up ias transfer list cm yogi in action mode six officers transferred know details सीएम योगी ऐक्शन मोड में, छह आईएएस अफसर इधर से उधर; नगेन्द्र बने आगरा के मंडलायुक्त, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

सीएम योगी ऐक्शन मोड में, छह आईएएस अफसर इधर से उधर; नगेन्द्र बने आगरा के मंडलायुक्त

आईएएस ट्रांसफर लिस्ट में तीसरा नाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव का है। उन्हें मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा का भी तबादला हुआ है। यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

Sat, 31 Jan 2026 07:58 PMAjay Singh लाइव हिन्दुस्तान
share
सीएम योगी ऐक्शन मोड में, छह आईएएस अफसर इधर से उधर; नगेन्द्र बने आगरा के मंडलायुक्त

उत्तर प्रदेश की प्रशासनिक व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त बनाने के उद्देश्य से सीएम योगी आदित्यनाथ लगातार ऐक्शन मोड में हैं। शनिवार को प्रदेश के छह आईएएस अधिकारी इधर से उधर किए गए हैं। तबादला सूची में सबसे पहले यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण के अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नगेन्द्र प्रताप का नाम है जिन्हें आगरा का नया मंडलायुक्त बनाया गया है। वहीं मऊ के मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें फिरोजाबाद का नगर आयुक्त और फिरोजाबाद-शिकोहाबाद विकास प्राधिकरण का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

आईएएस ट्रांसफर लिस्ट में तीसरा नाम उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग के उपसचिव विवेक कुमार श्रीवास्तव का है। उन्हें मऊ का मुख्य विकास अधिकारी बनाया गया है। मथुरा के मुख्य विकास अधिकारी मनीष मीणा का भी ट्रांसफर हो गया है। उन्हें यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी बनाया गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:CM योगी ने बढ़ाए मंत्रियों के वित्तीय अधिकार, 50 करोड़ तक खुद दे सकेंगे मंजूरी

गाजियाबाद की संयुक्त मजिस्ट्रेट डॉ.पूजा गुप्ता का भी नाम तबादला लिस्ट में है। उन्हें मथुरा का मुख्य विकास अधिकारी बनाया है। प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद तथा उपभोक्ता मामले विभाग उत्तर प्रदेश शासन रणवीर प्रसाद की जिम्मेदारियों में इजाफा किया गया है। उन्हें वर्तमान पद के साथ आयुक्त, खाद्य एवं रसद, उत्तर प्रदेश के पद का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को फार्मा हब बनाने के लिए योगी सरकार का बड़ा कदम, लखनऊ में जुटेंगी कंपनियां

गुरुवार को हुए थे 4 आईएएस के तबादले

बता दें कि इसके पहले राज्य सरकार ने गुरुवार को भी चार आईएएस अधिकारियों के तबादले किए थे। कुमार प्रशांत को सचिव राज्य सूचना आयोग बनाया गया था। उनका तबादला पहले निदेशक समाज कल्याण से सचिव गृह के पद पर हुआ था लेकिन कार्यभार ग्रहण करने पर प्रतीक्षारत कर दिया गया था। गुरुवार को उन्हें नई तैनाती दी गई। इसके साथ ही राजेश कुमार द्वितीय महानिदेशक पर्यटन से सचिव उत्तर प्रदेश राज्य मानवाधिकार आयोग और डा.वेदपति मिश्र सचिव उत्तर प्रदेश राज्य सूचना आयोग से महानिदेशक पर्यटन बनाए गए थे।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।