Pawan Kumar Sharma| लाइव हिन्दुस्तान,लखनऊ |
Mon, 11 May 2026 11:06 PM हमें फॉलो करें![]()
![]()
UP Top News Today: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के पीए चंद्रनाथ रथ के एक हत्यारोपी को बंगाल पुलिस ने दबोच लिया है। रविवार की देर रात इस हाई प्रोफाइल मर्डर केस के हत्या में शामिल एक युवक को पश्चिम बंगाल पुलिस ने अयोध्या पुलिस की मदद से पकड़ लिया। एडीजी जोन प्रवीण कुमार ने बताया कि बलिया निवासी युवक राम सिंह को अयोध्या पुलिस की मदद से रविवार देर रात पश्चिम बंगाल पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। अखिलेश यादव ने कहा, भाजपाइयों ने चुनाव के दौरान चार्टर विमानों से हजारों हवाई यात्राएं कीं, क्या वे विमान पानी से उड़ रहे थे? क्या भाजपाई होटलों में नहीं ठहर रहे थे? भाजपाइयों ने चुनाव के दौरान वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिये प्रचार क्यों नहीं किया? सारी पाबंदियां जनता के लिए ही क्यों हैं?
11 May 2026, 11:06:38 PM IST
चंद्रशेखर आजाद समेत आठ के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी
सहारनपुर के गांव रामनगर में मई 2017 में हुई हिंसा के मामले में एमपीएमएलए कोर्ट की विशेष न्यायाधीश मिनल चावला ने नगीना सांसद सहित आठ आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किए हैं। आरोपी काफी समय से अदालत में पेश नहीं हो रहे थे। अदालत ने सुनवाई के लिए 20 मई की तारीख दी है। विशेष लोक अभियोजक गुलाब सिंह ने बताया कि देहात कोतवाली क्षेत्र के रामनगर में नौ मई 2017 में हिंसा हुई थी। इसमें कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और कई वाहनों में आग लगा दी गई थी।
11 May 2026, 08:49:46 PM IST
अखिलेश ने भाजपा पर निशाना साधा, कहा-चुनाव खत्म होते ही 'संकट' याद आ गया
समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच लोगों से खर्च में कटौती करने की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अपील पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए सोमवार को कहा कि चुनाव खत्म होते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को संकट याद आ गया, लेकिन देश के लिए संकट सिर्फ एक है और उसका नाम है भाजपा। अखिलेश ने कहा, इतनी सारी पाबंदियां लगानी पड़े, तो पांच ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर की जुमले वाली अर्थव्यवस्था" कैसे बनेगी? लगता है भाजपा सरकार के हाथ से लगाम पूरी तरह से छूट गई है। अमेरिकी डॉलर आसमान छू रहा है और भारतीय रुपया पातालोन्मुखी हो गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने पश्चिम एशिया संकट के बीच अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के उद्देश्य से रविवार को लोगों से ईंधन का सोच-समझकर इस्तेमाल करने, सोने की खरीद टालने और विदेश यात्राएं कम करने की अपील की थी।
11 May 2026, 05:47:31 PM IST
बुंदेली गायिका लवली का कातिल निकला भतीजा; पैसे मांगने पर मर्डर किया
बुंदेली लोकगायिका लवली हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि लगातार पैसे की मांग से तंग आकर चाची का कत्ल किया था। फिर पहचान छिपाने के लिए जला दिया था। वहीं बियर के कैन, सिगरेट की मिली डिब्बी सहित अन्य अभी परदा उठना बाकी है।
पूरी खबर पढ़ें
11 May 2026, 05:32:00 PM IST
'विदेशी आक्रांता' भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने के प्रयास में नाकाम रहे : योगी
यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि 'विदेशी आक्रांता' भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने के प्रयास में नाकाम रहे, क्योंकि सनातन भारत की चेतना में बसता है और इसे मिटाया नहीं जा सकता। योगी ने 'सोमनाथ स्वाभिमान पर्व' के तहत वाराणसी में आयोजित 'सोमनाथ संकल्प महोत्सव' को संबोधित करते हुए कहा कि विदेशी आक्रांताओं ने सनातन को खत्म करने की कोशिश की, लेकिन वे भारत की आत्मा को तोड़ नहीं सके। उन्होंने कहा, मोहम्मद गोरी से लेकर मुगलों तक कई विदेशी आक्रांताओं ने हमारी आध्यात्मिक और सांस्कृतिक पहचान को नष्ट करने की कोशिश की।
11 May 2026, 05:31:11 PM IST
बरेलवी मौलाना ने अखिलेश पर दागे सवाल, जानें क्या कहा
