UP Cold Weather Update 3 January IMD Weather Forecast North India Dense Fog Cold Wave Thand Ki Chetavni UP Cold: यूपी में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का भी हाल, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

UP Cold: यूपी में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का भी हाल

UP Cold Alert, Weather Update: उत्तर भारत में अगले सात दिनों तक बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तर प्रदेश में भी आज शीतलहर चलने वाली है, जिससे लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

Sat, 3 Jan 2026 05:38 PMMadan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान
share
UP Cold: यूपी में आज पड़ेगी कड़ाके की ठंड, शीतलहर की चेतावनी; जानें अन्य राज्यों का भी हाल

UP Cold, Weather Update 3 January: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। इस बीच, उत्तर प्रदेश में आज यानी कि तीन जनवरी को शीतलहर चलने की चेतावनी जारी की गई है। इसके अलावा, उत्तराखंड में तीन और चार जनवरी को, पश्चिम मध्य प्रदेश और राजस्थान में आज और बिहार में तीन से पांच जनवरी के बीच कुछ जगहों पर शीतलहर चलेगी। वहीं, अगले सात दिनों तक उत्तर भारत में सुबह और रात के समय घने से बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों को अलर्ट रहने की जरूरत है।

मौसम विभाग के अनुसार, पंजाब, हरियाणा में सात जनवरी तक, पश्चिमी राजस्थान में पांच से आठ जनवरी के दौरान, पूर्वी राजस्थान में चार से आठ जनवरी के दौरान शीतलहर चलेगी।

जम्मू कश्मीर, लद्दाख में कई जगहों पर न्यूनतम तापमान जीरो डिग्री से नीचे चल रहा है। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में 0-5 डिग्री के बीच, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, उत्तरी राजस्थान, गंगा के मैदानी इलाकों में पांच से 10 डिग्री के बीच न्यूनतम तापमान जारी है। मैदानी इलाकों में सबसे कम न्यूनतम तापमान पूर्वी राजस्थान के फतेहपुर में 2.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। अगले दो दिनों में उत्तर पश्चिम भारत में न्यूनतम तापमान में तीन डिग्री तक गिरावट होगी। इसके अलावा, अगले चार दिनों के दौरान मध्य भारत में न्यूनतम तापमान में दो से चार डिग्री तक धीरे-धीरे तापमान गिरेगा।

वहीं, अगले 24 घंटों की बात करें तो पूर्वी भारत में न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव नहीं आएगा। उसके बाद तीन दिनों के दौरान दो से तीन डिग्री न्यूनतम तापमान कम हो जाएगा।

वहीं, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ में सात जनवरी तक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पांच जनवरी तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में आठ जनवरी तक, पूर्वी राजस्थान में चार जनवरी तक, ओडिशा में छह जनवरी तक रात और सुबह के घंटों में कुछ जगहों पर बहुत घना कोहरा छाया रहने वाला है।

इसके अलावा, जम्मू डिविजन, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा और उप हिमालयी पश्चिम बंगाल में छह तारीख तक, पूर्वी उत्तर प्रदेश में 9 और 10 तारीख को, राजस्थान, गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल, झारखंड, छत्तीसगढ़ में पांच जनवरी तक घना कोहरा छाए रहने की संभावना है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।