UP Top News Today 19 March 2026: वासंतिक नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन अयोध्या राम मंदिर में हुआ। यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे शामिल हुईं। इसके बाद वह शाम को विशेष विमान से वह मथुरा के लिए रवाना हो गईं।
पढ़ें यूपी की टॉप न्यूज
19 Mar 2026, 11:23:49 PM IST
इस्कॉन ने भेंट किये ग्रंथ
मंदिर प्रशासन द्वारा राष्ट्रपति को प्रभुपाद महाराज द्वारा लिखित आध्यात्मिक ग्रंथ भेंट स्वरूप प्रदान किए गए। राष्ट्रपति ने इन ग्रंथों को श्रद्धापूर्वक स्वीकार किया और आध्यात्मिक साहित्य के महत्व की सराहना की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का यह दौरा पूरी तरह आध्यात्मिकता से ओतप्रोत भरा रहा। उनके चेहरे पर शांति और संतोष की झलक स्पष्ट दिखाई दी।
19 Mar 2026, 11:23:26 PM IST
प्रेम मंदिर में किया मंत्रोच्चारण से स्वागत
वृंदावन की आध्यात्मिक यात्रा पर आईं द्रौपदी मुर्मु ने अपने दूसरे पड़ाव में गुरुवार को प्रेम मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। तेज बारिश के बावजूद उनका यह कार्यक्रम पूरी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न हुआ। राष्ट्रपति द्वारा भोग घर प्रवेश द्वार से प्रेम मंदिर में प्रवेश किया गया। उन्होंने प्रेम मंदिर में आयोजित लेज़र शो का अवलोकन भी किया। प्रेम मंदिर पहुंचने पर वैदिक मंत्रोच्चारण के मध्य मंदिर के पुजारियों ने राष्ट्रपति को गर्भगृह के समक्ष श्री राधा-कृष्ण जी के युगल विग्रह के विशेष दर्शन कराए।
19 Mar 2026, 11:22:32 PM IST
शुक्रवार
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु शुक्रवार की सुबह प्रेमानंद महाराज से मुलाकात करेंगी। आधा घंटे मुलाकात के बाद वे बाबा नीब करौरी आश्रम और उड़िया बाबा आश्रम जाएंगी। इसके बाद रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम में वे ऑन्कोलॉजी ब्लॉक का उद्घाटन कर संबोधन देंगी। शाम को वात्सल्य ग्राम स्थित सम्विद गुरुकुलम गर्ल्स सैनिक स्कूल का भ्रमण कर बेटियों से मुलाकात करेंगी। शनिवार की सुबह गोल्फ कार्ट से गोवर्धन की परिक्रमा कर वे दिल्ली वापस प्रस्थान कर जाएंगी।
19 Mar 2026, 07:21:17 PM IST
स्कॉन मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगी राष्ट्रपति
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अयोध्या के बाद वह मथुरा पहुंच गई हैं। आर्मी हेलीपैड पर राष्ट्रपति का हेलीकॉप्टर लैंड हुआ। तीन दिवसीय दौरे मथुरा पहुंची राष्ट्रपति मुर्मू कुछ देर बाद स्कान मंदिर में पूजन अर्चन करेंगी। 20 मार्च को वह संत प्रेमानंद महाराज के दर्शन करेंगी। इससे पहले वह 11 बजे नीम करोरी आश्रम में दर्शन-पूजन करने जाएंगी।
19 Mar 2026, 03:49:50 PM IST
श्रीराम के आशीर्वाद से 2047 तक पूरे कर लेंगे लक्ष्य- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू
अयोध्या दौरे के दौरान राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रामलला के दर्शन किए। और श्रीराम यंत्र स्थापना पूजना में शामिल हुईं। इस दौरान उन्होने कहा कि हम सभी एक समावेशी समाज और विकसित राष्ट्र की ओर बढ़ रहे हैं। प्रभु श्री राम के आशीर्वाद से 2047 या उससे पहले हम अपने लक्ष्यों को प्राप्त कर लेंगे। विकसित राष्ट्रों की परिकल्पना रामराज्य के वर्णन में प्राप्त होती है। राम राज्य का आदर्श आर्थिक समृद्धि और सामाजिक समरसता के उच्चतम मानकों को प्राप्त करना है।
