UP farmers Good news: Livestock medicine centers will open in all blocks, free fodder seeds will be provided यूपी के किसान के लिए गुड न्यूज, सभी ब्लाकों पर होगा यह काम; फ्री मिलेगा चारा बीज भी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी के किसान के लिए गुड न्यूज, सभी ब्लाकों पर होगा यह काम; फ्री मिलेगा चारा बीज भी

उत्तर प्रदेश के किसानों के अच्छी खबर है। प्रदेश के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। इन औषधि केन्द्रों पर 24 घंटे एथनोमेडिसिन की व्यवस्था रहेगी। किसानों को फ्री में चारा बीज भी मिलेगा।

Tue, 3 Feb 2026 06:53 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी के किसान के लिए गुड न्यूज, सभी ब्लाकों पर होगा यह काम; फ्री मिलेगा चारा बीज भी

योगी सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा है कि प्रदेश के सभी ब्लॉकों पर पशुओं के लिए पशुधन औषधि केन्द्र खोले जाएंगे। इन औषधि केन्द्रों पर 24 घंटे एथनोमेडिसिन की व्यवस्था रहेगी। उन्होंने कहा कि गोवंश व अन्य पशुओं के इलाज के लिए पीपीपी मोड पर वेटनरी और पैरावेटनरी सेवाएं शुरू कराई जाएंगी और पशुओं की जांच के लिए पैथालॉजी केन्द्र खोले जाएंगे। यह भी कहा कि किसानों की सुविधा के लिए नई चारा नीति लागू की गई है, इसके तहत किसानों को चारे का बीज फ्री दिया जाएगा। ताकि किसान अपनी खेतों में चारे का उत्पादन कर सके। धर्मपाल सिंह मंगलवार को लखनऊ में केन्द्रीय बजट से यूपी के पशुपालन एवं दुग्ध क्षेत्र को मिले लाभ की जानकारी देने के लिए प्रेस कान्फ्रेन्स कर रहे थे।

श्री सिंह ने कहा कि प्रदेश के पशुपालकों को अनुदानित योजनाओं के माध्यम से लाभ दिये जाने के लिए वर्ष 2021-22 में 6.02 करोड़ रुपये को बढ़ाकर वर्ष 2025-26 में 22.45 करोड़ रुपये (लगभग 3.5 गुना की वृद्धि) कर दिया गया हैं। लाभार्थीपरक योजनाओं यथा बकरी, भेड़, सूकर एवं बैकयार्ड कुक्कुट पालन योजना से पशुपालकों की आय में वृद्धि होगी एवं उनके पोषण स्तर में भी सुधार होगा। इसी प्रकार से प्रदेश में पशुजन्य पदार्थों का सकल मूल्यवर्धन वर्ष 2017-18 में 0.99 लाख करोड़ था, जो बढ़कर वर्ष 2024-25 में 1.72 लाख करोड़ रुपये हो गया है।

पशुपालन क्षेत्र के कार्यों में सकल मूल्यवर्धन में वर्ष 2017-18 के सापेक्ष वर्ष 2024-25 के अनुमान में 8.2 प्रतिशत वृद्धि दर के साथ विकास परिलक्षित हुआ है। वहीं दुग्ध उत्पादन वर्ष 2017-18 में 290.52 लाख मीट्रिक टन से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 388. 15 लाख मीट्रिक टन (33 प्रतिशत की वृद्धि) हो गया है। वर्ष 2017-18 में अंडा उत्पादन 244 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2024-25 में 611 करोड़ हो गया जो अपेक्षाकृत 367 करोड़ अधिक (लगभग 2.5 गुना की वृद्धि) है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इस जिले में 424 सड़कों पर होने जा रहा काम, योगी सरकार ने रुपए दिए

बर्ड फ्लू से बचाव के लिए पूरी है तैयारियां

बिहार में तेजी से फैल रहे बर्ड फ्लू को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में पशुधन मंत्री ने कहा कि हम पूरी तरह सतर्क हैं। बिहार से लगे सीमावर्ती जिलों में सतर्कता बरती जा रही है। वहां से मुग्रियां अथवा अंडे को लेकर प्रदेश की सीमा में आने वाले वाहनों की जांच की जा रही है। सभी सीमावर्ती जिलों में वैक्सीन एवं दवाओं की पर्याप्त व्यवस्था भी कर दी गई है। फिलहाल प्रदेश के भीतर इसके कोई केस नहीं हैं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।