UP Firozabad Police Detained Two minor Boys in Shatabdi Express Stone Pelting case with Mohan Bhagwat onboard शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो नाबालिग हिरासत में, यूपी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो नाबालिग हिरासत में, यूपी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

गुरुवार शाम को फिरोजाबाद में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी की घटना में पुलिस की सात टीमें अराजक तत्वों की तलाश में जुटी थीं। अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कर रात 12 बजे एक को हिरासत में ले लिया गया था। शुक्रवार को एक और को हिरासत में लिया गया है।

Fri, 12 June 2026 01:32 PMSrishti Kunj हिन्दुस्तान, फिरोजाबाद
share
शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले दो नाबालिग हिरासत में, यूपी पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा

यूपी के टूंडला में स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन पर पथराव कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने की घटना का पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है, जबकि एक अन्य की तलाश जारी है। जानकारी के अनुसार 11 जून को गाड़ी संख्या 12003 स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस जब पेमेश्वर गेट के निकट खंभा संख्या 1230/05 के पास से गुजर रही थी, तभी अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रेन पर पत्थर फेंका गया। पथराव से कोच की खिड़की का शीशा टूट गया, जिससे ट्रेन में सवार यात्रियों की सुरक्षा खतरे में पड़ गई। मामले में थाना रसूलपुर में रेलवे एक्ट की धारा 152 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था।

घटना को गंभीरता से लेते हुए एडीजी आगरा जोन, डीआईजी आगरा रेंज तथा एसएसपी फिरोजाबाद आदित्य लांग्हे के निर्देशन में 10 पुलिस टीमों का गठन किया गया। पुलिस ने आसपास के 50 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और गहन जांच-पड़ताल की। जांच में सामने आया कि रेलवे ट्रैक के आसपास कूड़ा बीन रहे तीन बाल अपचारियों ने ट्रेन गुजरने के दौरान पत्थर उठाकर शताब्दी एक्सप्रेस पर फेंके थे। सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने शुक्रवार सुबह करीब 9:30 बजे आसफाबाद फाटक के पास से दो बाल अपचारियों को हिरासत में ले लिया। तीसरे बाल अपचारी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव, बाल-बाल बचे RSS चीफ मोहन भागवत; एक हिरासत में

पुलिस के अनुसार हिरासत में लिए गए बाल अपचारियों के विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। दोनों के खिलाफ नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना रसूलपुर, दक्षिण थाना, सर्विलांस सेल, एसओजी तथा जीआरपी की संयुक्त टीम शामिल रही। टूंडला थाना रसूलपुर पुलिस ने स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर पथराव कर यात्रियों की जान जोखिम में डालने वाले दो बाल अपचारियों को हिरासत में लिया है। घटना के संबंध में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आदित्य लांग्हे ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई। दोनों के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है, जबकि एक अन्य बाल अपचारी की तलाश जारी है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:विमान में बम; लखनऊ-दिल्ली फ्लाइट के टेक ऑफ से ठीक पहले मचा हड़कंप, रोकी उड़ान

कोच में थे संघ प्रमुख मोहन भागवत

लखनऊ से नई दिल्ली जा रही स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस पर गुरुवार की देर शाम पत्थरबाजी हुई। पत्थर एक्जीक्यूटिव क्लास के उस कोच पर जाकर लगा, इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत यात्रा कर रहे थे। सरसंघचालक मोहन भागवत स्वर्ण शताब्दी एक्सप्रेस के कोच ई-1 में यात्रा कर रहे थे। देर शाम करीब 7.20 बजे फिरोजाबाद आउटर से गुजरते समय कोच ई-1 पर पत्थर लगा था

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी को इलेक्ट्रिक के साथ हाइड्रोजन बसों की सौगात, सीएम योगी ने दिखाई हरी झंडी
लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।