राप्ती नदी में डूबे स्टंट करने गए तीनों दोस्तों की मिली लाश, एक का कल ही मिला था शव
यूपी के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने में डूबे तीन दोस्तों की लाश तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं एक किशोर विवेक निषाद का शव गुरुवार देर शाम को ही टीम ने बरामद कर लिया था।

यूपी के गोरखपुर में खोराबार थाना क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने में डूबे तीन दोस्तों की लाश तीसरे दिन एसडीआरएफ टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं एक किशोर विवेक निषाद का शव गुरुवार देर शाम को ही टीम ने बरामद कर लिया था। तीनों शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है।
कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15) पुत्र रामसमुझ, मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15) पुत्र सतीश, जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) पुत्र संतदेव पासवान और रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव (13) पुत्र घनश्याम यादव अपने एक अन्य साथी राजकरन उर्फ टाइमपास राजभर के साथ बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे। पांचों किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजकरन उर्फ टाइमपास नदी से निकल कर वहां से भाग निकला।
घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे खोराबार व कैंट पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया, जिसने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार साइकिल, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। राजकरन ने घटना की जानकारी दी। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम को विवेक निषाद का शव बरामद हुआ जबकि शुक्रवार की सुबह अन्य तीनों का शव टीम ने बरामद किया।
लापता चार दोस्तों में से एक का मिला शव
खोराबार क्षेत्र के मिर्जापुर घाट स्थित पीपा पुल के पास बुधवार को राप्ती नदी में नहाने में डूबे चार किशोर दोस्तों में से एक विवेक निषाद का शव गुरुवार देर शाम को एसडीआरएफ ने बरामद कर लिया था। कैंट थाना क्षेत्र के रानीडीहा शिवमंदिर टोला निवासी अमन उर्फ बीरू राजभर (15) पुत्र रामसमुझ, मालवीय नगर निवासी विवेक निषाद (15) पुत्र सतीश, जंगल सिकरी निवासी गगन पासवान (15) पुत्र संतदेव पासवान और रानीडीहा निवासी अनिकेत यादव (13) पुत्र घनश्याम यादव अपने एक अन्य साथी राजकरन राजभर के साथ बुधवार दोपहर करीब 3:30 बजे साइकिल से मिर्जापुर घाट पहुंचे थे।
पांचों किशोर पीपा पुल के पास राप्ती नदी में नहाने लगे। इसी दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। राजकरन नदी से निकल कर वहां से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एसडीआरएफ टीम को बुलाया। जिसने देर रात तक सर्च ऑपरेशन चलाया। मौके से चार साइकिल, कपड़े और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है।




साइन इन