अगले साल होने वाले यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश में सरगर्मियां तेज हो गई हैं। राजनीतिक दलों ने भी माहौल बनाना शुरू कर दिया है। अखिलेश यादव यूपी सरकार पर लगातार हमला बोल रहे हैं तो वहीं भाजपा नेताओं ने भी सपा प्रमुख को घेर लिया है। बरेलवी मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने भी अखिलेश यादव को निशाने पर लिया। मौलाना ने यूपी के मुसलमानों के नाम खुला पत्र जारी किया। जिसमें मौलाना ने 2027 के विधानसभा चुनाव को बेहद अहम बताया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के उलमा, बुद्धिजीवी, डॉक्टर, प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ताओं को मिलकर भविष्य की राजनीतिक रणनीति पर विचार करना चाहिए। पत्र में उन्होंने अखिलेश यादव और समाजवादी पार्टी के रवैये पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया कि पार्टी मुस्लिम मुद्दों पर खुलकर बोलने से बचती है और सॉफ्ट हिंदुत्व की ओर झुकाव रखती है। उन्होंने
11 May 2026, 05:00:00 PM IST
अखिलेश फैला रहे भ्रम; पीएम मोदी की जनता से बचत की अपील को BJP ने बताया दूरदर्शिता
यूपी बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने समाजवादी पार्टी और उसके नेताओं पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष देशहित के हर मुद्दे पर राजनीति कर रहा है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देशवासियों से ऊर्जा बचत, स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने और संसाधनों के विवेकपूर्ण उपयोग की अपील को विपक्ष गलत तरीके से पेश कर जनता में भ्रम फैलाने की कोशिश कर रहा है।
पूरी खबर पढ़ें
11 May 2026, 04:14:38 PM IST
रिश्तेदारों से लेकर विरोधियों को पिटवाया; भाई के हत्यारे ने पुलिस को खूब छकाया
आगरा के थाना मलपुरा क्षेत्र के गांव बाईंपुर में अनीत यादव उर्फ गणेशी की हत्या में पुलिस ने उसके छोटे भाई मनीष को रविवार को जेल भेज दिया। मनीष बेहद शातिर है। उसने एक-एक करके अपने कई विरोधियों को पुलिस से पिटवा दिया। पुलिस ने पूछा हत्या में कौन शामिल था तो वह विरोधियों को उठवाता चला गया। छानबीन में उनके खिलाफ साक्ष्य नहीं मिले तो पुलिस ने छोड़ दिया। जेल जाते समय भी वह तीन रिश्तेदारों के नाम बताकर गया है।
पूरी खबर पढ़ें
11 May 2026, 03:14:18 PM IST
मथुरा में दिनदहाड़े वकील का अपहरण; घर में बनाया बंधक, फिर पुलिस ने ऐसे छुड़ाया
मथुरा में जमीन विवाद को लेकर पेट्रोल पंप संचालक और सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता का कोसी जाते समय रिवाल्वर के बल पर दिनदहाड़े नामजदों ने अपहरण कर लिया। आरोप है कि करीब 50 लोगों ने अधिवक्ता पर फायर भी किया। आरोप है कि आरोपियों ने अधिवक्ता को अपने घर ले जाकर बंधक बना लिया। सूचना पर अधिवक्ता को छुड़ाने गई पुलिस के लिए गेट भी नहीं खोला। इसपर पुलिस ने मकान का गेट तोड़कर अधिवक्ता को मुक्त कराया। पूर्व चेयरमैन समेत 44 आरोपियों को हिरासत में ले लिया।
पूरी खबर पढ़ें
11 May 2026, 01:56:23 PM IST
सपा ने राम मंदिर जाने से रोक दिया था; मंत्री बनने के बाद अखिलेश पर जमकर बरसे मनोज पांडेय
उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सरकार के रविवार को हुए दूसरे मंत्रिमंडल विस्तार के तहत समाजवादी पार्टी (सपा) से निष्कासित विधायक मनोज पांडेय को भी कैबिनेट मंत्री पद की शपथ दिलायी गयी। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने 'जन भवन' में आयोजित समारोह में पांडेय को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी। वहीं, शपथ ग्रहण के बाद मनोज पांडेय ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला और कहा कि सपा उन्हें बर्दाश्त नहीं कर सकी और उन्हें राम मंदिर जाने से रोका गया था।
11 May 2026, 12:03:34 PM IST
लोहे की रॉड से सिर पर प्रहार कर सेल्समैन की हत्या, एक घायल
यूपी के लखनऊ के मलिहाबाद के ढेड़ेमऊ में सोमवार सुबह रुपयों के विवाद में शराब दुकान के सेल्समैन अजय जायसवाल (35) के सिर पर लोहे की राड से प्रहार कर हत्या कर दी गई। हमले में बचाव में दौड़ा युवक घायल हो गया। वारदात के बाद हमलावर हत्यारोपी फरार हो गया। पुलिस की टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
एसीपी मलिहाबाद सुजीत कुमार दुबे के मुताबिक अजय जायसवाल सय्यद बाड़ा मोहल्ले के रहने वाले थे। वह ढेड़ेमऊ स्थित सरकारी शराब की दुकान पर सेल्समैन था। सोमवार सुबह उसका ननहक्के से विवाद हो गया। विवाद के दौरान दोनों में हाथापाई शुरू हुई। ननहक्के ने लोहे के राड से सिर पर अजय के सिर पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पास खड़ा रज्जन दौड़ा उसने बीच बचाव की कोशिश की तो ननहक्के ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले के बाद आरोपी ननहक्के फरार हो गया। एसीपी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के भेजा गया है। वहीं, रज्जन को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। आरोपी ननहक्के की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।
