश ऐसे ही निरंतर प्रगति की ओर अग्रसर रहे।
2 Apr 2026, 01:57:05 PM IST
किडनी कांड: फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, मेरठ के अस्पताल को भी नोटिस
यूपी के कानपुर में किडनी की खरीद-फरोख्त व अवैध ट्रांसप्लांट मामले में डॉक्टर दंपति समेत छह आरोपियों को जेल भेजने के बाद पुलिस अब फरार चार डॉक्टरों की तलाश में जुट गई है। सभी के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है, ताकि वे देश छोड़कर भाग न सकें।
पूरी खबर यहां पढ़ें: किडनी कांड: फरार डॉक्टरों के खिलाफ लुकआउट नोटिस, मेरठ के अस्पताल को भी नोटिस
2 Apr 2026, 01:55:19 PM IST
मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार, चार एंबुलेंस से पहुंचाए गए अस्पताल
रायबरेली में कोतवाली क्षेत्र के पूरे रुद्र के मजरा मटका गांव में मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार हो गए। उन्हें पहले सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां हालत में सुधार नहीं होने पर हायर सेंटर रेफर किया गया। इसके बाद सभी बच्चों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। इसमें एक ही परिवार के सात बच्चे जिला अस्पताल में भर्ती हैं। मट्ठा पीने से दो दर्जन से ज्यादा बच्चे बीमार होने से गांव में भी हड़कंप मचा हुआ है।
सलोन सीएचसी अधीक्षक डॉ. अमित कुमार सिंह ने बताया कि सभी बच्चों को बदहजमी और गैस्ट्रो की समस्या थी। सीएचसी में समुचित व्यवस्था न होने के कारण उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया था।
2 Apr 2026, 01:54:23 PM IST
पहले लेग पीस, अब छुआरों पर बवाल; निकाह में छीनाझपटी में चले लाठी-डंडे, 4 लोग घायल
अमरोहा में एक शादी में निकाह के बाद छुआरे बांटने की रस्म अदा की जा रही थी। इसी दौरान छुआरा बांटते समय छीनाझपटी का माहौल बन गया। इसके बाद देखते ही देखते यह माहौल लाठी डंडों के साथ झगड़े में बदल गया। जिसमें बारात पक्ष के 4 लोग घायल हुए हैं। इससे पहले एक शादी में लेग पीस पर बवाल मचा था।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पहले लेग पीस, अब छुआरों पर बवाल; निकाह में छीनाझपटी में चले लाठी-डंडे, 4 लोग घायल
2 Apr 2026, 01:53:49 PM IST
संदिग्ध परिस्थिति में वृद्धा की मौत, हत्या का आरोप
बाराबंकी में सफदरगंज थाना क्षेत्र के केवलापुर गांव में गुरुवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में एक वृद्धा घर के अंदर मृत अवस्था में मिली। वृद्धा की बेटियों ने अपने ही भाई पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
केवलापुर गांव निवासी शिव प्यारी (60) पत्नी तेज नारायण गुरुवार की सुबह घर में बिस्तर पर मृत अवस्था में मिली। उनके मुंह से खून निकल रहा था। इस घटना से मृतका के घर में कोहराम मच गया। मौके पर भीड़ जुट गई। ससुराल से अपने मायके पहुंची मृतक की बेटियों ने अपने ही सगे भाई पर मां की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
2 Apr 2026, 01:53:29 PM IST
यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन, बंद कराया गया
यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन हुआ है। 17 जिलों में कुल 54 रक्त केंद्रों की जांच की, जिसमें गंभीर अनियमितताएं मिलने पर 10 ब्लड बैंकों का संचालन तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी में आगरा-प्रयागराज, गोरखपुर सहित कई जिलों के ब्लड बैंकों पर ऐक्शन, बंद कराया गया
2 Apr 2026, 01:52:46 PM IST
5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी, दहशत में परिवार
बहराइच जिले के सर्राफा व्यापारी चंद्र मोहन सोनी को लारेंस विश्नोई गैंग की ओर से एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ। पत्र में खुद को कुख्यात लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताते हुए 5 लाख रुपये की फिरौती की मांग की गई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: 5 लाख की फिरौती के लेटर में कारतूस का खोखा भेजा; ज्वेलर को लॉरेंस गैंग की धमकी, दहशत में परिवार
