UP BJP President LIVE: Nomination 13 December Pankaj Chaudhary, Keshav Prasad Maurya, BL Verma in race यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नामांकन तय, मेगा इवेंट बनाने की तैयारी, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नामांकन तय, मेगा इवेंट बनाने की तैयारी

UP BJP President LIVE: यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए चुनावी हलचल तेज हो गई है। चुनावी कार्यक्रम जारी हो गया।  यह प्रक्रिया भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में होगी। दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं उनका कल नामांकन करना तय है।

Fri, 12 Dec 2025 11:04 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी भाजपा अध्यक्ष के लिए पंकज चौधरी का नामांकन तय, मेगा इवेंट बनाने की तैयारी

पी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव 2025 का आधिकारिक कार्यक्रम जारी कर दिया है। भाजपा के नए प्रदेश अध्यक्ष की शनिवार को होने वाली निर्वाचन प्रक्रिया से पहले पार्टी की राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष शुक्रवार को लखनऊ पहुंचे। 13 दिसंबर शनिवार दोपहर 2 से 3 बजे तक प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों के लिए नामांकन पत्र लिए जाएंगे। यह प्रक्रिया भाजपा प्रदेश मुख्यालय लखनऊ में होगी। दोपहर 3 से 4 बजे नामांकन पत्रों की जांच और शाम 4 से 5 बजे नामांकन पत्र वापसी की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रविवार दोपहर 1 बजे प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय परिषद सदस्यों की आधिकारिक घोषणा की जाएगी। यदि आवश्यक हुआ, तो उसी दिन मतदान भी कराया जाएगा। पंकज चौधरी कल सुबह 11.45 की फ्लाइट से दिल्ली से लखनऊ आ रहे हैं उनका कल नामांकन करना तय है। वह करीब 1 बजे के आसपास लखनऊ पहुंचेंगे फिर सीधे प्रदेश कार्यालय पहुंचेंगे जहां उनका नामांकन करना तय है।

वहीं विपक्ष के पीडीए की काट खोज रही भाजपा अपना नया प्रदेश अध्यक्ष पिछड़ा वर्ग से चुन सकती है। सूत्रों के मुताबिक केंद्रीय मंत्री पंकज चौधरी, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, धर्मपाल सिंह और बीएल वर्मा नाम रेस में आगे हैं, जिनपर भाजपा दांव लगा सकती है। हालांकि भगवा दल अन्य संभावनाओं पर भी विचार कर रहा है।

कार्यक्रम की रूपरेखा बड़े फलक पर तय

भाजपा नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा के कार्यक्रम को मेगा ईवेंट में तब्दील करेगी। कार्यक्रम की रूपरेखा बड़े फलक पर तय करने और इसकी व्यवस्थाओं के संबंध में शुक्रवार दिन भर बैठकों का दौर चलता रहा। भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने सिलसिलेवार बैठकें करके प्रदेश से लेकर जिला पदाधिकारियों तक की जिम्मेदारियां तय की हैं। वहीं, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष के साथ हुई बैठक में भी शनिवार और रविवार को होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित ने बताया कि रविवार को प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का यह कार्यक्रम डॉ. राम मनोहर लोहिया राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय के सभागार में होगा।

भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी: केशव

डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि कल नामांकन की प्रक्रिया होगी और परसों प्रदेश अध्यक्ष के निर्वाचन की घोषणा की प्रक्रिया होगी। भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है और हमारे यहां एक चुनाव की पद्धति है और उसके आधार पर चुनाव की प्रक्रिया होती है। पहले नामांकन होगा, फिर नामांकन पत्रों की जांच होगी और जांच के बाद निर्वाचन के संबंध में जो घोषणा की प्रक्रिया है, आवश्यकता पड़ने पर मतदान की प्रक्रिया है, उस दृष्टि से आगे बढ़ेंगे।..

गोयल-तावड़े की उपस्थिति में कल नामांकन, परसो ऐलान संभव

भाजपा ने केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल को प्रदेश अध्यक्ष चुनने के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकारी बनाया है। वह 13 को राजधानी लखनऊ पहुंचेंगे। डॉ पांडेय के मुताबिक पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री व केंद्रीय चुनाव पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की उपस्थिति में प्रदेश अध्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन पत्र लिया जाएगा।

यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष चुनाव की हलचल तेज, प्रमुख नेताओं को लखनऊ से बुलावा

बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर लखनऊ में हलचल तेज हो गई है। दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बीएल संतोष औेर आरएसएस के वरिष्ठ नेताओं की बैठक के बाद अब लगभग यह तय है कि उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान 14 दिसम्बर को हो जाएगा।

सांसदों की हंसी छूट पड़ी

लोकसभा में गुरुवार को तब सांसदों की हंसी छूट पड़ी, जब जल्दी से सीधे सवाल पूछने के लिए आसन के टोकने के बाद मुरादाबाद सांसद रुचि वीरा ने कह दिया कि उन्हें 15 दिनों में पहली बार टाइम मिला है, एक मिनट बोलने दिया जाए।

एमपी, एमएलए की क्यों पड़ सकती है जरूरत?

यूपी में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। चुनाव में शामिल होने के लिए संगठन के बड़े नेता बीएल संतोष लखनऊ पहुंच चुके हैं। शनिवार को नामांकन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। कल की नामांकन की जांच और नामांकन पत्र वापसी होगी। हालांकि प्रदेश अध्यक्ष के नाम के ऐलान को लेकर एमपी, एमएलए और एमएलसी को भी बुलाया जा सकता है।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News और Kanpur News के साथ-साथ UP Board Result 2026 Live, UP Board 10th Result 2026 Live, UP Board 12th Result और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।