UP SIR: जल्द बनाएं हेल्प डेस्क, ऑनलाइन गणना प्रपत्र को लेकर भी सीईओ के निर्देश
UP SIR: उत्तर प्रदेश में एसआईआर में मतदाताओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए जिलों में जल्द से जल्द हेल्प डेस्क बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने प्रगति की समीक्षा की ओर निर्देश दिए हैं।

यूपी में मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) में मतदाताओं को किसी भी तरह की कठिनाई न हो इसके लिए जिलों में जल्द से जल्द हेल्प डेस्क बनाए जाने के निर्देश दिए गए हैं। मतदाताओं को ऑनलाइन गणना प्रपत्र भरने के लिए जिलों में जागरूकता अभियान चलाया जाए। यही नहीं बीएलओ मतदाताओं से जो गणना प्रपत्र जमा कर रहे हैं उन्हें वह बीएलओ एप की मदद से डिजिटल भी जमा करें। यह निर्देश सोमवार को मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) नवदीप रिणवा ने प्रगति की समीक्षा की।
वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के डीएम से जुड़े सीईओ ने कहा कि जिन जिलों में गणना प्रपत्र वितरित करने और जमा करने में लापरवाही की जा रही है उनके खिलाफ कार्रवाई होगी। ऐसे में तय समय पर पूरा कार्य खत्म किया जाए। मतदाताओं से हर हाल में चार दिसंबर तक गणना प्रपत्र भरवाकर जमा कराया जाए। यही नहीं एनसीसी व एनएसएस के स्वयंसेवकों की मदद लेकर गणना प्रपत्र भरवाकर जमा किया जाए। वहीं जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जाए उन्हें बीएलओ एप पर दर्ज किया जाए। बैठक में बताया गया कि सभी राजनैतिक दलों ने अपने जिला प्रतिनिधियों की सूचना दे दी है। पार्टियों से जल्द बूथ लेवल एजेंट (बीएलए) तैनात करने का अनुरोध किया गया है। बीएलए पुनरीक्षण कार्य में मदद करेंगे।
जनपदों को निर्देशित किया गया कि अपने बूथ लेवल अधिकारी को यह निर्देश जारी कर दें कि, वे बीएलओ ऐप का एडवांस वर्जन 8.73 प्ले स्टोर से डाउनलोड कर लें तथा जिन मतदाताओं को गणना प्रपत्र वितरित किया जा रहा है, उनको बीएलओ ऐप पर मार्क करते रहें जिससे वितरण की प्रगति ऑनलाइन अपडेट हो सके। मतदाता voters.eci.gov.in पोर्टल पर जाकर अपने पंजीकृत मोबाइल नम्बर के माध्यम से अपना मतदाता पहचान पत्र संख्या डालकर गणना प्रपत्र ऑनलाईन भी भर सकते हैं। ऑनलाइन माध्यम से गणना प्रपत्र भरे जाने के संबध मेंवीडियो के माध्यम से शहरी क्षेत्रों में व्यापक जागरुकता कार्यक्रम चलाए जाने के निर्देश दिए गए। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया
आपको बता दें कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान के तहत पूरे प्रदेश की विधान सभा क्षेत्रों में गणना प्रपत्र बांटे जा रहे हैं। प्रत्येक मतदाता को गणना प्रपत्र भरने के बाद 04 दिसम्बर से पहले बीएलओ को वापस भी करना है। ऐसे में गणना प्रपत्र मतदाताओं तक समय पर पहुंच जाएं यह प्राथमिकता है।




साइन इन