2 Apr 2026, 01:51:41 PM IST
बेटी के घर झगड़ा सुलझाने जा रही मां की हादसे में मौत
रायबरेली के डीह में बेटी के घर का झगड़ा सुलझाने जा रही परशदेपुर निवासी महिला की सड़क हादसे में मौत हो गई। इसकी सूचना से बेटी के घर में कोहराम मच गया।
परशदेपुर वार्ड-2 के मोहल्ला महावीरन निवासी महिला की बेटी के घर बुधवार रात झगड़ा हो गया। परिजनों ने बताया कि सूचना मिली थी कि बेटी की हालत गंभीर है और वह डीह सीएचसी में भर्ती है। इसपर गुरुवार सुबह साढ़े तीन बजे महिला डीह सीएचसी के लिए निकली थी। रास्ते में अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी।
2 Apr 2026, 01:51:20 PM IST
देवरिया से लखनऊ 300 किमी तक अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर, चली गई जान
यूपी के देवरिया से लेकर लखनऊ तक 300 किमी कई अस्पतालों में वेंटिलेटर को लेकर भटकते रहे। इसमें मरीज का कीमती समय गुजर गया। इलाज के कुछ समय बाद ही मरीज की सांसें थम गईं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: देवरिया से लखनऊ 300 किमी तक अस्पतालों के लगाते रहे चक्कर, चली गई जान
2 Apr 2026, 12:49:53 PM IST
रील बनाने को नदी किनारे स्टंट करने गए थे आठ दोस्त, राप्ती नदी में उतरे चार युवक डूबे
यूपी के गोरखपुर में मिर्जापुर पीपा पुल के पास बुधवार को राप्ती नदी में नहाने गए रानीडिहा के रहने वाले चार किशोर डूब गए। उनका एक दोस्त बच गया। एसडीआरएफ की मदद से नदी में उनकी तलाश की गई, लेकिन देर शाम तक कुछ पता नहीं चल सका।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रील बनाने को नदी किनारे स्टंट करने गए थे आठ दोस्त, राप्ती नदी में उतरे चार युवक डूबे
2 Apr 2026, 12:49:21 PM IST
एक साथ खत्म हो गईं 3 जिंदगियां; बेटा-बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत, मंदिर दर्शन को जा रहे थे
पत्नी की जिद के चलते महीपाल अपने पुत्र, पुत्री व पत्नी सहित चारों एक ही बाइक पर सवार होकर चल दिए। जैसे ही गांव के बहार पहुंचे तो अनियंत्रित स्कूल बस ने बाइक में टक्कर मार दी। परिवार कि मौत कि खबर से बुजुर्ग ओमप्रकाश व शिवम का रो रोकर बुरा हाल है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एक साथ खत्म हो गईं 3 जिंदगियां; बेटा-बेटी और पिता की सड़क हादसे में मौत, मंदिर दर्शन को जा रहे थे
2 Apr 2026, 12:46:51 PM IST
सभ्य समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा, सेक्स के बाद ब्लैकमेलिंग मामलों पर बोला इलाहाबाद हाई कोर्ट
बिजनौर पुलिस को शिकायतकर्ता ने बताया था कि होटल में महिला से सेक्स के बाद उसे ब्लैकमेल किया गया था। पुलिस में केस दर्ज कराया गया था कि महिला ने कुछ वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिए थे। शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपियों ने मामले को खत्म करने के लिए 8 से 10 लाख रुपये की मांग की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सभ्य समाज में रहना मुश्किल हो जाएगा, सेक्स के बाद ब्लैकमेलिंग मामलों पर बोला इलाहाबाद हाई कोर्ट
2 Apr 2026, 12:39:10 PM IST
रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं कई महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी हुए भावुक
रामपुर के पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र की विदाई के दौरान पुलिस लाइन में भावुक दृश्य सामने आए। एसपी की विदाई पर कई महिला सिपाही फूट-फूटकर रोने लगीं। सिपाहियों को रोता देख एसपी भी भावुक हो गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: रामपुर एसपी की विदाई पर फूट-फूटकर रोईं कई महिला सिपाही, कप्तान विद्यासागर भी हुए भावुक
