UP Bahraich: A man set himself on fire along with his family after killing two minors; 6 dead यूपी में दिल दहलाने वाली घटना, 2 नाबालिगों की हत्या के बाद परिवार संग खुद को लगाई आग; 6 की मौत, Uttar-pradesh Hindi News - Hindustan
More

यूपी में दिल दहलाने वाली घटना, 2 नाबालिगों की हत्या के बाद परिवार संग खुद को लगाई आग; 6 की मौत

यूपी के बहराइच में दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। यहां  2 किशोरों की हत्या के बाद खुद को परिवार साथ कमरे में बंद कर आग लगा ली। इस दौरान कुल  6 की मौत हो गई।

Wed, 1 Oct 2025 02:17 PMDeep Pandey लाइव हिन्दुस्तान
share
यूपी में दिल दहलाने वाली घटना, 2 नाबालिगों की हत्या के बाद परिवार संग खुद को लगाई आग; 6 की मौत

उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले में एक दिलदहला देने वाली घटना सामनने आई है। एक ग्रामीण ने गड़ासे से दो किशोरों की हत्या कर दी और फिर परिवार सहित खुद को कमरे में बंद कर आग लगा ली। घटना में छह लोगों की मौत हो गई। वहीं, मवेशी भी जिंदा जल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। कुल मिलाकर इस हृदय विदारक घटना में छह लोगों और चार मवेशियों की जान चली गई।

निंदुनपुरवा टेपरहा गांव में बुधवार सुबह खेत में लहसुन की बोवाई के लिए विजय ने गांव निवासी सूरज यादव (14) पुत्र लच्छी राम और सनी वर्मा (13) पुत्र ओमप्रकाश को घर बुलवाया। दोनों ने नवरात्र का अंतिम दिन होने के चलते घर पर काम अधिक होने की बात कह कर खेत में काम करने से इनकार कर दिया। इसी बात से गुस्साए विजय ने अपने घर के आंगन में गड़ासे से वारदात कर डाली।

read moreये भी पढ़ें:
ये भी पढ़ें:यूपी में भीषण हादसा, अस्थि विसर्जन करने हरिद्वार जा रहे परिवार के 6 लोगों की मौत

इसके बाद खुद को परिवार सहित कमरे में बंद कर आग के हवाले कर दिया। फायर ब्रिगेड और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में दंपती व दो बेटियों समेत चार लोग जिंदा जल गए। कुल छह मौतों की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई। उधर, पुलिस पूरे मामले की मामले की छानबीन कर रही है। बताया जाता है कि गांव निवासी विजय कुमार खेती बाड़ी और पशुपालन का काम करता था।

लेटेस्ट Hindi News, Lucknow News, Meerut News, Ghaziabad News, Agra News, Kanpur News , Pareet Yadav Death Live और UP News अपडेट हिंदी में पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।