up bjp organizational expansion pankaj chaudhary declares 230 mandal adhyaksh 100 mlas warned over voter list negligence यूपी बीजेपी में पंकज चौधरी बनाने लगे नई टीम, मंडलों से शुरुआत, होली बाद प्रदेश कमेटी का ऐलान!, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी बीजेपी में पंकज चौधरी बनाने लगे नई टीम, मंडलों से शुरुआत, होली बाद प्रदेश कमेटी का ऐलान!

उत्तर प्रदेश भाजपा के नए अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह मिशन 2027 और आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठन को चाक-चौबंद करने में जुट गए हैं। 230 से अधिक नए मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई है। होली बाद प्रदेश कमेटी के ऐलान की बात कही जा रही है।

Thu, 26 Feb 2026 10:41 AMYogesh Yadav लखनऊ, विशेष संवाददाता
share
यूपी बीजेपी में पंकज चौधरी बनाने लगे नई टीम, मंडलों से शुरुआत, होली बाद प्रदेश कमेटी का ऐलान!

भारतीय जनता पार्टी पर चुनावी तैयारी वर्ष में एसआईआर के साथ ही संगठननात्मक गठन प्रक्रिया पूरी करने का दबाव है। बीती रात पार्टी ने 230 से अधिक मंडल अध्यक्ष और घोषित किए। इनकी घोषणा जिला स्तर पर की गई। अभी करीब 80 मंडल अध्यक्षों का ऐलान होना बाकी है। बुधवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों, प्रदेश संगठन सहित कई विषयों को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की बंद कमरे में घंटों बैठक चली। माना जा रहा है कि होली बाद इसकी घोषणा होगी।

भाजपा ने प्रदेश को छह क्षेत्रों, 98 संगठनात्मक जिलों और 1918 मंडलों में बांट रखा है। अभी तक 84 जिलाध्यक्ष घोषित किए जा चुके हैं। तकरीबन 1600 मंडल अध्यक्षों की घोषणा भी हो चुकी है। इसकी भी कवायद चल रही है। बाकी बचे 14 जिलाध्यक्षों का सवाल है तो उसे लेकर खासी कवायद पहले ही कर ली गई थी। मगर इसे जारी नहीं किया जा सका। हालांकि पार्टी के पास अब चुनावी तैयारियों के मद्देनजर वक्त काफी कम बचा है। इसके अलावा मनोनीत पार्षदों की भी घोषणा होना बाकी है। इनकी संख्या 2700 से अधिक है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी की शिल्पकला ने सिंगापुर-जापान में जीता दिल, योगी बने ODOP के ब्रांड अंबेसडर

बगलें झांकने लगे विधायक और नेता

बीते कुछ महीनों से पार्टी ने पूरी ताकत एसआईआर पर लगा रखी है। दरअसल जिस तरीके से करोड़ों की संख्या में वोट कट गए थे, उससे बेचैनी बढ़ गई थी। फिर सरकार के साथ ही संगठन ने भी मोर्चा संभाला। पहले विधायक और संगठन के पदाधिकारी लगातार नए वोटर बनाने के आंकड़े पेश कर रहे थे। मगर महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने जब उनसे फार्म जमा कराने की पावती मांगनी शुरू की तो वे बगलें झांकने लगे। प्रदेश मुख्यालय से इसकी लगातार मॉनीटरिंग की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:सीएम योगी के जापान दौरे के पहले ही दिन 11 हजार करोड़ के एमओयू, ताबड़तोड़ बैठकें
ये भी पढ़ें:जापान में सीएम योगी का निवेश शंखनाद, मित्सुई समूह को फ्यूचर सेक्टर्स का न्यौता

पार्टी सूत्रों की मानें तो 100 से अधिक विधायकों को चेताया गया कि यदि उन्होंने एसआईआर में पूरी रुचि नहीं ली तो ऐसे लोगों के टिकट पर पार्टी विचार भी नहीं करेगी। उधर, पंकज चौधरी भी प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद लगातार एसआईआर पर फोकस करने की अपील पार्टीजनों से कर रहे हैं। इन सब प्रयासों का नतीजा है कि पार्टी अभी तक तकरीबन 75 लाख नये वोटर बनाने के फार्म भरवा चुकी है।

यहां घोषित होने हैं जिलाध्यक्ष

अवध क्षेत्र में अयोध्या महानगर व जिला, लखीमपुर, गोंडा, अंबेडकर नगर।

पश्चिम क्षेत्र में शामली, अमरोहा, सहारनपुर जिला

ब्रज क्षेत्र में पीलीभीत

काशी क्षेत्र में वाराणसी जिला, चंदौली, मीरजापुर

गोरखपुर क्षेत्र में सिद्धार्थनगर, देवरिया

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।