2 Apr 2026, 12:38:30 PM IST
सड़क किनारे बाइक सवार का शव मिलने से मचा हड़कंप
अमेठी में मुंशीगंज कोतवाली क्षेत्र के जामों-भादर मार्ग पर गुरुवार सुबह सड़क किनारे एक बाइक सवार का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना आजाद नगर और टिकरी चौराहे के बीच की बताई जा रही है, जहां लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही मुंशीगंज कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत त्रिपाठी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
मृतक की पहचान शिवगंज, घाटमपुर निवासी 38 वर्षीय हृदय राम चौहान पुत्र सीताराम चौहान के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह बुधवार शाम करीब आठ बजे प्लेटिना बाइक से घर से निकले थे।
प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि घर लौटते समय किसी अज्ञात वाहन की टक्कर से उनकी मौत हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।
2 Apr 2026, 12:38:02 PM IST
गर्लफ्रेंड से मिलकर फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला MBA छात्र; बोला- मां को कुछ मत बताना
एमबीए की फीस जमा करने के लिए किडनी बेचने वाले देहरादून के ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी के एमबीए छात्र आयुष की दोस्त बुधवार को उससे मिलने पहुंची। पुलिस की सुरक्षा में उसने 10 मिनट की मुलाकात की। उसे देखकर आयुष की आंखों में आंसू आ गए। उसने अपनी गलती मानी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गर्लफ्रेंड से मिलकर फूट-फूटकर रोया किडनी बेचने वाला MBA छात्र; बोला- मां को कुछ मत बताना
2 Apr 2026, 12:28:37 PM IST
फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?
उत्तर प्रदेश में नकली नोटों के मुद्दे पर अखिलेश यादव और भाजपा विधायक शलभ मणि त्रिपाठी के बीच ट्विटर वॉर छिड़ गई है। अखिलेश ने आरोपी के साथ विधायक की तस्वीरों पर सवाल उठाते हुए कार्रवाई में देरी का कारण पूछा है, वहीं शलभ मणि ने इसे सपा से प्रेरित गिरोह बताते हुए जल्द बड़े खुलासे का दावा किया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: फेक करेंसी पर सपा-भाजपा में रार; अखिलेश यादव ने पूछा- इस वजह से हो रही बीजेपी MLA पर ऐक्शन में देरी?
2 Apr 2026, 12:28:00 PM IST
रात में वाहनों पर पत्थरबाजी से दहशत, पुलिस के हाथ खाली
गोंडा में नवाबगंज-मनकापुर मार्ग पर किशुनदासपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास अराजकतत्वों का आतंक शुरू हो गया। बेखौफ लोग रात के अंधेरे में गाड़ियों को निशाना बनाकर पत्थरबाजी कर रहे हैं। इससे राहगीरों में दहशत है।
मंगलवार और बुधवार की रात करीब 10 बजे अज्ञात लोगों ने चलती गाड़ियों पर ताबड़तोड़ पत्थर बरसाकर उनके शीशे चकनाचूर कर दिए। अचानक हुए इस हमले से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया और लोग भागने को मजबूर हो गए। घटना के बाद पीड़ित चालक कोल्हमपुर चौकी पहुंचे और प्रभारी उमेश सिंह को पूरी जानकारी दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक हमलावर फरार हो चुके थे। घटनास्थल से कोई ठोस सुराग नहीं मिल सका।
चौकी प्रभारी उमेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल इस घटना से इलाके में डर का माहौल है। रात में इस मार्ग से गुजरने वाले लोग खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं।
2 Apr 2026, 11:50:15 AM IST
शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान
गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक जोड़े ने कूदकर जान दे दी। दोनों नाबालिग थे। उनका परिवार शादी के लिए नहीं माना तो दोनों ने जान दे दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान
2 Apr 2026, 11:37:36 AM IST