19 Mar 2026, 02:15:08 PM IST
आतंकी गतिविधियों से जुड़े हारिस अली से मिलने आए थे 3 युवक, कई छात्रों को कर चुका था प्रभावित
आतंकी गतिविधियों से जुड़े मामले में यूपी के मुरादाबाद से गिरफ्तार बीडीएस छात्र हारिस अली को लेकर जांच में लगातार नए तथ्य सामने आ रहे हैं। बताया गया कि गिरफ्तारी से करीब एक सप्ताह पहले तीन युवक उससे मिलने कॉलेज पहुंचे थे और काफी देर तक उसके साथ बातचीत की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: आतंकी गतिविधियों से जुड़े हारिस अली से मिलने आए थे 3 युवक, कई छात्रों को कर चुका था प्रभावित
19 Mar 2026, 01:58:08 PM IST
यूपी पुलिस भर्ती के बाद अब क्लास 7 की परीक्षा में 'पंडित' पर सवाल, आगरा डायट से मांगा गया जवाब
यूपी पुलिस भर्ती के बाद अब क्लास 7 की परीक्षा में 'पंडित' पर सवाल पूछ जाने से मामला गरम है। आगरा में परिषदीय उच्च प्राथमिक स्कूलों में कक्षा सात में संस्कृत विषय की परीक्षा में सवाल पूछा गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी पुलिस भर्ती के बाद अब क्लास 7 की परीक्षा में 'पंडित' पर सवाल, आगरा डायट से मांगा गया जवाब
19 Mar 2026, 01:57:31 PM IST
बिहार में SDO है लड़का, फर्जी फोटो-कागज भी भेजा; शादी का सपना दिखाकर ठग लिए लाखों रुपये
अधिकारी दूल्हे की चाह में जमा पूंजी संग बेटियों का जीवन भी बर्बाद, जानिए कैसे हो रही ठगी -फर्जी फोटो के ज़रिए दिलाते हैं अधिकारी होने का भरोसा, दूर बताते हैं तैनाती -एसडीएम दामाद की चाहत में एक परिवार संग लाखों की ठगी, छह माह में तीन मामले
पूरी खबर यहां पढ़ें: बिहार में SDO है लड़का, फर्जी फोटो-कागज भी भेजा; शादी का सपना दिखाकर ठग लिए लाखों रुपये
19 Mar 2026, 01:33:11 PM IST
धुरंधर-2 के 'आतिफ' का अतीक अहमद से क्या है कनेक्शन? फेक करेंसी से अंडरवर्ल्ड तक
फिल्म धुरंधर 2 की रिलीज के बाद एक बार फिर माफिया अतीक अहमद चर्चा में आ गया है। मूवी में ‘आतिफ अहमद’ को अतीक से प्रेरित दिखाया गया है, जिसमें उसके अपराध, राजनीति में दबदबा और जेल से नेटवर्क चलाने की कहानी पेश की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: धुरंधर-2 के 'आतिफ' का अतीक अहमद से क्या है कनेक्शन? फेक करेंसी से अंडरवर्ल्ड तक
19 Mar 2026, 01:17:47 PM IST
धुरंधर 2 फिल्म से अतीक अहमद फिर चर्चा में, पुलिस हिरासत में हुई थी माफिया नेता की हत्या
धुरंधर 2 फिल्म से पुलिस हिरासत में मारे गए माफिया अतीक अहमद फिर चर्चा में हें। दर्शकों को ऐसा लग रहा है कि इस फिल्म में माफिया अतीक अहमद की जिंदगी से जुड़े पहलुओं को दर्शाया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: धुरंधर 2 फिल्म से अतीक अहमद फिर चर्चा में, पुलिस हिरासत में हुई थी माफिया नेता की हत्या
19 Mar 2026, 01:07:55 PM IST
कई बार बर्तन धोने को कहा लेकिन पति ने किया अनसुना, पत्नी ने बुलाई पुलिस और फिर...
यूपी के बस्ती में सोनहा थाना क्षेत्र स्थित एक गांव में बुधवार की देर शाम एक अजब मामला सामने आया। पति ने बर्तन धुलने से इनकार किया तो पत्नी ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को बुला लिया। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों को समझा-बुझाकर शांत कराया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कई बार बर्तन धोने को कहा लेकिन पति ने किया अनसुना, पत्नी ने बुलाई पुलिस और फिर...
