UP government minister manohar lal panth try-to touch feet jhansi commissioner video viral VIDEO: जब कमिश्नर के पैर छूने के लिए झुक गए यूपी सरकार के मंत्री, माला भी लिए थे हाथ में, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

VIDEO: जब कमिश्नर के पैर छूने के लिए झुक गए यूपी सरकार के मंत्री, माला भी लिए थे हाथ में

यूपी सरकार के मंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी ललितपुर दौरे पर पहुंचे। झांसी के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे ने माला पहनाकर उनका स्‍वागत किया। इस दौरान मंत्री मन्नू कमिश्‍नर का पैर छूने के लिए झुक गए।  

Fri, 16 Jan 2026 02:43 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
VIDEO: जब कमिश्नर के पैर छूने के लिए झुक गए यूपी सरकार के मंत्री, माला भी लिए थे हाथ में

यूपी सरकार के राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ उर्फ मन्नू कोरी का एक वीडियो सोशल मीडिया वायरल हो रहा है। झांसी-ललितपुर बाईपास पर निर्माणाधीन ओवर ब्रिज के निरीक्षण मंडलायुक्त पहुंचे। उनकी अगुवानी के लिए गए सेवायोजन राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ ने की। इस वीडियो में दिख रहा है कि मंत्री मन्नू झांसी मंडल के कमिश्नर बिमल कुमार दुबे के पैर छूने के लिए झुक गए। मंत्री को झुकता देख कमिश्नर ने तत्काल रोका और दोनों हाथ जोड़ लिए। इसके बाद मंत्री ने जो माला अपने हाथ में कमिश्नर को पहनाने के लिए ले रखी थी, वह कमिश्नर ने मंत्री से लेकर उन्हें पहना दी। यह नजारा देखकर वहां मौजूद अफसर और नेतागण मुस्कुराने लगाते हैं। इसके बाद इसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। हालांकि लाइव हिन्दुस्तान इस वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।

गुरुवार को झांसी मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे एनएच-44 पर केलगुवां चौराहा पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज के निरीक्षण को गए थे। 12 बजे के करीब करीब के आने की खबर पाते ही राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, ललितपुर सदर विधायक रामरतन कुशवाहा के साथ पहुंचे। इसी बीच मंत्री ने विधायक रामरतन का स्वागत किया। इसके बाद वहां मौजूद मंडलायुक्त विमल कुमार दुबे, डीएम ललितपुर सत्यप्रकाश, एसपी मोहम्मद मुश्ताक से मिले। राज्यमंत्री बेहद खुश थे। वह हाथों में फूल-माला लेकर मंडलायुक्त के पास पहुंचे और उन्हें पहनाने लगे।

वीडियो पर गौर करें तो मंडलायुक्त अपने गले से माला निकाली और मंत्री को पहना दी। इसी बीच मंत्री अपना हाथ मंडलायुक्त के पैर छूने को बढ़ाने लगे। हालांकि कमिश्नर ने दोनों हाथ जोड़ लिए। मंत्री व कमिश्नर के बीच का यह पल देखकर वहां मौजूद अफसर विधायक मुस्कुराने लगे। इस बीच मंत्री ने इस पल को हंसी में निकाल दिया। वहीं किसी ने इसका वीडियो वॉयरल कर दिया।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:क्षत्रियों का बड़ा नेता राजा भैया या कौन? भड़के बृजभूषण शरण सिंह ने क्या कहा
ये भी पढ़ें:यूपी पंचायत चुनाव: 1192 ग्राम पंचायतों में 10 लाख से ज्यादा डुप्लीकेट मतदाता
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।