UP minister Asim Arun PS used to call her to his room during police interrogation woman cried मंत्री का पीएस कमरे में बुलाता था, पुलिस पूछताछ में प्रताड़ना से त्रस्त महिला फूट-फूटकर रोई, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

मंत्री का पीएस कमरे में बुलाता था, पुलिस पूछताछ में प्रताड़ना से त्रस्त महिला फूट-फूटकर रोई

यूपी में राज्यमंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने उसे गिरफ्तार कराया दिया है। पुलिस पूछताछ में पीड़िता प्रताड़ना बताते हुए फूट-फूटकर रोई।

Fri, 1 Aug 2025 08:27 AMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
मंत्री का पीएस कमरे में बुलाता था, पुलिस पूछताछ में प्रताड़ना से त्रस्त महिला फूट-फूटकर रोई

उत्तर प्रदेश समाज कल्याण विभाग के मुख्यालय भागीदारी भवन लखनऊ में राज्यमंत्री असीम अरुण के निजी सचिव जय किशन सिंह पर छेड़छाड़ पीड़िता ने कई गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने मंत्री से पीएस की करतूत बताई। इसके बाद मंत्री ने गोमतीनगर कोतवाली पुलिस को फोनकर आरोपित निजी सचिव को गिरफ्तार करा दिया। इसके बाद महिला कर्मचारी से महिला पुलिस अधिकारी ने पूछताछ की। इस दौरान पीड़िता महिला कर्मचारी ने बताया कि पीएस जयकिशन अक्सर कमरे में बुलाकर कपड़ों के बारे में पूछते थे। विरोध पर नौकरी से निकालने की धमकी देते थे। प्रताड़ना बताते हुए पीड़िता महिला फूट-फूटकर रोने लगी।

पीड़िता के मुताबिक, अकसर जयकिशन उसे किसी न किसी बहाने अपने कक्ष में बुलाते थे। जब नजरअंदाज करो तो वह खुद कभी कभार उसके पास पहुंच जाते थे, अभद्रता करते। इसके बाद चले जाते थे। फिर कुछ देर बाद फाइल मंगवाने और खोजने के बहाने से बुलाते। जयकिशन की प्रताड़ना से त्रस्त हो चुकी थी। नौकरी के कारण वह खुलकर विरोध करने की हिम्मत भी नहीं जुटा पा रही थी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:असीम अरुण के विभाग में महिला से छेड़छाड़, मंत्री ने पुलिस बुलाकर करवाया गिरफ्तार

28 जुलाई को जयकिशन ने अपने कक्ष में बुलाकर जब छेड़छाड़ कर गाली-गलौज की तो बहुत गुस्सा आया था। नौकरी से निकालने की धमकी दी। इसके बाद हिम्मत जुटा ली थी कि राज्यमंत्री असीम अरुण आएं और वह उनके पास फरियाद लेकर पहुंचेगी। गुरुवार को जैसे ही राज्यमंत्री पहुंचे वह कुछ देर बाद पीड़िता महिला उनके कक्ष में गई। उनसे निजी सचिव की करतूतों की शिकायत की। इसके बाद निजी सचिव जयकिशन को मंत्री ने बुलाकर फटकार लगाई और फिर गोमतीनगर पुलिस को फोन करके बुला लिया। राज्य मंत्री ने निजी सचिव को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर गोमतीनगर थाने ले आई।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।