11 May 2026, 10:12:33 AM IST
पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर होमगार्ड ले रहा था रिश्वत, वीडियो ने खोल दी पोल एसएस
यूपी के गोरखपुर के एक थाने में बैठकर खुलेआम घूस लेते होमगार्ड का वीडियो वायरल होने पर पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया है। पता चला है कि पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर यह पैसा लिया जा रहा था। वायरल वीडियो सामने आने के बाद एसपी नार्थ ने जांच शुरू करा दी है। सीओ कैम्पियरगंज की रिपोर्ट के आधार पर एसएसपी ने पासपोर्ट सत्यापन का काम देखने वाले मुंशी को सस्पेंड कर दिया।
पासपोर्ट सत्यापन के नाम पर होमगार्ड ले रहा था रिश्वत, वीडियो ने खोल दी पोल
11 May 2026, 08:52:50 AM IST
मां को आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया बेटा, युवक को उतारा मौत के घाट
राजधानी लखनऊ के बिजनौर थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह पीजीआई के संविदाकर्मी सूरज कुमार गौतम की हत्या का मामला सुलझ गया है। पुलिस ने खुलासा किया है कि इस हत्याकांड की वजह अवैध संबंध और 'प्रतिशोध' की आग थी। रविवार को पुलिस ने मुख्य आरोपी (महिला का बेटा) और उसके एक सहयोगी (नाबालिग चाचा) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने अपनी मां के साथ मृतक को आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद से ही वह उसकी जान लेने की फिराक में था।
मां को आपत्तिजनक हालत में देख बौखलाया बेटा, युवक को उतारा मौत के घाट
11 May 2026, 08:19:06 AM IST
प्रबंधक के बेटे ने अपने ही स्कूल में की खुदकुशी दी, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार
यूपी के गोरखपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां चौरी चौरा थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर गांव में प्रबंधक के बेटे व शिक्षक ने अपने ही कॉलेज के एक कमरे में खुदकुशी कर ली। रविवार की सुबह जब नहीं उठा तब भाई जागाने पहुंचे, दरवाजा बंद मिला, तोड़कर अंदर गए तो फंदे से लटकती लाश मिली। सूचना पर फॉरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस को उसके मोबाइल स्टेटस पर दो पन्ने का एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें युवक ने खुदकुशी के लिए प्रेमिका और उसके परिवार को जिम्मेदार ठहराया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
प्रबंधक के बेटे ने अपने ही स्कूल में की खुदकुशी दी, प्रेमिका को ठहराया जिम्मेदार
11 May 2026, 08:16:31 AM IST
एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार
जनगणना के लिए भरे जाने वाले फॉर्म में कई सवाल और सही विकल्प अचरज भरे हैं। 34 सवालों में से एक सवाल यह भी है कि आपकी पत्नी कितनी हैं? अगर पत्नी दो होंगी तो ‘डबल फैमिली’ यानी दो दंपति का विकल्प भरना होगा। अगर एक महिला के दो पति हों तो ‘सिंगल फैमिली’ यानी एक दंपति माना जाएगा।
एक घर में दो पति तो सिंगल फैमिली, दो पत्नियां हुईं तो डबल परिवार
11 May 2026, 08:14:32 AM IST
छात्राओं को हिजाब पहनाकर इस्लामिक प्रार्थना कराने में दो शिक्षकों पर केस दर्ज
संभल विकास खंड की ग्राम पंचायत जालब सराय स्थित पीएम श्री विद्यालय में छात्राओं को हिजाब पहनाकर इस्लामिक प्रार्थना कराने का मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर फोटो और वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए बेसिक शिक्षा अधिकारी ने आरोपी तीन शिक्षकों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। साथ ही, बीएसए की तहरीर पर नखासा थाने में दो के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई गई है। डीएम ने प्रकरण की विस्तृत जांच के लिए सीडीओ की अध्यक्षता में कमेटी गठित कर दी है। हालांकि हिन्दुस्तान वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
11 May 2026, 08:10:08 AM IST
कुशीनगर के मदरसे में मेड इन पाकिस्तानी पंखा
यूपी के कुशीनगर जिले के विशुनपुरा थाना क्षेत्र की ग्राम सभा जंगल विशुनपुरा के टोला गोसाई पट्टी स्थित एक मदरसे में पाकिस्तान निर्मित सीलिंग फैन मिला है। पंखे पर ‘मेड इन पाकिस्तान’ और पाकिस्तानी कंपनी का नाम लिखा हुआ है। इसकी तस्वीरें रविवार की सुबह से ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगीं। मामला सामने आते ही स्थानीय पुलिस भी सक्रिय हो गई और गांव पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान वायरल तस्वीर की पुष्टि नहीं करता है।