up roadways bus collides with diesel tanker in deoria causing commotion passengers injured देवरिया में रोडवेज की बस और डीजल के टैंकर से टकराई, मची चीख-पुकार; 20 यात्री घायल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

देवरिया में रोडवेज की बस और डीजल के टैंकर से टकराई, मची चीख-पुकार; 20 यात्री घायल

  • देवरिया जिले के बैतालपुर कस्बे के पास यह हादसा हुआ है। पूर्वान्‍ह्र 11:30 बजे के करीब गोरखपुर से एक अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी। बैतालपुर नगर पंचायत से पहले अशोक बिरियानी ढाबे के पास एकाएक रोडवेज की बस हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एक टैंकर से टकरा गई।

Mon, 14 April 2025 01:08 PMAjay Singh बैतालपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम
share
देवरिया में रोडवेज की बस और डीजल के टैंकर से टकराई, मची चीख-पुकार; 20 यात्री घायल

यूपी के देवरिया में सोमवार को रोडवेज की एक अनुबंधित बस टैंकर से टकरा गई। इस भिडंत के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में 20 यात्रियों के घायल होने की सूचना है। कई एंबुलेंसों से उन्‍हें देवरिया के महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया है। एक साथ बड़ी संख्‍या में घायलों के पहुंचने के चलते मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भी अफरा-तफरी मच गई। डॉक्‍टरों ने युद्ध स्‍तर पर मोर्चा संभालते हुए घायल यात्रियों का इलाज शुरू कर दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार देवरिया जिले के बैतालपुर कस्बे के पास यह हादसा हुआ है। सोमवार को पूर्वान्‍ह्र 11:30 बजे के करीब गोरखपुर से एक अनुबंधित बस देवरिया आ रही थी। पूरी बस यात्रियों से भरी हुई थी। देवरिया-गोरखपुर मार्ग पर बैतालपुर नगर पंचायत से पहले अशोक बिरियानी ढाबे के पास एकाएक रोडवेज की बस हिन्दुस्तान पेट्रोलियम के एक टैंकर से टकरा गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दारोगा का कारनामा, वारंट लेकर चोर की जगह महिला जज को ढूंढने लगा; हुआ लाइन हाजिर

बताया जा रहा है कि टैंकर में डीजल भरा था। इस घटना में बस का आगे का पूरा हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ढाबे के पास कट पर टैंकर मुड़ रहा था, उसी दौरान तेज रफ्तार बस उससे जा भिड़ी। एकाएक हुई इस दुर्घटना में यात्रियों को बिल्‍कुल भी संभलने का मौका नहीं मिला। वहां चीख-पुकार मच गई।

इस दुर्घटना में करीब 20 यात्री घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही गौरीबाजार पुलिस मौके पर पहुंची। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को आधा दर्जन से अधिक एंबुलेंस बुलाकर महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। एक साथ दर्जन भर से अधिक घायलों के पहुंचने से मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में अफरा-तफरी मच गई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पत्‍नी की तेरहवीं से पहले पति ने फांसी लगाकर दी जान, पत्‍नी ने भी की थी खुदकुशी

सीएमएस डॉ. एचके मिश्रा समेत चिकित्सकों की टीम घायलों के इलाज में जुटी है। मौके पर डीएम दिव्या मित्तल, एसपी विक्रांत वीर, एसडीएम सदर श्रुति शर्मा, सीओ संजय कुमार रेड्डी समेत कई अधिकारी जमे हुए हैं। देवरिया सदर के विधायक शलभ मणि त्रिपाठी ने भी मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायलों का हाल-चाल जाना।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।