19 Mar 2026, 01:02:45 PM IST
शौचालय के ऊपर बिना कपड़ों के मिला युवक का शव, हाथ में था कंडोम का पैकेट
यूपी के गोरखपुर में युवकी का शव मिलने से हड़कंप मच गया। पुलिस को घटना की जानकारी दी गई तब तक इलाके में लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवक की हालत के कारण अलग-अलग तरह की चर्चाएं भी फैलीं।
पूरी खबर यहां पढ़ें: शौचालय के ऊपर बिना कपड़ों के मिला युवक का शव, हाथ में था कंडोम का पैकेट
19 Mar 2026, 12:35:33 PM IST
श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, राम लला के दर्शन किए
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू नवरात्रि के पहले दिन अयोध्या पहुंचीं और राम मंदिर में पूजा-अर्चना की। उन्होंने दूसरे तल पर श्रीराम यंत्र पूजन में हिस्सा लिया। और राम लला के दर्शन किए। करीब 5 घंटे प्रवास के बाद वह मथुरा के लिए रवाना होंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: श्रीराम यंत्र स्थापना पूजन में शामिल हुईं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्म, राम लला के दर्शन किए
19 Mar 2026, 12:27:43 PM IST
लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान
यूपी की राजधानी लखनऊ में 34 सड़कें नए सिरे से बनने जा रही है। अगले सप्ताह से पीडल्यूडी इन सड़कों पर काम शुरू करवाएगा। सड़कों के बन जाने से यात्रियों का सफर आसान होगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ की ये 34 सड़कें बनेंगी, यात्रियों की दूर होंगी दिक्कतें, सफर होगा और आसान
19 Mar 2026, 12:00:38 PM IST
नौवीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकतें, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तार
बरेली के फरीदपुर में कक्षा नौ की छात्रा से अश्लील हरकत करने और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करने वाले ट्यूशन टीचर नीलेश गुर्जर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पूर्व में भी छेड़छाड़ के आरोप में स्कूल से निकाला जा चुका है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: नौवीं की छात्रा से ट्यूशन टीचर ने की अश्लील हरकतें, वीडियो बनाकर ब्लैकमेलिंग, गिरफ्तार
19 Mar 2026, 11:45:05 AM IST
प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल, ऐसे पकड़ा गया सनकी प्रेमी
कानपुर में प्रेमिका से धोखा मिलने पर युवक ने कानपुर सेंट्रल स्टेशन को बम से उड़ाने की फर्जी धमकी दी। आईएमईआई ट्रेस कर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा, जिसने प्रेमिका और उसके रिश्तेदार को फंसाने की साजिश कबूली।
पूरी खबर यहां पढ़ें: प्रेमिका से लेना था बदला... तो कानपुर स्टेशन को बम से उड़ाने की कॉल, ऐसे पकड़ा गया सनकी प्रेमी
19 Mar 2026, 11:32:35 AM IST
भ्रष्टाचार में कड़ा ऐक्शन, शिक्षा विभाग के डीसी को भेजा जेल, सीएमओ का ऑपरेटर गिरफ्तार
गोंडा में 15 करोड़ के डेस्क-बेंच टेंडर में घूसखोरी में बेसिक शिक्षा विभाग के डीसी (निर्माण) विद्याभूषण मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। उधर सोनभद्र में सीएमओ कार्यालय में संविदा पर तैनात डाटा एंट्री ऑपरेटर को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते गिरफ्तार किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: भ्रष्टाचार में कड़ा ऐक्शन, शिक्षा विभाग के डीसी को भेजा जेल, सीएमओ का ऑपरेटर गिरफ्तार
19 Mar 2026, 11:16:06 AM IST
गोकशी में वांछित एक लाख का इनामी शहजाद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो सिपाही भी घायल
सहारनपुर में एक लाख का इनामी बदमाश शहजाद पुलिस मुठभेड़ में मारा गया। 44 मामलों में वांछित शहजाद ने पुलिस पर फायरिंग की, जवाबी कार्रवाई में ढेर हुआ। दो सिपाही घायल हुए, जबकि उसका साथी फरार है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: गोकशी में वांछित एक लाख का इनामी शहजाद पुलिस एनकाउंटर में ढेर, दो सिपाही भी घायल
19 Mar 2026, 11:05:25 AM IST
कुर्सी आज चली जाए लेकिन..., सीएम योगी ने बताया, कैसे नोएडा के अपशकुन को उखाड़ फेंका
