UP Bijnor Dog Attacked killed 6 year old Girl going with mother bit her at 50 places बचाने को रोती रही मां, मासूम बच्ची को नोंचकर कुत्तों ने मार डाला, 50 से ज्यादा जगह काटा, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

बचाने को रोती रही मां, मासूम बच्ची को नोंचकर कुत्तों ने मार डाला, 50 से ज्यादा जगह काटा

यूपी के बिजनौर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी मां के साथ दूध लेने जा रही छह साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने हमला कर नोचनोच कर मार डाला। कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर पचास से ज्यादा जगह काटकर गहरे घाव कर दिए।

Sat, 7 June 2025 10:03 AMSrishti Kunj लाइव हिन्दुस्तान
share
बचाने को रोती रही मां, मासूम बच्ची को नोंचकर कुत्तों ने मार डाला, 50 से ज्यादा जगह काटा

यूपी के बिजनौर में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। अपनी मां के साथ दूध लेने जा रही छह साल की मासूम बच्ची को कुत्तों ने हमला कर नोचनोच कर मार डाला। कुत्तों ने बच्ची के शरीर पर पचास से ज्यादा जगह काटकर गहरे घाव कर दिए, लोग किसी तरह बच्ची को कुत्तों से से छुड़ा कर अस्पताल ले गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। अफजलगढ़ के मोहल्ला फैजी कालोनी में लंबे समय से आवारा कुत्तों का आतंक है।

बताया जा रहा है कि शुक्रवार की सुबह कालोनी निवासी महबूब की छह वर्षीय पुत्री यासमीन अपनी मां गुलशन के साथ दूध लेने के लिए जा रही थी। घर से कुछ दूर रास्ते में यासमीन अपनी मां से कुछ कदम पीछे रह गई, इसी दौरान आवारा कुत्तों के झुंड ने उस पर हमला कर दिया। बच्ची के शोर मचाने पर मां ने दौड़कर उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हुई।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:पुलिस अधिकारी VRS लेने को मजबूर, खामियाजा जनता भुगत रही, अखिलेश ने साधा निशाना

मां के शोर मचाने पर मोहल्ले वाले भी पहुंचे और कुत्तों के चंगुल से बच्ची को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन कुत्ते उसको लगातार नोंचते रहे। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। एक ओर जहां घटना के बाद लोगों में बच्चों पर आवारा कुत्तों के हमले की आशंका को लेकर दहशत व्याप्त है वहीं, दूसरी ओर आवारा कुत्तों और बंदरों के मुद्दे को लेकर पालिका प्रशासन की उदासीनता से खासा आक्रोश है।

बच्चों पर कुत्तों के हमले

केस 1- नजीबाबाद के जलालाबाद में 12 वर्षीय मोहम्मद कैफ पुत्र फारुख अपने साथी बच्चों के साथ आम के बाग में लकड़ियां चुनने गया था। वहां खूंखार कुत्तों के झुंड ने उन पर हमला कर दिया था। बाकी बच्चे तो पेड़ पर चढ़ गए थे, जबकि कैफ को कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला था।

केस 2- नहटौर में तीन वर्ष वर्ष पूर्व मौहल्ला ईदगाह में दो साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंचकर मौत के घाट उतार दिया था। ग्राम सादिकाबाद में एक बालिका रानी को स्कूल जाने वक्त कुत्तों ने काटकर घायल कर दिया था, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस दौरान काफी हंगामा हुआ था। इसके साथ लोगों में दहशत का माहौल भी बना हुआ था।

केस 3- 13 मई 2015 को बिजनौर के मछली बाजार में मीट-मछली के अवशेष खाकर खूंखार हो रहे कुत्ते घर के बाहर खेल रहे एक चार साल के बच्चे आलीशान पुत्र मोबीन को खींचकर सामने दीवान वाले जोहड़े में ले गए थे। छत से यह देखकर बच्चे की मां चिल्लाई तो पड़ोसियों ने भागकर एक ट्रक के पीछे बच्चे को भंभोड़ रहे कुत्तों को बामुश्किल भगाकर छुड़ाया।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।