UP Prayagraj Magh Mela 2026 Special trains for Devotees on All routes including NCR Bihar माघ मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली के साथ बिहार तक सुविधा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

माघ मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली के साथ बिहार तक सुविधा

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले स्नान पर्व पर आने व उन्हें गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। एनसीआर और एनईआर ने स्पेशल ट्रेनों के अलावा अलग-अलग रूटों पर रिंग रेल का भी संचालन करेगा।

Sat, 3 Jan 2026 09:31 AMSrishti Kunj वरिष्ठ संवाददाता, प्रयागराज
share
माघ मेला आने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर रूट पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, दिल्ली के साथ बिहार तक सुविधा

यूपी के प्रयागराज में माघ मेला में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले स्नान पर्व पर आने व उन्हें गंतव्य पर पहुंचाने के लिए रेलवे ने स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू कर दिया है। एनसीआर और एनईआर ने स्पेशल ट्रेनों के अलावा अलग-अलग रूटों पर रिंग रेल का भी संचालन करेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के डीआरएम सुनील कुमार वर्मा ने प्रयागराज में कमान संभाल ली है। शुक्रवार को उन्होंने प्रयाग और फाफामऊ स्टेशन का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा तथा भीड़ प्रबंधन से संबंधित व्यवस्थाओं की समीक्षा की।

मिलेंगीं सुविधाएं

निरीक्षण के दौरान स्टेशनों पर यात्रियों को मिलने वाली सुविधाओं, होल्डिंग एरिया, प्रवेश और निकास व्यवस्था, अतिरिक्त टिकट काउंटर, इंटीग्रेटेड कमांड सेंटर तथा आपातकालीन व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं प्रयागराज जंक्शन, सूबेदारगंज, छिवकी, नैनी स्टेशन पर अतिरिक्त जीआरपी और आरपीएफ की तैनाती की गई है। सीसीटीवी कैमरा और ड्रोन से निगरानी की जा रही है। रामबाग और झूंसी में भी यात्रियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:माघ मेला में महाकुंभ की तरह व्यवस्थाएं, पहले दिन सुबह 8 बजे तक 6 लाख पहुंचे संगम

पहले स्नान पर्व पर 16 विशेष ट्रेनें चलेंगी

- पहले स्नान पर्व पर रेलवे की ओर से 16 स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

- दिल्ली एनसीआर की ओर से हर रूट पर कुल 9 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी।

- वहीं, उत्तर रेलवे की ओर से लखनऊ व अयोध्या रूट के लिए तीन और पूर्वात्तर रेलवे की ओर से बिहार व पूर्वांचल के लिए चार स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जाएगा।

जंक्शन पर सिविल लाइंस साइड से प्रवेश बंद होने से परेशान हुए यात्री

माघ मेला के पहले स्नान पर्व पौष पूर्णिमा को लेकर प्रयागराज जंक्शन पर की गई यातायात व्यवस्था यात्रियों के लिए परेशानी का सबब बन गई। शुक्रवार सुबह से ही जंक्शन के सिविल लाइंस साइड से यात्रियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई, जिससे बड़ी संख्या में यात्रियों को अनावश्यक घूमकर सिटी साइड से स्टेशन पहुंचना पड़ा।

सुबह करीब आठ बजे जैसे ही सिविल लाइंस साइड के दोनों प्रवेश द्वार बंद किए गए वैसे ही यात्रियों की भीड़ वहां एकत्र होने लगी। यात्रियों का कहना था कि जब स्टेशन परिसर में भीड़ नहीं है तब भी नो इंट्री लागू करना समझ से परे है। जंक्शन पर व्यवस्था के तहत यात्रियों को सिटी साइड से ही प्रवेश दिया गया, जबकि सिविल लाइंस साइड को केवल निकासी के लिए खोला गया। सिविल लाइंस साइड से प्रवेश न मिलने के कारण दिन भर यात्रियों और सुरक्षाकर्मियों के बीच बहस होती रही।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।