पत्नी-बच्चे के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था हिस्ट्रीशीटर; सादे कपड़ों में आ धमकी पुलिस, फिर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
हिस्ट्रीशीटर इस्लाम पत्नी और बच्चों के साथ था। नॉनवेज उड़ा रहा था। पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में पहुंचे। इस्लाम पुलिस कर्मियों को पहचान गया। उसने भागने की कोशिश की। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर पकड़ लिया। पकड़े जाने पर वह भिड़ गया और हाथापाई करने लगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: पत्नी-बच्चे के साथ नॉनवेज उड़ा रहा था हिस्ट्रीशीटर; सादे कपड़ों में आ धमकी पुलिस, फिर चला हाईवोल्टेज ड्रामा
2 Apr 2026, 11:36:43 AM IST
ट्रेन की चपेट में आए जीआरपी सिपाही की हालत स्थिर, एसपी ने दिए जांच के आदेश
गोण्डा में रेलवे स्टेशन पर बीते मंगलवार देर रात आरोपी का पीछा करते समय ट्रेन की चपेट में आए जीआरपी का जवान की हालत स्थिर बनी हुई है। लखनऊ मेडिकल कॉलेज में भर्ती सिपाही का इलाज चल रहा है। अभी उसे दूसरे पैर की सर्जरी नहीं हुई है। दूसरी ओर इस मामले में एसपी जीआरपी गोरखपुर विद्या निवास मिश्रा ने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने बताया कि भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो इसके लिए सभी कर्मियों की भूमिका की जांच कराई जा रही है। अगर जांच में कोई भी दोषी मिला तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।
2 Apr 2026, 11:36:17 AM IST
साध्वी पर टिप्पणी कर फंसे बरेली के चीफ प्रॉक्टर, छात्रों का कॉलेज में बवाल, बर्खास्तगी पर अड़े
बरेली कॉलेज के चीफ प्रॉक्टर प्रो. आलोक खरे की एक कथित अपमानजनक सोशल मीडिया पोस्ट को लेकर एबीवीपी (ABVP) कार्यकर्ताओं ने कॉलेज परिसर में जमकर बवाल किया। कार्यकर्ताओं ने उन पर महिला साध्वी के अपमान का आरोप लगाते हुए उनके कार्यालय पर ताला जड़ दिया और बर्खास्तगी की मांग पर अड़ गए।
पूरी खबर यहां पढ़ें: साध्वी पर टिप्पणी कर फंसे बरेली के चीफ प्रॉक्टर, छात्रों का कॉलेज में बवाल, बर्खास्तगी पर अड़े
2 Apr 2026, 11:26:48 AM IST
एलपीजी टैंकर लीक; लखनऊ से बाराबंकी तक जाम ही जाम, अयोध्या-गोरखपुर रूट पर हालत खराब
लखनऊ-अयोध्या हाईवे पर नेपाल जा रहे एलपीजी टैंकर में रिसाव होने से बाराबंकी और लखनऊ के बीच यातायात ठप हो गया है। 18 घंटे से हाईवे बंद है। रात भर सैकड़ों गाड़ियां जाम में फंसी रहीं। तकनीकी टीमों के विफल होने के बाद अब शाहजहांपुर से विशेष टीम बुलाई गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एलपीजी टैंकर लीक; लखनऊ से बाराबंकी तक जाम ही जाम, अयोध्या-गोरखपुर रूट पर हालत खराब
2 Apr 2026, 11:26:02 AM IST
आग की लपटों में लाखों का सामान जलकर राख
बलरामपुर में आग लगने की घटना में लाखों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।नगर पंचायत गैसड़ी के वार्ड नंबर 9 लठावर में राजेंद्र चौहान के फूस के मकान में गुरुवार की सुबह करीब 5 बजे आग लग गई, जिसमें मोटरसाइकिल, नगद ₹30000, राशन, घरेलू उपकरण और अन्य सामान जलकर राख हो गया। राजेंद्र चौहान खुद भी झुलस गए, जो आग बुझाने के चक्कर में थे।
फायर ब्रिगेड की गाड़ी आने पर आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक सब कुछ जलकर राख हो चुका था। पीड़ित परिवार राजेंद्र चौहान ने बताया कि आग लगने का कारण अज्ञात है। हल्का लेखपाल इमरान ने मौके पर पहुंचकर छति का आकलन किया और शीघ्र सहायता दिलाने की बात कही।
2 Apr 2026, 11:25:07 AM IST
बाहर लगी सीढ़ी से घर में घुसा गांव का युवक, छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या
