UP Congress State President Ajay Rai falls ill admitted to Medanta यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे, मेदांता में कराए गए भर्ती, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे, मेदांता में कराए गए भर्ती

कांग्रेस के कार्यक्रम में शमिल होने पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत खराब हो गई। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आनन-फानन में अजय राय को मेदांता अस्पताल लाकर भर्ती कराया।

Fri, 1 May 2026 09:32 PMDinesh Rathour लाइव हिन्दुस्तान, लखनऊ
share
यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की बिगड़ी तबीयत, कार्यक्रम में बेहोश होकर गिरे, मेदांता में कराए गए भर्ती

Ajai Rai Admit Hospital: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय की अचानक तबीयत बिगड़ गई। अजय राय शुक्रवार को कांग्रेस के कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। उनको अचानक से बेचैनी शुरू हो गई। उनके सीने में दर्द होने लगा, जब तक कोई कुछ समझ पाता अजय राय मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इमरजेंसी में इलाज जारी है। अजय राय की देखभाल के लिए स्पेशल डॉक्टर्स की टीम को लगाया गया है। अजय राय का स्वास्थ्य खराब होने की खबर पाकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का अस्पताल पहुंचना शुरू हो गया है।

जानकारी के अनुसार अजय राय एक पार्टी कार्यक्रम में शामिल थे। इसी दौरान उन्हें अचानक बेचैनी, दर्द और घबराहट की शिकायत हुई। मौके पर मौजूद लोगों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत चिकत्सिा सहायता उपलब्ध कराई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, उन्हें इमरजेंसी वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम उनकी हालत पर लगातार नजर रखे हुए है।

जमीन पर गिरते ही बिगड़ी चली गई तबीयत

प्रारंभिक तौर पर आवश्यक चिकित्सीय जांच की जा रही है और उनकी स्थिति का आकलन किया जा रहा है। पार्टी सूत्रों ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान अजय राय सामान्य रूप से मौजूद थे, लेकिन अचानक असहज महसूस करने लगे। बेहोश होकर जमीन पर गिरे। इसके बाद उनकी तबीयत तेजी से बिगड़ती चली गई, जिसके चलते उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाने का निर्णय लिया गया। फिलहाल उनकी हालत को लेकर आधिकारिक मेडिकल बुलेटिन का इंतजार किया जा रहा है, जबकि पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की जा रही है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।