यूपी में यह चीनी मिल होगी हाईटेक, पेराई क्षमता बढ़ेगी; योगी कैबिनेट का फैसला
यूपी में मुजफ्फरनगर की गंगा किसान सहकारी चीनी मिल हाईटेक होगी। इसके साथ ही पेराई क्षमता बढ़ेगी। इससे मिल की जो वर्तमान क्षमता 2500 टीसीडी है, वह बढ़कर पहले 3500 टीसीडी होगी और उसके बाद 5000 टीसीडी तक की जाएगी।

योगी कैबिनेट की बैठक मे मुजफ्फरनगर के मोरना में गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की पेराई क्षमता बढ़ाने और नई तकनीक से मिल का आधुनिकीकरण किए जाने संबंधी प्रस्ताव को हरी झंडी मिल गई है। इससे मिल की जो वर्तमान क्षमता 2500 टीसीडी है, वह बढ़कर पहले 3500 टीसीडी होगी और उसके बाद 5000 टीसीडी तक की जाएगी।
दरअसल, गंगा किसान सहकारी चीनी मिल की जर्जर प्लांट व पुरानी तकनीक की वजह से किसानों को बहुत लाभ नहीं हो रहा था। कैबिनेट के निर्णय के बाद अब उसमें नई आधुनिक मशीनरी लगाई जाएगी, जिससे मिल में न सिर्फ उत्पादन बढ़ेगा, बल्कि इसके संचालन में दक्षता भी आएगी। सबसे बड़ा लाभ सीधे गन्ना उगाने वाले किसानों को मिलेगा। नई तकनीक के कारण पेराई क्षमता बढ़ने से गन्ना किसानों की आय भी दोगुनी किए जाने और समय से गन्ना मूल्य भुगतान सुनिश्चित किए जाने में सहायता मिलेगी।
इस पहल से किसानों की आय बढ़ेगी और वे आर्थिक रूप से मजबूत होंगे। यह कदम गन्ना किसानों को उनका हक दिलाने और सहकारी मिल के जरिए कृषि को मजबूत करने की दिशा में अहम है। नई आधुनिक मिल की स्थापना से क्षेत्र के किसानों का भरोसा बढ़ेगा और उत्पादन के साथ-साथ रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।
बहराइच के आपदा प्रभावित 136 परिवारों का होगा सुरक्षित स्थान पर पुनर्वास
बहराइच जनपद के राजस्व ग्राम भरथापुर के आपदा प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थान पर बसाने के लिए योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा की गई घोषणा के क्रम में गुरुवार को कैबिनेट ने ग्राम को विस्थापित कर 136 परिवारों के पुनर्वास की योजना को मंजूरी दे दी है। पुनर्वास के बाद बसाई जाने वाली नई बस्ती का नामकरण मुख्यमंत्री की अनुमति से किया जाएगा।
9 फरवरी से शुरू होगा विधानमंडल का बजट सत्र
उत्तर प्रदेश का वर्ष 2026-27 का बजट 11 फरवरी को पेश किया जाएगा। यह निर्णय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में गुरुवार को कैबिनेट बैठक में लिया गया। इसके साथ ही यह भी तय हुआ कि विधानमंडल का बजट सत्र 9 फरवरी से प्रारंभ होगा।




साइन इन