up government nine years celebration jewar airport inauguration march 28 pm modi cm yogi book release जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, सीएम योगी का ऐलान, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, सीएम योगी का ऐलान

योगी सरकार के 9 साल पूरे होने पर सीएम योगी ने जेवर एयरपोर्ट के 28 मार्च को उद्घाटन की घोषणा की। पीएम मोदी इस भव्य प्रोजेक्ट का लोकार्पण करेंगे। सीएम ने सुशासन, 2.19 लाख पुलिस भर्ती, 18% कृषि विकास दर और 1 ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी की ओर बढ़ते कदमों का रिपोर्ट कार्ड पेश किया।

Wed, 18 March 2026 01:00 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान
share
जेवर एयरपोर्ट का इंतजार खत्म, 28 को उद्घाटन करेंगे PM मोदी, सीएम योगी का ऐलान

देश के सबसे बड़े इंटरनेशनल एयरपोर्ट का इंतजार खत्म हो गया है। इसी महीने 28 मार्च को एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को अपनी सरकार के नौ वर्ष के सफल कार्यकाल पूरे होने पर आयोजित समारोह में इसका ऐलान किया। यूपी में फिलहाल16 डोमेस्टिक और 4 इंटरनेशनल एयरपोर्ट हैं। जेवर में बना एयरपोर्ट प्रदेश का 5वां और देश का सबसे बड़ा इंटरनेशनल एयरपोर्ट है। इस अवसर पर सरकार के नौ साल के कार्यकाल के दौरान की उपलब्धियों वाली एक किताब का भी विमोचन किया गया। योगी ने कल से शुरू हो रहे नवरात्र के नौ दिनों तक सरकार के नौ साल की उपलब्धियों को लोगों तक पहुंचाने की अपील भी की।

सुशासन और सुरक्षा का नया मॉडल

मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि पिछले नौ वर्षों में उत्तर प्रदेश में जो भी परिवर्तन हुआ है, वह प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और कार्यकर्ताओं के परिश्रम का परिणाम है। उन्होंने कानून-व्यवस्था पर जोर देते हुए कहा, "आज रमजान का महीना है, जल्द ही ईद आने वाली है, लेकिन कहीं कोई हलचल या दंगे का भय नहीं है। यही सुशासन है।" उन्होंने बताया कि २०१७ से पहले पुलिस भर्तियां रुकी हुई थीं, लेकिन उनकी सरकार ने 2.19 लाख पुलिसकर्मियों की पारदर्शी भर्ती की है और वर्तमान में 60,240 जवान ट्रेनिंग ले रहे हैं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:गंगा एक्सप्रेसवे से लेकर जेवर एयरपोर्ट तक; योगी ने परखी विकास कार्यों की रफ्तार

जेवर एयरपोर्ट: एक लाख करोड़ की कमाई की उम्मीद

जेवर एयरपोर्ट को उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था का गेम-चेंजर बताते हुए सीएम योगी ने कहा कि इससे भविष्य में एक लाख करोड़ रुपये की कमाई होने की उम्मीद है। उन्होंने पिछली सरकारों पर चुटकी लेते हुए कहा कि कुछ लोग 'नोएडा' जाने से डरते थे, लेकिन हमारी सरकार ने वहां जाकर निवेश का माहौल बनाया। आज देश के 55 फीसदी मोबाइल फोन नोएडा में बन रहे हैं। यूपी में अब 16 डोमेस्टिक और 5 इंटरनेशनल एयरपोर्ट्स का जाल बिछ चुका है, जिसमें जेवर पांचवां और सबसे बड़ा एयरपोर्ट होगा।

विकास के आंकड़े: कृषि से लेकर रोजगार तक

मुख्यमंत्री ने प्रदेश की प्रगति के महत्वपूर्ण आंकड़े साझा किए। बताया कि प्रदेश की कृषि विकास दर 8.5% से बढ़कर 18% हो गई है। किसानों को अब तक 3 लाख 16 हजार करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है। एमएसएमई (MSME) सेक्टर में लगभग 3 करोड़ रोजगार के अवसर पैदा किए गए हैं। हर जिले में दो-दो कंपोजिट विद्यालय बनाए जाएंगे और संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए रहने-खाने की मुफ्त व्यवस्था जल्द शुरू होगी।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:किसी नई परंपरा की अनुमति नहीं, सीएम योगी का ईद-नवरात्र को लेकर अफसरों को निर्देश
ये भी पढ़ें:यूपी के हर गांव तक चलेगी बस, पंचायत चुनाव से पहले योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला

नौ दिन तक चलेगा जश्न, जनता से मांगे सुझाव

सीएम ने घोषणा की कि नौ वर्ष पूरे होने का यह उत्सव नवरात्रि तक अनवरत चलेगा। उन्होंने जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश दिया कि वे गांवों में जाएं और गरीब परिवारों, कारीगरों व महिलाओं को सरकार की लाभकारी योजनाओं के बारे में बताएं। उन्होंने कहा, "हमने प्रदेश को परिवार या जाति के चश्मे से नहीं देखा, बल्कि सबको समान अवसर और सुरक्षा दी है।"

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।