यूपी के गोरखपुर में गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार में बुधवार की शाम सात बजे घर की छत पर टहल रही महिला की चाकू से गला रेतकर हत्या कर दी गई। पड़ोसी ने छत से वारदात देखकर शोर मचाया, तब घरवाले उसे लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां पर डॉक्टरों ने जांच कर मृत घोषित कर दिया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बाहर लगी सीढ़ी से घर में घुसा गांव का युवक, छत पर टहल रही महिला की गला रेतकर हत्या
2 Apr 2026, 11:17:10 AM IST
शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान
गोरखपुर-नौतनवा रेलखंड पर नईकोट रेलवे स्टेशन के समीप करीब दो सौ मीटर दूर महुआरी गांव के पास बुधवार को इंटरसिटी एक्सप्रेस के सामने एक जोड़े ने कूदकर जान दे दी। दोनों नाबालिग थे। उनका परिवार शादी के लिए नहीं माना तो दोनों ने जान दे दी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शादी कराने को नहीं माना परिवार तो ट्रेन के आगे कूदा नाबालिग जोड़ा, हाथ पकड़कर साथ दी जान
2 Apr 2026, 11:16:11 AM IST
साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर पलटी, दो घायल
रायबरेली के लखनऊ- प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के निकट प्रयागराज से लखनऊ जा रही कार गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे के आसपास एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराकर हाईवे मार्ग पर पलट गई। इस हादसे में दो लोगों को चोटे आई है। जिनका इलाज निजी अस्पताल में कराया गया ।
कार सवार दो पुरुष और एक बच्चा प्रयागराज से लखनऊ किसी काम से जा रहे थे। जैसे ही वह थाना क्षेत्र के कस्बा निकट उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग पर बगाही मोड़ के पास पहुंचे, तभी एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और टकराकर वह पलटते हुए हाईवे मार्ग के किनारे स्थित नाले के निकट जा रुकी।
2 Apr 2026, 11:15:27 AM IST
शताब्दी समेत कई ट्रेनों का आज से रूट बदला, रेल यात्रियों को डेढ़ महीने तक झेलनी होंगी मुश्किलें
कानपुर सेंट्रल रेलवे ब्रिज पर इंजीनियरिंग कार्य के चलते 2 अप्रैल से 13 मई तक रेल यातायात प्रभावित रहेगा। शताब्दी एक्सप्रेस समेत 27 ट्रेनों का रूट बदला गया है और 16 ट्रेनें लखनऊ नहीं आएंगी। इससे दैनिक यात्रियों की सबसे ज्यादा मुश्किलें बढ़ गई हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शताब्दी समेत कई ट्रेनों का आज से रूट बदला, रेल यात्रियों को डेढ़ महीने तक झेलनी होंगी मुश्किलें
2 Apr 2026, 10:14:58 AM IST
गोरखपुर में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण जल्द, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विकास परियोजनाओं से जुड़े निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश के साथ ही गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इसमें लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोरखपुर में मल्टीलेवल पार्किंग सह कॉमर्शियल कॉम्प्लेक्स का लोकार्पण जल्द, सीएम योगी ने अफसरों को दिए निर्देश
2 Apr 2026, 10:14:13 AM IST
विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला
बलरामपुर थाना ललिया क्षेत्र के रसईपुरवा गांव में गुरुवार सुबह एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जाता है कि लक्ष्मी देवी उम्र लगभग 20 वर्ष पत्नी दीपक वर्मा बुधवार की रात भोजन करने के बाद अपने कमरे में सोने चली गई थी। गुरुवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को संदेह हुआ। ससुर अमृतलाल ने दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि लक्ष्मी देवी का शव छत के कुंडे से दुपट्टे के सहारे लटका हुआ था। पति दीपक वर्मा रोजी-रोटी के सिलसिले में बाहर है।
2 Apr 2026, 10:13:41 AM IST
एलपीजी की मार; केजीएमयू कैंटीन में चाय-समोसा के बाद थाली भी महंगी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी
