UP BJP minister Swatantra Dev and MLA Brijbhushan Rajput clash in Mahoba, arguments and uproar यूपी में 40 गाड़ियां अड़ाकर बृजभूषण ने रोका मंत्री स्वतंत्रदेव का काफिला, तीखी नोकझोंक, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में 40 गाड़ियां अड़ाकर बृजभूषण ने रोका मंत्री स्वतंत्रदेव का काफिला, तीखी नोकझोंक

उत्तर प्रदेश के महोबा में बीजेपी के मंत्री स्वतंत्र देव और विधायक बृजभूषण राजपूत भिड़ गए। चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत और मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के बीच नोकझोंक हो गई। विधायकों ने 40 गाड़ियां अड़ाकर मंत्री का काफिला रोक लिया।

Fri, 30 Jan 2026 05:04 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में 40 गाड़ियां अड़ाकर बृजभूषण ने रोका मंत्री स्वतंत्रदेव का काफिला, तीखी नोकझोंक

यूपी के महोबा में जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद जमकर हंगामा हो गया। गांव में पानी न आने और सड़कें खोदने से नाराज होकर कार्यक्रम में समर्थकों के साथ पहुंचे चरखारी बीजेपी विधायक बृजभूषण मंत्री स्वतंत्र देव सिंह से भिड़ गए। विधायक बृजभूषण के साथ 40 गांवों के प्रधान और इतनी ही गाड़ियां थीं। विधायक समर्थकों ने मंत्री के काफिले के रास्ते पर आड़ी-तिरछी 40 गाड़ियां खड़ी कर दीं। मंत्री के गाड़ी से उतरते ही विधायक ने अपने क्षेत्र में हर घर नल योजना की दुर्दशा बतानी शुरू कर दीं। दोनों के बीच नोकझोंक होने लगी। यह देख नेताओं और अधिकारियों ने बीच-बचाव किया। मंत्री विधायक को अपनी कार में बैठा कर कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां एक घंटे तक बैठक चली। बैठक के बाद मंत्री वापस लौट गए।

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक प्राइवेट कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पहुंचे थे। जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह के कार्यक्रम के बाद उस समय हंगामा हो गया, जब चरखारी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक बृजभूषण राजपूत ने उनका काफिला रोक लिया। विधायक ने जल जीवन मिशन के कार्यो में लापरवाही को लेकर विरोध दर्ज कराया। बताया जा रहा है कि चरखारी क्षेत्र के कई गांवों में पानी की आपूर्ति न होने और सड़कों को खोदकर छोड़ दिए जाने से विधायक बृजभूषण और स्थानीय लोग लंबे समय से नाराज थे। इसी नाराजगी को लेकर विधायक बृजषण राजपूत अपने समर्थकों के साथ पहुंचे और मंत्री स्वतंत्रदेव के काफिले आगे गाड़ी लगाकर रोक दी। इसके विधायक बृजभूषण ने मंत्री स्वतंत्र देव के सामने अपनी बात रखी। इस दौरान विधायक बृजभूषण और मंत्री स्वतंत्रदेव के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया।

स्थिति बिगड़ती देख जल शक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह विधायक बृजभूषण राजपूत को लेकर सीधे जिलाधिकारी कार्यालय पहुंच गए। कलेक्ट्रेट परिसर में अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों के बीच बैठक शुरू हुई, जिसमें जलापूर्ति और सड़कों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा की जा रही है।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:इन कर्मचारियों के मानदेय तय समय पर खाते में पहुंच जाए, योगी के सख्त निर्देश

हंगामे की आशंका को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन कलेक्ट्रेट परिसर का मुख्य गेट बंद कर दिया और गेट पर भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी हालात पर लगातार नजर बनाए हुए हैं, ताकि कोई अप्रिय स्थिति न उत्पन्न हो।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।