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर विपक्ष के 'नोएडा अंधविश्वास' पर करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री कुर्सी जाने के डर से नोएडा नहीं जाते थे, लेकिन हमने उस अपशकुन को उखाड़ फेंका, जिससे आज यूपी मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग का हब बना है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: कुर्सी आज चली जाए लेकिन..., सीएम योगी ने बताया, कैसे नोएडा के अपशकुन को उखाड़ फेंका
19 Mar 2026, 10:57:21 AM IST
यूपी चुनाव के लिए भाजपा बिछाने लगी बिसात, साध्वी निरंजन ज्योति के जरिए क्या संकेत और संदेश
उत्तर प्रदेश में मिशन-2027 की तैयारी में जुटी भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति को राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग (NCBC) का अध्यक्ष बनाकर बड़ा दांव चला है। इस नियुक्ति के जरिए कई संदेश और संकेत देने की कोशिश की गई है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: यूपी चुनाव के लिए भाजपा बिछाने लगी बिसात, साध्वी निरंजन ज्योति के जरिए क्या संकेत और संदेश
19 Mar 2026, 10:56:43 AM IST
दिल्ली को फिर दहलाने की थी साजिश? पाक आतंकी शहजाद के संपर्क में थे यूपी से गिरफ्तार मामा-भांजा
उत्तर प्रदेश के मेरठ और हापुड़ से पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने मामा-भांजे अजीम राणा और आजाद अली को गिरफ्तार कर एक बड़ी आतंकी साजिश का पर्दाफाश किया है। आरोपी पिछले छह महीनों से पाकिस्तान के आतंकी शहजाद भट्टी के संपर्क में थे, जो ISI के लिए काम करता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: दिल्ली को फिर दहलाने की थी साजिश? पाक आतंकी शहजाद के संपर्क में थे यूपी से गिरफ्तार मामा-भांजा
19 Mar 2026, 10:56:07 AM IST
बदायूं डबल मर्डर: अब नहीं चलेगा बुलडोजर, आरोपी की 26 दुकानों को लेकर प्रशासन की नई तैयारी
बदायूं में एचपीसीएल के दो अधिकारियों की हत्या के आरोपी की 26 दुकानों को प्रशासन ने सील कर दिया है। इन दुकानों को बुलडोजर से तोड़ने के बजाय नया प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बदायूं डबल मर्डर: अब नहीं चलेगा बुलडोजर, आरोपी की 26 दुकानों को लेकर प्रशासन की नई तैयारी
19 Mar 2026, 10:55:26 AM IST
निजी जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं, संभल में नमाज पर हाईकोर्ट ने साफ की स्थिति
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल में नमाजियों की संख्या सीमित करने के मामले में स्पष्ट किया है कि निजी स्थानों पर धार्मिक कार्यक्रमों या प्रार्थनाओं पर कोई रोक नहीं लगाई जा सकती। जस्टिस अतुल श्रीधरन और जस्टिस सिद्धार्थ नंदन की बेंच ने कहा कि हर नागरिक को पूजा के लिए एकत्र होने का अधिकार देता है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: निजी जगहों पर धार्मिक कार्यक्रमों पर कोई रोक नहीं, संभल में नमाज पर हाईकोर्ट ने साफ की स्थिति
19 Mar 2026, 10:54:25 AM IST
बाराबंकी से बहराइच फोरलेन एनएच को कैबिनेट की मंजूरी, नेपाल तक आसान होगी कनेक्टिविटी
केंद्र सरकार ने 6,969 करोड़ रुपये की लागत से बाराबंकी-बहराइच फोरलेन (NH-927) के निर्माण को मंजूरी दी है। 101.51 किमी लंबे इस प्रोजेक्ट से नेपाल तक कनेक्टिविटी आसान होगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: बाराबंकी से बहराइच फोरलेन एनएच को कैबिनेट की मंजूरी, नेपाल तक आसान होगी कनेक्टिविटी
19 Mar 2026, 10:53:44 AM IST
सोनिया-राहुल के करीबी सांसद किशोरी लाल पर केस में लापरवाही, कोर्ट का डीएम को ऐक्शन का निर्देश
रायबरेली की एक अदालत ने अमेठी सांसद किशोरी लाल शर्मा और अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के खिलाफ 2012 के एक पुराने मामले में पुलिस की घोर लापरवाही पर कड़ा रुख अपनाया है। डीएम को पुलिसकर्मियों पर एक्शन और पूरी रिपोर्ट देने का आदेश दिया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: सोनिया-राहुल के करीबी सांसद किशोरी लाल पर केस में लापरवाही, कोर्ट का डीएम को ऐक्शन का निर्देश
19 Mar 2026, 10:53:05 AM IST
एनकाउंटर के डर से पुलिस को गच्चा देकर जेल गया हिस्ट्रीशीटर मोनू, पुराने केस में जमानत तुड़वाई
