UP police sub-inspector hanged himself in his official residence in Swar Kotwali Rampur यूपी पुलिस के दरोगा ने अपने सरकारी आवास में लगाई फांसी, दरवाजा तोड़ बाहर निकाला गया शव, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी पुलिस के दरोगा ने अपने सरकारी आवास में लगाई फांसी, दरवाजा तोड़ बाहर निकाला गया शव

  • यूपी पुलिस के दरोगा ने रामपुर में अपने सरकारी आवास में फांसी लगा ली है। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Thu, 6 March 2025 11:34 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी पुलिस के दरोगा ने अपने सरकारी आवास में लगाई फांसी, दरवाजा तोड़ बाहर निकाला गया शव

यूपी में रामपुर के स्वार कोतवाली में तैनात एक दरोगा ने थाना परिसर में अपने सरकारी क्वार्टर में फांसी लगाकर जान दे दी। दरवाजा तोड़कर पुलिस ने शव को बाहर निकाला। खुदकुशी की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। एसपी ने भी घटना स्थल पर पहुंचकर कोतवाल से जानकारी ली।

फर्रुखाबाद के तहसील कायमगंज अंतर्गत थाना कंपिल के रहने वाले दरोगा नायब खान की तैनाती दो वर्ष पहले रामपुर जिले के स्वार कोतवाली में हुई थी, वह थाना परिसर में बने आवास में अकेले रहते थे। परिवार वर्तमान में बरेली के मोहल्ला ब्रह्मपुरा में रहता है। बताया जाता है कि वह कुछ दिनों से परेशान चल रहे थे। इसलिए परिजन भी उनपर नजर रखे हुए थे।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:दरोगा के बेटे की हत्या, बर्थडे के बहाने ले गए दोस्तों ने शराब पीने के बाद मारा

बुधवार को उनकी पत्नी ने फोन पर बात की थी। इसके बाद दरोगा ने अपने मोबाइल फोन को स्विच आफ कर दिया था। पत्नी लगातार फोन लगाती रही लेकिन स्विच आफ होने पर पत्नी को अनहोनी की चिंता सताने लगी। जिस पर पत्नी ने कोतवाली पुलिस से मोबाइल पर बात की। जब पुलिस ने दरोगा के कमरे की खिड़की से जाकर देखा तो उनका शव रस्सी से कमरे की छत से लटक रहा था। मामले की जानकारी मिलते ही कोतवाल कुलदीप सिंह ने उच्चाधिकारियों को दी। पुलिस अधीक्षक विद्या सागर मिश्र, अपर पुलिस अधीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ अतुल कुमार पांडे मौके पर पहुंच गए। मृतक दरोगा के परिवार में पत्नी, 10 वर्षीय बेटा असद एवं सात वर्षीय बेटी अलीना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।