लखनऊ के केजीएमयू (KGMU) अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों, तीमारदारों और मेडिकल छात्रों पर महंगाई की दोहरी मार पड़ी है। एक तरफ दवाएं महंगी हो गई हैं तो दूसरी तरफ कमर्शियल गैस सिलेंडर की किल्लत और बढ़ती कीमतों के कारण कैंटीन संचालकों ने खाद्य पदार्थों के दामों में 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी कर दी है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एलपीजी की मार; केजीएमयू कैंटीन में चाय-समोसा के बाद थाली भी महंगी, 25 प्रतिशत बढ़ोतरी
2 Apr 2026, 10:04:09 AM IST
UP Weather: आज रात से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले का अलर्ट
यूपी में एक बार फिर मौसम बदलने की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने तीन से पांच अप्रैल तक आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले गिरने का अलर्ट दिया है। बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार को आसमान साफ रहेगा। इसके बाद देर रात से बदलाव की शुरुआत हो सकती है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: आज रात से बदलेगा मौसम, आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओले का अलर्ट
2 Apr 2026, 10:03:33 AM IST
दुकान में घुसकर नगदी चोरी करते धरा गया अधेड़
बहराइच शहर के छावनी - गल्ला मंडी रोड स्थित रेलवे क्रासिंग ओवरब्रिज के नीचे स्थित एक किराना दुकान में घुस नगदी पार कर रहे चोर को कारोबारी ने धर दबोचा । शोर पर आसपास के तमाम नागरिक आ गए। आए दिन चोरियों की वारदातों से नाराज नागरिकों ने पकड़े गए चोर की धुनाई कर दी। कारोबारी की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे कब्जे में ले कर थाने ले गई है। पीड़ित कारोबारी ने थाने में तहरीर दी है। एक वर्ष पूर्व इसी दुकान के बाहर खड़े ई रिक्शा की बैट्री चोरी करते चोर धरा गया था।
2 Apr 2026, 10:02:50 AM IST
कफ सिरप तस्करों पर शिकंजा, शुभम के काले धन का ‘इंतजाम’ करने वाले छह और गिरफ्तार
वाराणसी की कोतवाली पुलिस ने कफ सिरप तस्करी के सरगना शुभम जायसवाल के काले धन को खपाने वाले हवाला नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए छह और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी राजस्थान, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों के निवासी हैं, जो बर्तन कारोबारी वैभव जायसवाल के इशारे पर काम करते थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कफ सिरप तस्करों पर शिकंजा, शुभम के काले धन का ‘इंतजाम’ करने वाले छह और गिरफ्तार
2 Apr 2026, 10:00:15 AM IST
कौन है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मोंटी? कई जिलों में दहशत, एक्सपोर्टर से मांगे थे 5 करोड़
मुरादाबाद पुलिस और एसटीएफ के साथ एनकाउंटर में मारा गया शार्प शूटर आशु चड्ढा उर्फ मोंटी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। उसके खिलाफ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों में हत्या, लूट और रंगदारी के 36 मामले दर्ज थे।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कौन है पुलिस एनकाउंटर में मारा गया मोंटी? कई जिलों में दहशत, एक्सपोर्टर से मांगे थे 5 करोड़
2 Apr 2026, 10:00:15 AM IST
नेहा सिंह राठौर पहुंचीं लखनऊ कोतवाली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भरे 50-50 हजार के दो बेल बॉड
लोक गायिका नेहा सिंह राठौर पहलगाम आतंकी हमले के बाद गाए गए गीत के मामले में दर्ज केस में लखनऊ के हजरतगंज कोतवाली में हाजिर हुईं। सुप्रीम कोर्ट के आदेश के अनुसार उन्होंने 50-50 हजार के दो बेल बॉन्ड भरे हैं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नेहा सिंह राठौर पहुंचीं लखनऊ कोतवाली, सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर भरे 50-50 हजार के दो बेल बॉड