UP BJP announces five district presidents; Pankaj Chaudhary team includes two OBCs and one Dalit यूपी में बीजेपी के 5 जिलाध्यक्षों का ऐलान, पंकज चौधरी टीम की इस लिस्ट में 2 ओबीसी, 1 दलित, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में बीजेपी के 5 जिलाध्यक्षों का ऐलान, पंकज चौधरी टीम की इस लिस्ट में 2 ओबीसी, 1 दलित

यूपी में बीजेपी के 5 जिलाध्यक्षों का ऐलान किया गया है। जारी सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करते हुए दो ओबीसी और एक दलित वर्ग नेता को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है।

Thu, 28 May 2026 06:45 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में बीजेपी के 5 जिलाध्यक्षों का ऐलान, पंकज चौधरी टीम की इस लिस्ट में 2 ओबीसी, 1 दलित

भारतीय जनता पार्टी(BJP) ने उत्तर प्रदेश में पांच जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी की है। यूपी बीजेपी अध्यक्ष पंकज चौधरी ने प्रदेश के 5 जिलों के नए जिलाध्यक्षों के नामों का ऐलान किया है। जारी सूची में पार्टी ने सामाजिक समीकरण साधने की कोशिश करते हुए दो ओबीसी और एक दलित वर्ग नेता को भी प्रतिनिधित्व दिया गया है। बीजेपी की ओर घोषित नई सूची में अंबेडकर नगर से दिलीप देव पटेल, वाराणसी जिला से रामसकल पटेल, चंदौली से काशीनाथ सिंह, गोरखपुर महानगर से रमेश प्रसाद गुप्ता और देवरिया से काली प्रसाद को जिलाध्यक्ष बनाया गया है।

सूची में शामिल दिलीप देव पटेल और रामसकल पटेल ओबीसी वर्ग से आते हैं, जबकि काली प्रसाद दलित समाज का प्रतिनिधित्व करते हैं। माना जा रहा है कि बीजेपी आगामी चुनावों को देखते हुए संगठन में सामाजिक संतुलन साधने की रणनीति पर काम कर रही है।

पार्टी सूत्रों के मुताबिक जल्द ही अन्य जिलों के जिलाध्यक्षों के नामों की भी घोषणा की जा सकती है। बीजेपी नेतृत्व संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और सभी वर्गों में राजनीतिक पकड़ बढ़ाने पर जोर दे रहा है।

घोषित जिलाध्यक्षों की पूरी सूची

अंबेडकर नगर – दिलीप देव पटेल

वाराणसी जिला – रामसकल पटेल

चंदौली – काशीनाथ सिंह

गोरखपुर महानगर – रमेश प्रसाद गुप्ता

देवरिया – काली प्रसाद

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।