up cm yogi adityanath instruction female gym trainer mandatory investigate all gyms conversion case up news लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर अनिवार्य, सीएम योगी ने दिया सभी जिम की जांच का निर्देश, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर अनिवार्य, सीएम योगी ने दिया सभी जिम की जांच का निर्देश

वाराणसी में समीक्षा बैठक के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ ने राज्य के सभी जिमों की जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर को अनिवार्य कर दिया है। यह फैसला जिमों में धर्मांतरण की शिकायतों के बाद लिया गया है।

Mon, 2 March 2026 12:31 PMYogesh Yadav लाइव हिन्दुस्तान, वाराणसी
share
लड़कियों के लिए महिला ट्रेनर अनिवार्य, सीएम योगी ने दिया सभी जिम की जांच का निर्देश

CM Yogi Adityanath: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को निर्देश दिया है कि सभी जिम की जांच की जाए और यह सुनिश्चित हो कि वहां महिलाओं के लिए महिला ट्रेनर की व्यवस्था हो। सीएम योगी रविवार को वाराणसी में सर्किट हाउस सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे थे। वाराणसी के पड़ोसी जिले में जिम की आड़ में लड़कियों के धर्मांतरण का बड़ा मामला सामने आया था। इसमें एक सिपाही समेत कई लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। कई जिमों में धर्मांतरण के खेल का खुलासा हुआ था।

धार्मिक स्थल पर ही हों धार्मिक आयोजन

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून व्यवस्था की समीक्षा के दौरान कहा कि कोई भी धार्मिक क्रियाकलाप धार्मिक स्थल परिसर में ही किए जाएं। कोई भी नई परम्परा की अनुमति नहीं होगी। सीएम ने होली के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा कि कहीं भी अवैध एवं जहरीली शराब की बिक्री न होने पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:आउटसोर्सिंग-संविदा कर्मियों की होली फीकी, योगी के आदेश के बाद भी नहीं मिली सैलरी

क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक की

सर्किट हाउस में सुबह सीएम योगी ने क्षेत्रीय समन्वय समिति की बैठक की। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पदाधिकारियों के साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह भी रहे।

सड़क सुरक्षा पर जोर

समीक्षा बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि अवैध गतिविधियों में लिप्त पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करें। सड़कों पर अतिक्रमण कर वाहन पार्क न किए जाएं। सड़क सुरक्षा की नियमित बैठकें करें एवं अधिक से अधिक जागरूकता कार्यक्रम कराएं। लम्बित राजस्व वादों का निस्तारण गुणवत्तापूर्ण और समयसीमा के अन्तर्गत सुनिश्चित हो। बोले, यह भी सुनिश्चित किया जाए कि तेज आवाज वाले साइलेंसर, प्रेशर हॉर्न का प्रयोग वाहनों में न होने पाए।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:योगी की अगुवाई में निकलेगी प्रह्लाद की शोभायात्रा, फूलों से खेली जाएगी होली

परियोजनाओं की मॉनीटरिंग

मुख्यमंत्री ने नगर में सीवेज एवं जलापूर्ति के लिए अमृत-2 योजना के तहत कार्यों को व्यवस्थित ढंग से कराने का निर्देश दिया। कहा कि गर्मी में पेयजल की समस्या नहीं होनी चाहिए। कार्यों की सघन मॉनीटरिंग करें। लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। सफाई में मशीनों का उपयोग करें। अंडरग्राउंड केबलिंग मानक के अनुरूप कराएं।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इजराइल में यूपी के 6 हजार से ज्यादा श्रमिक पूरी तरह सुरक्षित, योगी सरकार सतर्क मोड में

बैठक में इनकी रही उपस्थिति: मुख्यमंत्री की समीक्षा बैठक में स्टाम्प राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रवीन्द्र जाएसवाल, महापौर अशोक तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्य, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, डॉ. सुनील पटेल, एमएलएसी हंसराज विश्वकर्मा, धर्मेंद्र सिंह, अपर पुलिस आयुक्त शिवहरि मीणा, डीआईजी वैभव कृष्णा, सीडीओ प्रखर सिंह, डीएफओ स्वाति मौजूद रहीं।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।