UP seven cities will be smart with an investment of 405 crore 44 lakh rupees, CM Yogi has approved the project 405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे यूपी के ये 7 शहर, सीएम योगी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे यूपी के ये 7 शहर, सीएम योगी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

यूपी के सात शहर 405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, अयोध्या, गोरखपुर और मथुरा-वृंदावन के लिए 28 नये प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए

Wed, 15 Oct 2025 06:48 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
405 करोड़ 44 लाख से स्मार्ट होंगे यूपी के ये 7 शहर, सीएम योगी ने प्रोजेक्ट को दी मंजूरी

यूपी प्रदेश के सात शहरों को स्मार्ट सिटी बनाने पर 405 करोड़ 44 लाख रुपये और खर्च होंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से मेरठ, गाजियाबाद, फिरोजाबाद, शाहजहांपुर, अयोध्या, गोरखपुर और मथुरा-वृंदावन के लिए 28 नये प्रोजेक्ट पर कार्य के लिए स्वीकृति प्रदान की गई है। अब जल्द नगर निगमों की ओर से इस मामले में कार्रवाई प्रारंभ की जाएगी।

गत माह सितंबर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मेरठ समेत नगर निगमों के स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट और अन्य विकास योजनाओं की समीक्षा की थी। समीक्षा के बाद मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2025-2026 को लेकर मेरठ समेत सात शहरों के राज्य स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में 28 नये प्रोजेक्ट को लेकर विचार-विमर्श किया। इसमें उन सभी प्रोजेक्ट को मंजूरी प्रदान कर दी गई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दिवाली से छठ तक पर अतिरिक्त बसें चलेंगी, कर्मचारियों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्य स्मार्ट सिटी मिशन निदेशक अरुण प्रकाश ने नगर आयुक्त को सूचना जारी कर दी है। सबसे अधिक सात प्रोजेक्ट मथुरा-वृंदावन के लिए स्वीकृत किये गये हैं। वहीं अयोध्या के लिए पांच, गोरखपुर के लिए चार, मेरठ के लिए तीन, गाजियाबाद के लिए दो, फिरोजाबाद के लिए पांच और शाहजहांपुर के लिए दो प्रोजेक्ट मंजूर किए गए हैं। कुल 28 प्रोजेक्ट पर 405 करोड़ 44 लाख रुपये का अनुमानित खर्च है।

मेरठ में वेंडिंग जोन, जलनिकासी, मलिन बस्तियों का होगा कार्य

मुख्यमंत्री की स्वीकृति के अनुसार राज्य स्मार्ट सिटी में अब तीन नये प्रोजेक्ट वेंडिंग जोन का निर्माण, दिल्ली रोड पर प्री-कास्ट डीप ड्रेन कार्य (जलनिकासी) और दो मलिन बस्तियों का एकीकृत विकास कार्य होगा। सबसे अधिक 25 करोड़ रुपये दिल्ली रोड की जलनिकासी पर खर्च होंगे। वहीं पांच करोड़ रुपये वेंडिंग जोन के निर्माण और छह करोड़ रुपये दो मलिन बस्तियों के विकास पर खर्च किये जाएंगे।

इस तरह सात नगर निगमों में होंगे स्मार्ट सिटी में नये कार्य

नगर निगम -----कुल नये प्रोजेक्ट---- अनुमानित राशि

मेरठ------------ 03---------------- 36 करोड़

गाजियाबाद------ 02 ----------------41 करोड़

फिरोजाबाद------ 05 ----------------54.50 करोड़

शाहजहांपुर------ 02----------------- 5.50 करोड़

अयोध्या--------- 05----------------- 68.50 करोड़

गोरखपुर --------04---------------- 111.85 करोड़

मथुरा-वृंदावन ----07----------------- 86.09 करोड़

कुल------------ 28----------------- 405.44 करोड़

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।