आगरा के राज चौहान हत्याकांड में नाम आने के बाद हिस्ट्रीशीटर मोनू यादव ने एनकाउंटर के डर से पुराने केस में जमानत कटवाकर जेल जाना बेहतर समझा। पुलिस साक्ष्य जुटा रही थी, तभी वह चुपचाप जेल पहुंच गया।
पूरी खबर यहां पढ़ें: एनकाउंटर के डर से पुलिस को गच्चा देकर जेल गया हिस्ट्रीशीटर मोनू, पुराने केस में जमानत तुड़वाई
19 Mar 2026, 10:52:26 AM IST
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ब्रज के दौरे पर, स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े जाने की जांच शुरू
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु तीन दिवसीय दौरे पर गुरुवार को मथुरा आ रही हैं। वे ब्रज में 42 घंटे के प्रवास पर रहेंगी। इस दौरान वह मंदिरों के दर्शन करेंगी और संतों के आश्रमों में जाएंगीं तथा यात्रा के अंतिम दिन गोवर्धन में गोल्फ कार्ट से परिक्रमा करेंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज से तीन दिन ब्रज के दौरे पर, स्वागत में लगे होर्डिंग फाड़े जाने की जांच शुरू
19 Mar 2026, 10:51:47 AM IST
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
वासंतिक नवरात्र के साथ गुरुवार से शुरू होने वाले हिंदी नववर्ष के प्रथम दिन भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का आगमन अयोध्या राम मंदिर में हो रहा है। वह यहां श्रीराम नाम मंदिर व श्रीराम यंत्र स्थापना के पूजन मे हिस्सा लेंगी। राष्ट्रपति मुर्मु का राम मंदिर में आगमन पूर्वाह्न 11 बजे नियत है।
अयोध्या राम मंदिर में दर्शन पूजन के लिए आज आएंगी राष्ट्रपति, इन रास्तों पर ट्रैफिक डायवर्ट
19 Mar 2026, 10:51:03 AM IST
लखनऊ-विंध्याचल के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन, ईद पर राजधानी से छोटे शहरों के लिए कल से बसें
नवरात्र पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए राजधानी लखनऊ से मिर्जापुर के विंध्याचल के बीच स्पेशल ट्रेन शुरू की गई है। इसके साथ ही दिल्ली, बिहार और वाराणसी के लिए भी विशेष ट्रेनें चल रही हैं। वहीं, रोडवेज प्रशासन कल से ईद के लिए लखनऊ से सात छोटे शहरों के बीच अतिरिक्त बसें और ई-सिटी बसें चलाएगा।
पूरी खबर यहां पढ़ें: लखनऊ-विंध्याचल के बीच आज से नवरात्र स्पेशल ट्रेन, ईद पर राजधानी से छोटे शहरों के लिए कल से बसें
19 Mar 2026, 10:50:21 AM IST
अयोध्या राम मंदिर में आज से रागोत्सव शुरू, एक घंटा ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन
अयोध्या राम मंदिर में वर्ष प्रतिपदा से बालीवुड संगीतकार रामलला के समक्ष रागोत्सव के अन्तर्गत अपनी साधना का समर्पण करेंगे। हालांकि अधिकांश संगीतकार इन दिनों विदेशों में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने गये।
पूरी खबर यहां पढ़ें: अयोध्या राम मंदिर में आज से रागोत्सव शुरू, एक घंटा ज्यादा होंगे रामलला के दर्शन
19 Mar 2026, 10:49:15 AM IST
राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा; सभी पास स्थगित, आम श्रद्धालुओं को रामानंदाचार्य द्वार से मिलता रहेगा प्रवेश
भारतीय गणतंत्र की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज अयोध्या के ऐतिहासिक दौरे पर हैं, जहाँ वह राम मंदिर के दूसरे तल पर 'श्रीराम यंत्र' और स्वर्णांकित 'श्रीराम नाम' रजत पट्टिका की स्थापना के अनुष्ठान में शामिल होंगी। राष्ट्रपति लगभग चार घंटे मंदिर परिसर में गुजारेंगी।
पूरी खबर यहां पढ़ें: राष्ट्रपति मुर्मू का अयोध्या दौरा; सभी पास स्थगित, आम श्रद्धालुओं को रामानंदाचार्य द्वार से मिलता रहेगा प्रवेश
19 Mar 2026, 10:48:16 AM IST
UP Weather: आंधी-बारिश से बदले मौसम में गिरा तापमान, 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
पश्चिमी यूपी में गुरुवार और पूर्वी यूपी में शुक्रवार-शनिवार को बारिश के साथ ही ओलावृष्टि की संभावना है। 19 मार्च को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में बारिश का ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है।
पूरी खबर यहां पढ़ें: UP Weather: आंधी-बारिश से बदले मौसम में गिरा तापमान, 19 मार्च के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
यूपी की अन्य खबरें और अपडेट्स जानने के लिए बने रहिए ‘लाइव हिन्दुस्तान’ के साथ।